एक्सप्लोरर

Saraswati Puja 2023: कैसा है देवी सरस्वती का स्वरूप, जानें इससे जुड़ी विशेषताएं

Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा का विधान है. माघ शुक्ल पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पूजा की परंपरा है. मान्यता है कि इस दिन किए पूजा से ज्ञान की प्राप्ति होती है.

Basant Panchami 2023,Goddess Saraswati Special Things: प्रत्येक वर्ष माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन को सरस्वती पूजा के रूप में मनाया जाता है. विशेष तौर पर यह दिन देवी सरस्वती की जयंती का दिन होता है.

इस साल सरस्वती पूजा या बसंत पंचमी का पर्व गुरुवार 26 जनवरी 2023 को है. इस दिन घर, मंदिर, पूजा पंडाल और स्कूल-कॉलेजों में वाग्वादिनी, शारदा, शतरूपा, वीणापाणि, वागेश्वरी, भारती, बुद्धिप्रदायिनी देवी सरस्वती की पूजा की जाएगी. देवी सरस्वती को शुक्ल वर्ण, श्वेत वस्त्र धारिणी, वीणावादनतत्परा और श्वेत पद्मासना भी कहा गया है. मां सरस्वती के जितने भी नाम हैं, ये सभी उन्हें अपने स्वरूप और विशेषताओं से ही प्राप्त हुए हैं.  

कैसा है देवी सरस्वती का स्वरूप

देवी सरस्वती के एक मुख और चार हाथ हैं. मां एक हाथ में वीणा, एक हाथ में माला, एक हाथ में पुस्तक और एक हाथ आशीष देते हुए है. देवी सफेद वस्त्र धारण किए कमल पर विराजमान होती हैं. इनका वाहन हंस है. इसलिए इन्हें हंसवाहिनी भी कहा जाता है. किसी भी शैक्षणिक कार्य में सबसे पहले देवी सरस्वती की पूजा करने का महत्व है.

धर्म-ग्रंथों के अनुसार देवी सरस्वती के स्वरूप की 5 विशेषताएं

  1. विष्णुधर्मोत्तर पुराण में देवी सरस्वती के वाग्देवी स्वरूप में चार भुआओं और आभूषणों से सुसज्जित बताया गया है.
  2. ब्राह्मण ग्रंथों के मुताबिक, देवी सरस्वती ब्रम्हस्वरूपा, कामधेनु और समस्त देवों की प्रतिनिधि हैं. इनकी कृपा से ही संसार के समस्त प्राणियों को बुद्ध और ज्ञान प्राप्त होता है.
  3. स्कंद पुराण में देवी सरस्वती के स्वरूप की विशेषताओं को लेकर बताया गया है कि, ये कमल के आसन पर सुशोभित, जटायुक्त, माथे पर अर्धचंद्र धारण किए होती हैं.
  4. धार्मिक मान्यता है कि देवी सरस्वती अदृश्य और अत्यंत सूक्ष्म रूप में मनुष्य के जिव्हा पर विराजती हैं. कहा जाता है कि जिस समय देवी सरस्वती का वास जिव्हा पर होता है, उस दौरान बोले गए शब्द सत्य हो जाते हैं.
  5. इनका वाहन हंस होने के कारण, इन्हें हंसवाहिनी भी कहा जाता है. हालांकि कुछ स्थानों पर देवी सरस्वती को मयूर यानी मोर पर सवार दिखाया गया है.

ये भी पढ़ें: सकल बन फूल रही सरसों..जब अमीर खुसरो ने पहना बसंती चोला, जानें मुस्लिमों की बसंत पंचमी मनाने की 800 साल पुरानी परंपरा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Somwar 2026: 'शिव के ससुराल' में सावन सोमवार पर आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़
'शिव के ससुराल' में सावन सोमवार पर आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़
एक शर्त, एक छल और जन्मों की दुश्मनी! जानें गरुड़ और नागों के बैर की पूरी कहानी
गरुड़ और नागों की दुश्मनी कैसे शुरू हुई? दो बहनों की एक शर्त ने बना दिया जन्मों का बैर
Kark Saptahik Horoscope 17-22 August 2026: कर्क वाले प्रॉपर्टी सहित इन चीजों में न लें बड़े फैसले, पड़ सकता है भारी
कर्क वाले प्रॉपर्टी सहित इन चीजों में न लें बड़े फैसले, पड़ सकता है भारी
Mithun Saptahik Rashifal 17 to 22 August 2026: मिथुन वाले नए काम का मौका नहीं गंवाएं, सप्ताह के अंत में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
मिथुन वाले नए काम का मौका नहीं गंवाएं, सप्ताह के अंत में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget