एक्सप्लोरर

Basant Panchami 2023: दो दिन बाद है बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा में जरुर शामिल करें ये खास चीज, मिलेगी तरक्की ही तरक्की

Basant Panchami 2023: 26 जनवरी 2023 को बसंत पचंमी है. बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए पूजा में कुछ खास चीजें जरुर शामिल करें. जानते बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा और हवन सामग्री

Basant Panchami 2023: माघ माह के शुक्ल पक्ष की बसंत पंचमी को देवी सरस्वती के जनमोत्सव के रूप में मनाया जाता है. जिस तरह दिवाली पर धन और समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी, नवरात्रि में शक्ति प्राप्त करने के लिए देवी दुर्गा की पूजा की जाती है उसी तरह ज्ञान, बुद्धि, विद्या, कला और मधुर वाणी का आशीर्वाद पाने के लिए बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की आराधना की जाती है.

धार्मिक मान्यता है कि देवी सरस्वती जिस पर मेहरबान हो जाएं उस शिक्षा, कला, संगीत और साहित्य से जुड़े सभी कार्य बिना विघ्य के पूरे हो जाते हैं और वह इन क्षेत्रों में खूब तरक्की करता है. आइए जानते हैं बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की पूजा और हवन समाग्री.

बसंत पंचमी पूजा समाग्री (Basant Panchami Puja Samagri)

26 जनवरी 2023 को बसंत पचंमी का त्योहार मनाया जाएगा. बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए पूजा में कुछ खास चीजें जैसे पीला कमल आदि जरुर शामिल करें. इसके लिए अभी से सरस्वती पूजन की सभी सामग्री एकत्रित कर लें ताकि पूजा में कोई अवरोध न आए.

सरस्वती पूजा सामग्री (Saraswati Puja Samagri)

  • पूजा की चौकी, चौकी पर बिछाने के लिए पीला कपड़ा, कुश का आसन
  • मां सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर, गणेश प्रतिमा, दूर्वा, सुपारी
  • पीले अक्षत, हल्दी, कुमकुम, आम या मंगिफेरा के पत्ते, कलश, पीले वस्त्र
  • केसर मिश्रित पीला चंदन, अष्टगंध, गंगाजल, मौली, धूप, कपूर, घी, गेंदे के फूल की माला
  • सफेद या पीला कमल, केसर, नारियल, गुड़, पंचामृत
  • कलम, पुस्तक, वाद्य यंत्र, केला, सिंदूर, सिक्का
  • भोग - बेसन लड्‌डू, राजभोग, केसर भात, सफेद बर्फी, मालपुआ, बूंदी, सफेद तिल के लड्‌डू

बसंत पंचमी पर हवन सामग्री (Saraswati Hawan Samagri)

  • हवन कुंड, आम की समधिया, चंदन की लकड़ी,
  • मुलैठी की जड़, बेल, नीम, पलाश,  पीपल की छाल
  • नवग्रह की नौ समिधा - आक, ढाक, कत्था, चिरचिटा, पीपल, गूलर, जांड, दूब, कुशा
  • गूलर की छाल, पीले अक्षत, तिल, गुग्गल,
  • गाय का घी, सूखा नारियल, शक्कर
  • जौं, लाल रंग का कपड़ा, रक्षा सूत्र, पंचमेवा, कलावा
  • पान का पत्ता, लौंग, इलायची, कपूर

सरस्वती पूजा हवन विधि और मंत्र (Saraswati Hawan Vidhi and Mantra)

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा के बाद हवन का विधान है, कहते हैं हवन से पूजन पूर्ण माना जाता है और इसका शीघ्र फल प्राप्त होता है. मां सरस्वती के समझ गंगाजल से स्थान को पवित्र करें और हवन कुंड स्थापित करें. अब हव्य (जल सकने वाला पर्दार्थ) को एक थाली में मिलाकर रख लें.

आम की लकड़ी से अग्नि प्रज्वलित करें. हवन में सर्वप्रथम ‘ऊं गं गणपतये नम:’ स्वाहा मंत्र से गणेशजी एवं ‘ऊं नवग्रह नमः’ स्वाहा मंत्र से नवग्रह का स्मरण करें. इसके बाद ‘ॐ सरस्वतयै नमः स्वहा’ मंत्र के साथ हव्य और घी को कुंड में डालें. ऐसा 108 बार करें. अंत में नारियल पर मोली लपेट कर उसके ऊपर घी लगाएं और हवन कुंड में पूर्णाहुति दें. देवी सरस्वती की आरती करें इसके बाद हवन की भभूत का तिलक कर प्रसाद बांटें.

Basant Panchami 2023 Shopping: बसंत पंचमी पर खरीदें ये 6 चीजें, बरकत में नहीं होगी कमी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करें इन 3 खास चीजों का दान, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मिलेगी राहत
Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करें इन 3 खास चीजों का दान, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मिलेगी राहत
Pitru Dosh: जीवित माता-पिता के अपमान से बढ़ता है पितृ ऋण?
माता-पिता जीवित हैं, फिर भी लग सकता है पितृ दोष? पूजा नहीं, आपकी ये आदत बन सकती है कारण
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget