एक्सप्लोरर

Astrology Tips: घर में पूजा करते समय थोड़ी सावधानी है जरूरी, इन बातों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलता पूजा का फल

Worship At Home Tips: हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा-पाठ का विशेष महत्व है. दैनिक दिनचर्या का हिस्सा है पूजा-पाठ. लगभग सभी घरों में पूजा का एक अलग स्थान होता है.

Worship At Home Tips: हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा-पाठ का विशेष महत्व है. दैनिक दिनचर्या का हिस्सा है पूजा-पाठ. लगभग सभी घरों में पूजा का एक अलग स्थान होता है. हर कोई सुबह स्नान आदि के बाद भगवान की पूजा-ध्यान करता है. भगवान की कृपा बनी रहे, घर में सुख-शांत बनी रहे इसके लिए नियमित रूप से देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती है. लेकिन कई बार होता है कि पूजा पाठ के बाद भी मन शांत नहीं होता. या पूजा के समय मन इधर-उधर भटकता है. 

इतना ही नहीं, कई बार पूजा के बाद भी फल ही प्राप्ति नहीं होती. इसका कारण कई बार पूजा के समय होने वाली गलतियां भी होती हैं. ऐसे में पूजा के साथ होने वाली गलतियों पर ध्यान देना भी जरूरी है. ज्योतिष अनुसार पूजा के कुछ नियम होते हैं अगर पूजा के समय इन बातों का ध्यान रखा जाए, तो पूजा का पूरा फल प्राप्त होता है. आइए जानें. 

Plant Vastu Tips: घर की इस दिशा में बैंबू प्लांट लगाते ही होने लगेगी पैसों की बारिश, रंक भी बन जाता है राजा

पूजा के समय रखें इन बातों का ध्यान

दिशा का रखें ध्यान 

घर में स्थित मंदिर या पूजा स्थल हमेशा ईशान कोण उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए. मान्यता है कि ये दिशा भगवान के मंदिर के लिए सबसे शुभ मानी जाती है. वहीं, अगर पूजा घर दक्षिण-पश्चिम दिशा में है तो पूजा का फल कम मिलता है. 

पूजा के समय इस दिशा में हो मुख 

पूजा के समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आपका मुख पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए. वहीं, मंदिर या भगवान का मुख पूर्व दिशा की ओर हो. साथ ही ये भी ध्यान रखें कि देवी-देवताओं की मूर्ति के सामने कभी पीठ करके न बैंठे. 

February 2022 Vrat Tyohar: फरवरी माह में आएंगे ये महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार, जानें कब है एकादशी, बसंत पंचमी

आसन का इस्तेमाल करें

पूजा के समय इस बात का ध्यान रखें कि पूजा कभी भी जमीन पर बैठकर न करें. ज्योतिष अनुसार पूजा के दौरान आसन का इस्तेमाल करना जरूरी है. ऐसी मान्यता है कि बिना आसन पर बैठे पूजा करने से दरिद्रता आती है. इसलिए पूजा के समय साफ-सुथरे आसन का इस्तेमाल करें. 

मंदिर में जलाएं दीपक  

घर के मंदिर में सुबह-शाम दीपक अवश्य जलाएं. मान्यता है कि घर में दीये जलाने से भगवान की कृपा बनी रहती है.

पंचदेवों की करें पूजा

भगवान विष्णु, गणेश, महादेव, सूर्य देव और देवी दुर्गा को पंचदेव कहा जाता है. ऐसे में प्रतिदिन पूजा करते समय इन पंचदेवों का विशेष ध्यान करें. ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और भगवान की कृपा प्राप्ति होती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vehicle Purchase Muhurat 2026: जुलाई में गाड़ी खरीदना है ? यहां जान लें वाहन खरीदी के शुभ मुहूर्त
जुलाई में गाड़ी खरीदना है ? यहां जान लें वाहन खरीदी के शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 2 July 2026: आज भद्रा का साया, इस मुहूर्त में न करें शुभ कार्य, देखें शुभ-अशुभ समय, पंचांग
आज भद्रा का साया, इस मुहूर्त में न करें शुभ कार्य, देखें शुभ-अशुभ समय, पंचांग
Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या क्यों कहते, स्नान-दान के अलावा इस दिन होती है बहुत खास पूजा
आषाढ़ अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या क्यों कहते, स्नान-दान के अलावा इस दिन होती है बहुत खास पूजा
Vivah Muhurat July 2026: जुलाई में विवाह के सिर्फ 4 शुभ दिन, इसके बाद लग जाएंगे चातुर्मास, देखें मुहूर्त
जुलाई में विवाह के सिर्फ 4 शुभ दिन, इसके बाद लग जाएंगे चातुर्मास, देखें मुहूर्त

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे? जानिए डिटेल्स
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे?
Embed widget