एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: अमीर और धनवान बनना चाहते हैं तो अपनाएं बागेश्वर धाम के ये 10 उपाय

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री की चर्चा हर तरफ है. भक्त उन्हें ईश्वर का अवतार मानते हैं औरअपनी परेशानियों का समाधान ढूंढने के लिए बाबा के दिव्य दरबार में पहुंचते हैं.

Bageshwar Dham Sarkar, Dhanwan Banne Ke Upay in Hindi: मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम और पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भला आज कौन नहीं जानता है. बाबा अपने चमत्कारों के कारण केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं.

बाबा के भक्त उन्हें ईश्वर का अवतार मानते हैं तो कुछ उनके चमत्कारों पर सवाल भी खड़े करते हैं. लेकिन बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है. इसलिए बाबा के दिव्य दरबार में अर्जी लगाने के लिए लाखों भक्तों की भीड़ लगती है और यह दावा किया जाता है कि यहां आने वाले भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं.

बाबा के दरबार में कोई नौकरी की, कोई संतान प्राप्ति की, कोई आर्थिक परेशानी की तो कोई बीमारी से छुटकारा आदि की परेशानियां लेकर पहुंचता है. अगर आप धनवान या अमीर बनना चाहते हैं तो यहां जानिए बागेश्वर धाम सरकार महाराज के अनुसार धनवान बनने के 10 उपायों के बारे में.

धनवान बनने के 10 उपाय बागेश्वर धाम (Dhanwan Banne Ke 10 Upay Bageshwar Dham)

  • घर की सुख-समृद्धि मुख्य द्वार से जुड़ी होती है. इसलिए प्रतिदिन सुबह देहली (द्वार) पूजन जरूर करें. सुबह उठकर सबसे पहले घर के मुख्य द्वार की साफ-सफाई करें और गाय के गोबर से लिपाई करें. ऐसा करने से घर पर मां लक्ष्मी का वास होगा और धन आवक में वृद्धि होगी.
  • घर पर बनने वाली पहली रोटी प्रतिदिन गाय को गुड़ के साथ खिलाएं. इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर पर बरकत बनी रहती है.
  • शुक्रवार के दिन 5 कौड़ी, थोड़ी सी केसर और चांदी या ताबे का एक सिक्का लेकर लाल या पीले रंग के कपड़े में बांधकर पोटली बना लें. इस पोटली को अपनी तिजोरी में रख दें. इस उपाय को करने से आपके घर पर सदा लक्ष्मी जी का वास होगा.
  • शुक्रवार के दिन अन्न का दान अपने सामर्थ्यनुसार जरूर करें. आप 1 किलो, आधा किलो या जितनी आपकी क्षमता हो सके किसी गरीब या जरूरतमंद को अन्नदान जरूर करें.
  • शुक्रवार के दिन पीपल वृक्ष की पूजा करें. साथ ही पीपल वृक्ष के जड़ के पास एक दीपक जलाएं. इससे भी मां लक्ष्मी की कृपा से धन की कमी नहीं होती है.
  • शुक्रवार के दिन कमल गट्टे की माला से मां लक्ष्मी के बीज मंत्र ‘ ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये नमः:।।’ का जाप करें. इस उपाय को करने वालों से मां लक्ष्मी सदा प्रसन्न रहती हैं और ऐसे लोग जल्द ही धनवान बनते हैं.
  • बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करें. भगवान को गुड़ और चने का भोग लगाएं. चढ़े हुए भोग को कन्याओं में बांट दें. साथ ही खुद भी प्रसाद स्वरूप ग्रहण करें. इससे मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और घर धन से भर जाता है.
  • दीपावली, होली और दशहरा आदि जैसे प्रमुख पर्व-त्योहारों मे किसी एक पर्व के दौरान घर पर अनुष्ठान जरूर करवाएं. इससे व्यक्ति धनवान बनता है.
  • प्रतिदिन मां लक्ष्मी और नारायण की पूजा करें और 108 कमल चढ़ाए. अगर आप प्रतिदिन 108 कमल नहीं चढ़ा सकते तो कम से कम शुक्रवार के दिन या अमावस्या के दिन इस उपाय को जरूर करें. कमल अर्पित करते समय ‘ऊँ श्रीं’ मंत्र का जाप करें.
  • गन्ने के रस से शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण के श्री सुक्तम का पाठ करते हुए अभिषेक करें. इससे घर पर कभी दरिद्रता नहीं रहती.

ये भी पढ़ें: Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में अर्जी कैसे लगती है ? यहां जानें

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 27 October 2026: कार्तिक का पहला दिन, सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग कब से? जानें राहुकाल
आज का पंचांग 27 अक्टूबर 2026: कार्तिक शुरू, आज सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग, जानें शुभ मुहूर्त
Pisces Daily Horoscope 27 October 2026: सीनियर्स की गाइडलाइन से पूरे होंगे ऑफिशियल टारगेट, पार्टनर संग बहस टालने की सलाह; मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Pisces Daily Horoscope 27 October 2026: सीनियर्स की गाइडलाइन से पूरे होंगे ऑफिशियल टारगेट, पार्टनर संग बहस टालने की सलाह; मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Kumbh Rashifal 27 October 2026: चौथे चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश टालने की सलाह और वर्कप्लेस पर कड़ा रुख जरूरी
Aaj Ka Kumbh Rashifal 27 October 2026: चौथे चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश टालने की सलाह और वर्कप्लेस पर कड़ा रुख जरूरी
Aaj Ka Makar Rashifal 27 October 2026: 5वें चंद्रमा से प्रतिभा के दम पर छूएंगे सफलता का शिखर, पैतृक व्यापार में वित्तीय लाभ व जॉब में तरक्की
Aaj Ka Makar Rashifal 27 October 2026: 5वें चंद्रमा से प्रतिभा के दम पर छूएंगे सफलता का शिखर, पैतृक व्यापार में वित्तीय लाभ व जॉब में तरक्की

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget