एक्सप्लोरर

Marriage Issues: क्या आपके बच्चे भी शादी करने के लिए बार-बार मना कर रहे हैं, तो जान लें इसका कारण

Marriage Issues: अधिकतर माता-पिता अपने बच्चों को लेकर काफी परेशान रहते हैं, क्योंकि कुछ बच्चे ऐसे होते हैं, जो उम्र निकलने पर भी शादी के लिए हां नहीं करते हैं.

एक उम्र के बाद लड़का हो या लड़की दोनों को शादी कर लेना चाहिए. अगर उम्र निकल जाती है, तो फिर शादी के लिए काफी परेशान होना पड़ता है. अधिकतर माता-पिता अपने बच्चों को लेकर काफी परेशान रहते हैं, क्योंकि कुछ बच्चे ऐसे होते हैं, जो उम्र निकलने पर भी शादी के लिए हां नहीं करते हैं.

ऐसे में हर माता-पिता के मन में ये सवाल आता है, कि आखिर ऐसी क्या वजह है, जिसके लिए हमारे बच्चे शादी से इनकार कर रहे हैं. अगर आपका बच्चा भी शादी के नाम पर दूर भागने लगता है और बार-बार इनकार करता है, तो ये खबर आपके लिए है.

आजादी खोने का डर

आजकल अधिकतर युवा शादी करने से मना कर रहे हैं, इसके कई कारण हो सकते हैं. सबसे पहले लड़का हो या लड़की हर किसी को इस बात का डर रहता है कि कहीं उनकी आजादी को कोई छीन ना ले और उन पर किसी प्रकार का कोई रोक-टोक ना लगा दे. बच्चे अभी यंग जनरेशन में कॉलेज के साथ अपनी जिंदगी जी रहे हैं. ऐसे में शादी से इनकार करने का सबसे बड़ा कारण यह हो सकता है कि वह अपनी आजादी नहीं खोना चाहते हैं.

दूसरों के क्लेश देख डर

कई बार बच्चे कुछ ऐसे रिश्ते देख लेते हैं, जिससे उनके मन में एक डर पैदा हो जाता है. जैसे अगर कोई बच्चा रोजाना अपने माता-पिता के बीच हो रहे झगड़े को देखा है, तो उसका शादी करने से मन भर जाता है और वह बार-बार शादी से इनकार करने लगता है. इसलिए बच्चों को दूसरे के क्लेश देखकर मन में डर बैठ सकता है.

जिम्मेदारियां से बचना

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो दूसरों की जिम्मेदारियां से बचना चाहते हैं, उन्हें लगता है की शादी के बाद उन्हें कई सारी जिम्मेदारियों को अकेले संभालना होगा. ऐसे में वे डर जाते हैं और शादी करने से बार-बार इनकार कर देते हैं.

बच्चों का दिल टूटना

इसके अलावा शादी से इनकार करने का एक सबसे बड़ा कारण यह हो सकता है, कि बच्चे किसी और को पसंद करने लगे हैं और वह आपके सामने कहने से घबरा रहे हैं. उन्हें इस बात का डर है की कहीं माता-पिता बच्चों की लव मैरिज से मना न कर दें, क्योंकि इससे बच्चों का दिल टूट सकता है.

टॉक्सिक रिलेशनशिप

शादी न करने का एक और कारण यह भी हो सकता है की शादी से पहले बच्चा किसी टॉक्सिक रिलेशनशिप में हो और उसका मन अब शादी को लेकर खराब हो चुका हो. पुराने कुछ ब्रेकअप होने के कारण भी बच्चा शादी से बार-बार इनकार करता है. बच्चों का अगर एक बार दिल टूट जाए, तो वह दूसरी बार खुद को ठीक करने में थोड़ा समय लग सकता है. यह सभी कारण बच्चों के शादी न करने के हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  Relationship Tips: बिना कमिटमेंट के रिलेशनशिप, जानें यंग जेनरेशन में क्यों बढ़ रहा है बेंचिंग का क्रेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे पता करें झूठ बोल रहा आपका माशूक? इन इशारों से समझें धोखे का गणित
कैसे पता करें झूठ बोल रहा आपका माशूक? इन इशारों से समझें धोखे का गणित
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget