एक्सप्लोरर

Surah Rahman: कुरान का 55वां अध्याय सूरह रहमान रोजाना पढ़ने से दूर होंगी परेशानियां! जानें इसके चमत्कारिक फायदे

Surah Rahman: सूरह रहमान कुरान का 55वां अध्याय है, जिसकी शुरुआत अल्लाह के गुण से होती है. सूरह कुरान का एक ऐसा अध्याय जो आपको अल्लाह के करीब लाता है. जानिए कुरान में इसको लेकर क्या कहा गया है?

Surah Rahman in Quran: सूरह रहमान को रोजना पढ़ने से आप अल्लाह के करीब आते हैं. मन को शांति मिलती है और आपकी सारी चिंताएं दूर हो जाती है. जब आप किसी चीज को लेकर परेशान है, किसी बीमारी से परेशान है या अगर अपने आप को तनावग्रस्त महसूस कर रहे हैं तो इसे पढें. इसे पढ़ने से आपके दिल को सुकून मिलेगा.

सूरह  रहमान पढ़ने से आपको अपने जिंदगी में मौजूद अनगिनत नेमतों का एहसास होगा. यह  सूरह अल्लाह तआला की दया को भी याद दिलाती है, सूरह  रहमान पवित्र कुरान की सबसे अच्छी और सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली सूरह में से एक है.

इसका महत्व इसके नाम अर-रहमान से ही आसानी से समझा जा सकता है. यह नाम स्वयं अल्लाह के दयालु स्वभाव का प्रतीक है. अल्लाह तआला इस सूरह पढ़ने वालों को ढ़ेर सारी खुशियां, दया और शांति प्रदान करते हैं.

सूरह रहमान
सूरह रहमान कुरान का 55 वां अध्याय है, जिसकी शुरुआत अल्लाह के गुण से होती है. यह सूरह अल्लाह की असीम दया, दुनिया और आखिरत के नेमतों के साथ-साथ कयामत के दिन का जिक्र करती है. इसमें 78 आयतें हैं और एक सबसे ज्यादा फेमस आयत तुम अपने रब की कौन सी नेमतों को झुठलाओगे? 31 बार दोहराई जाती है.

सूरह रहमान का महत्व

आंतरिक सौंदर्य और शांति
सूरह रहमान पढ़ने  से दिल, मन और आत्मा को आंतरिक शांति मिलती है, जो व्यक्ति के लिए एक तरह की अंदरूनी  सुंदरता है.

अल्लाह की नेमतों पर विचार
यह सूरह अल्लाह की अनगिनत नेमतों पर विचार करती है, जो अल्लाह पर विश्वास और कृतज्ञता की भावना को बढ़ाती है.

कुरान की खूबसूरती
इसे कुरान की खूबसूरती कहा गया है, क्योंकि इसमें काव्यात्मक आयतें और गहन अर्थ हैं, जो इसे एक अनूठा स्थान देते हैं.

जन्नत की युवतियों का वर्णन
यह सूरह जन्नत की युवतियों (हूरों) और जन्नत की दौलतों के बारे में बताती है, जो मुसलमानों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है. 

सूरह रहमान पढ़ने से दूर होने वाली समस्या

आशीर्वाद के लिए सूरह रहमान
सुरह रहमान पढ़ने से आशीर्वाद मिलता है, क्योंकि यह अल्लाह की दया और उसकी अनगिनत नेमतों को याद दिलाती है, जो लोग रोजाना सूरह रहमान पढ़ते हैं, वे आर्थिक समृद्धि और जीवन में बरकत पाते हैं. क्योंकि यह रोजी देने वाले अल्लाह पर भरोसे की याद दिलाती है. 

सूरह रहमान स्वास्थ्य के लिए
सूरह रहमान स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है. सूरह रहमान पढ़ने से दिमाग को सुकून मिलता है, तनाव और चिंता का स्तर कम होता है. जिससे मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता आती है.

कुछ अध्ययन में पाया गया है कि सूरह रहमान में चमत्कारी गुण होते हैं जो विभिन्न बीमारियों  को पनपने से रोकने में मदद कर सकते हैं, बशर्ते इसे सच्चे मन और विश्वास के साथ पढ़ा जाए.

मानसिक स्वास्थ्य के लिए सूरह रहमान
मानसिक स्वास्थ्य के लिए सूरह रहमान पढ़ने के कई फायदे हैं, जिनमें तनाव, चिंता और मन की शांति शामिल है. सूरह रहमान का सुकून भरा आयत पढ़ने से तनाव और चिंता कम होती है, जिससे मानसिक शांति मिलती है.

यह सूरह आत्मा को सुकून और आंतरिक उपचार पैदा करता है जिससे दिल और मन को शांति मिलती है.

विवाह के लिए सूरह रहमान पढ़ना
विवाह के लिए सूरह रहमान पढ़ने के कुछ फायदे बताए जाते हैं. जैसा शादीशुदा जिंदगी में प्रेम, समझ और सामंजस्य बढ़ाना, रिश्तों में आने वाली मुश्किलों को दूर करना, नेक और सही लाइफ पार्टनर मिलना और शादी में हो रही देरी को अल्लाह की रहमत से पूरा करवाना.

यह सूरह पति-पत्नी के बीच प्रेम और समझ को भी बढ़ावा देता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के फेनहारा गांव की रहने वाली निशात अंजुम उन तमाम युवाओं की तरह है, जो छोटे शहरों और गांवों से निकलकर बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करना चाहते हैं. 25 मई 2005 के दिन इस दुनिया में अपना पहला कदम रखने वाली निशात के पिता अब्दुल वाजिद बिजनेसमैन हैं और गांव में ही मेडिकल हॉल चलाते हैं. मां शाहेदा खातून हाउसवाइफ हैं. तीन भाइयों अब्दुल बासित, अब्दुल अली, अब्दुल गनी और दो बहनों माहेरुख अंजुम व आतिया अंजुम को निशात अपनी ताकत मानती हैं. 

फेनहारा के ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल से 8वीं तक की पढ़ाई करने के बाद निशात ने 2020 में हाजी फरजंद हाई स्कूल फेनहारा से मैट्रिक किया तो 2022 में भगवान सिंह कॉलेज मधुबन से इंटरमीडिएट किया. सिर्फ पढ़ाई-लिखाई ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी निशात का मन रमता है. 2022 ही उन्होंने कौशल विभाग फेनहारा से कंप्यूटर कोर्स किया. फिलहाल, लंगट सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन कर रही हैं, जिसका फाइनल रिजल्ट जल्द आने वाला है. निशात अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं और जिंदगी में कुछ बड़ा करने का मकसद रखती हैं. 

पढ़ाई की शौकीन निशात अपनी जिंदगी में रंग भरने के लिए भी तमाम काम करती हैं. युवा होने के बावजूद ईश्वर से जुड़ाव रखती हैं और रोजाना नमाज पढ़ती हैं. खबरों की दुनिया में बने रहना उन्हें अच्छा लगता है. यही वजह है कि वह रोजाना अखबार, न्यूज वेबसाइट्स और टीवी चैनलों से देश-दुनिया की जानकारी हासिल करती हैं. इसके अलावा उन्हें रील्स देखना, गाने सुनना और खाना बनाना बेहद पसंद है. 

निशात की सबसे अच्छी दोस्त सादिया सिद्दिकी हैं, जिनके साथ वह अपने सुख-दुख बांटती हैं. फेवरेट क्रिकेटर्स की बात हो तो निशात की लिस्ट में विराट कोहली, ऋषभ पंत और अभिषेक शर्मा का नाम लिखा है. वहीं, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार उन्हें काफी पसंद हैं. अगर फिल्म की बात करें तो तारे जमीं पर उन्हें इमोशनली छूती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Singh Saptahik Rashifal 17-22 August 2026: सिंह राशि वालों प्रमोशन से प्रॉपर्टी तक चमकेगा भाग्य, अचानक बढ़ेगी कमाई
सिंह राशि वालों प्रमोशन से प्रॉपर्टी तक चमकेगा भाग्य, अचानक बढ़ेगी कमाई
Sawan Somwar 2026: 'शिव के ससुराल' में सावन सोमवार पर आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़
'शिव के ससुराल' में सावन सोमवार पर आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़
एक शर्त, एक छल और जन्मों की दुश्मनी! जानें गरुड़ और नागों के बैर की पूरी कहानी
गरुड़ और नागों की दुश्मनी कैसे शुरू हुई? दो बहनों की एक शर्त ने बना दिया जन्मों का बैर
Kark Saptahik Horoscope 17-22 August 2026: कर्क वाले प्रॉपर्टी सहित इन चीजों में न लें बड़े फैसले, पड़ सकता है भारी
कर्क वाले प्रॉपर्टी सहित इन चीजों में न लें बड़े फैसले, पड़ सकता है भारी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget