एक्सप्लोरर

आज का राशिफल: कन्या राशि वालों का करियर के लिए दिन खट्टा-मीठा रहेगा, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वाले किसी गरीब परिवार को अपनी क्षमतानुसार भोजन की व्यवस्था करें, इससे आपको लाभ होगा. ऑफिस में कार्यरत लोगों को बॉस की बात को प्राथमिकता देनी चाहिए. कपड़ों का व्यापार करने वालों के लिए दिन मुनाफ़े से भरा हो सकता है.

मेष- आज के दिन मन इमोशनल हो सकता है जिसको देखते हुए आपको  महत्वपूर्ण डिसीजन लेने से बचना चाहिए. जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनको बहुत सोच-समझकर प्लानिंग करनी होगी, वहीं दूसरी ओर लाभ को स्थाई न मानते हुए उससे भविष्य की कल्पना करने से बचना होगा. इस राशि वालों को अपना डाटा बहुत संभाल कर रखना चाहिए डाटा लॉस होने की आशंका है. स्वास्थ्य की दृष्टि से खान-पान में मोटे अनाज व फाइवर के बने खाद्य-पदार्थों का अधिक सेवन करें. छोटे भाई कि पढ़ाई पर ध्यान देना होगा साथ ही उसके उसका स्वभाव बिगड़ रहा है तो भी अंकुश लगाना होगा.

वृष- आज के दिन आपको दिल से ज्यादा दिमाग का प्रयोग करना चाहिए, तैश में आकर कोई भी कदम न उठाएं अन्याथा लेने के देने पड़ सकते हैं. अपनों पर अधिक भरोसा आने वाली कठिनाइयों से दूर करेगा. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए सह-कर्मियों के साथ कंपटीशन अधिक रहेगा. मीटिंग का दौर चल सकता है जिसमें आपको अपना प्रदर्शन अच्छा रखना होगा. जो विद्यार्थी सिविल की तैयारी कर रहें हैं उन्हें पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए. स्वास्थ्य रहने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखना होगा. पैक्ड फूड के सेवन से बचें. मां यदि काफी समय से बीमार चल रहीं हैं तो उनके स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें.

मिथुन- आज के दिन आपको लक्ष्य निर्धारित करना होगा. मन में भटकाव की स्थिति हो सकती हैं जो कार्य से भ्रमित करेगी. बॉस यदि आपके कार्य को लेकर सुधार की बात कहते हैं तो उसे गंभीरता से लेनी चाहिए. व्यापार से जुड़े लोगों को ग्राहकों की पसंद और नापसंद का ख्याल रखना होगा. हेल्थ में यदि मोटापा बढ़ रहा है, तो उसे कम करने की व्यवस्था बनानी चाहिए अन्यथा भविष्य में परिणाम घातक हो सकते हैं, इसके लिए आपको दिनचर्या में कुछ बदलाव की आवश्यकता है. घर में साफ-सफाई की व्यवस्था बनानी होगी. ससुराल पक्ष में सभी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा.

कर्क- आज के दिन आपको अपनी संगत पर विशेष ध्यान रखना होगा. हो सकता है कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो जो आपको गलत राह पर ले जाने की कोशिश करें. ऑफिस की बात करें तो अपने कार्य से दूसरों को प्रभावित करने के लिए समय उपयुक्त है, इसलिए इधर-उधर की बातों से समय बर्बाद न करें. इस राशि के विद्यार्थियों को ओवरकॉन्फिडेंस में नहीं रहना चाहिए. सेहत की बात करें तो कैल्शियम में कमी से पैरों में दर्द हो सकता है. पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें यदि वे मधुमेह के मरीज हैं तो उनके खान-पान व दवाइयों पर भी विशेष ध्यान रखना होगा.

सिंह- आज के दिन आपको ऑफिस में प्रैक्टिकल रहते हुए अपने कार्य में कोई भी लापरवाही नहीं करनी है. जो लोग बैंक सेक्टर में कार्यरत है उनको अपने टारगेट पूरे करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है. जो लोग व्यापार कर रहें हैं उनको अपने व्यापार को बढ़ाने की योजनाएं बनानी चाहिए. वहीं दूसरी ओर जिन लोगों ने घर से संबंधित लोन लेने की लिए अप्लाइ कर रखा है, उनको इस ओर शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है. वाहन चलाते वक्त बहुत ही सावधान रहें दुर्घटना होने की आशंका है, दुर्घटना में हड्डी में चोट लग सकती है. संतान के भविष्य के लिए कुछ निवेश की योजना बनानी चाहिए जो उसके हायर स्टर्डी में काम आए.

कन्या- आज के दिन भविष्य को लेकर मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं लेकिन वहीं दूसरी ओर अपनों का सपोर्ट भी भरपूर मिलने वाला है. करियर के लिए दिन खट्टा-मीठा रहेगा एक ओर कार्य की अधिकता रहेगी तो वहीं कार्य पूरा होने पर बॉस कि ओर से सराहना भी मिलेगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई से मन कुछ भटक सकता है इसलिए अपने पसन्द के विषयों पर ध्यान दें. सेहत की बात करें तो मानसिक टेंसन एवं पेट संंबंधित परेशानियों के प्रति सचेत रहना होगा. परिवार को भी समय देना होगा, जो लोग नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं वह भी अवकाश लेकर कुछ दिनों के लिए घर आ सकते हैं.

तुला- आज के दिन ऑफिस में काम को लेकर अधिक भार रहेगा जिसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए. आपके द्वारा किया गया कठोर परिश्रम बॉस को प्रसन्न करेगा. जो लोग मार्केटिंग या फील्ड वर्क में रहते हैं उनको टार्गेट पूरा करने के लिए अन्य दिनों की भांति अधिक भागा-दौड़ करनी पड़ सकती है. कैश बैंक जैसी योजनाओं का आपको लाभ मिल सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको नसों में खिचाव व पीठ के दर्द को लेकर सचेत रहना होगा अधिक देर तक बैठ कर कार्य करते हैं तो योग या जिम करना न भूलें. पिता और बड़े भाई के साथ ताल-मेल बना कर चलें उनका सहयोग मिलेगा.

वृश्चिक- आज के दिन आपको कठोर मेहनत करनी है. जो भी हृदय में भार है उसको दर किनार करते हुए केवल कार्य पर ही फोकस करें. क्रोध को अपने कार्य से अलग रखना चाहिए. दूसरों को जज करने के बजाय खुद में स्थितियों के अनुसार बदलाव करने चाहिए. वाणी पर संयम रखना होगा. ऑफिस में टेक्नॉलजिक का प्रयोग करने की आदत बनानी होगी क्योंकि कार्य के साथ-साथ खुद को अपडेट करना है. दूसरों की बातें आपको तनाव दे सकती हैं. सेहत में अधिक तनाव आपका स्वास्थ्य खराब कर सकता है. घर में नये पौधे लगाएं यदि गार्डन है तो नये पौधे लगाने चाहिए.

धनु- आज के दिन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए आपको प्रयास करने चाहिए जिन लोगों से कम्यूनिकेशन गैप है उनको कॉल करें. ऑफिस कि बात करें तो काम में मैनेजमेंट प्रत्यक्ष रूप से दिखने वाली है लेकिन वहीं दूसरी ओर इसे अहंकार में बदलने से रोकना होगा. कहीं ऐसा न हो कठोर वचन सहकर्मियों को नाराज कर जाएं. सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को ट्रांसफर लेटर मिल सकता है. विद्यार्थियों को ग्रुप में पढ़ाई करने से लाभ होगा. स्वास्थ्य में मांस पेशियों के दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. मित्रों से अपनी दिल की बात साझा करें. विवाहितों को जीवनसाथी के साथ ताल-मेल बना कर चलना होगा.

मकर- आज के दिन कार्य को लेकर मन में ऊर्जा रहेगी. हो सकता है मन में कुछ उदासी भी रहें.  जो लोग सेल्स में हैं उनको लाभ मिलने की पूर्ण संभावना है. बिजनेस वालों को कार्य को बेहतर बनाने के लिए प्लानिंग करनी चाहिए. यदि पार्टनरसीप में कार्य करते हैं तो आपकी जुगलबन्दी अच्छे परिणाम लेकर आएगी. वर्किंग महिलाओं को अपने सौंदर्य की ओर भी ध्यान देना चाहिए, इसके लिए पार्लर आदि जा सकती है. खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा. लीवर से संबंधित परेशानियों को लेकर सचेत रहें. माता-पिता और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. घर के छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

कुम्भ- आज के दिन धार्मिक मानसिकता बनानी होगी. धर्म और कर्म का कांबिनेशन आपको लाभ दिलाने वाली है. किसी गरीब परिवार को अपनी क्षमतानुसार भोजन की व्यवस्था करें, इससे आपको लाभ होगा. ऑफिस में कार्यरत लोगों को बॉस की बात को प्राथमिकता देनी चाहिए. कपड़ों का व्यापार करने वालों के लिए दिन मुनाफ़े से भरा हो सकता है. सेहत की बात करें तो दिन सामान्य रहने वाला है, लेकिन हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा. परिवार व मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थल जाने का प्लान बनाएं. घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान करने का प्लान है, तो भी करा सकते हैं.

मीन- आज के दिन दिमाग लाभ के प्रति सजग रहने वाला है या यूं कहें कि ग्रहों कि स्थितियां आपको लाभ दिलाने वाली है. करियर की बात करें यदि आप बैंक में जॉब करते हैं तो प्रमोशन मिलने की पूरी संभावनाएं दिख रही है. जो लोग पिता के सहयोग से नया व्यापार शुरु करना चाहते हैं तो उन्हें पिता के लिए गए निर्णय पर भरोसा रखना होगा. हेल्थ को देखते हुए आपको अपनी स्किन का ख्याल रखना चाहिए . रात में भोजन लेट करना आपके पाचनतंत्र को बिगाड़ सकता है. जीवनसाथी को प्रसन्न रखें, यदि उनका जन्मदिन हैं उनको गिफ्ट देकर प्रसन्न कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Rashifal 20 August 2026: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Bhadra: 20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम
20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget