एक्सप्लोरर

सोनम रघुवंशी की तरह कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं कर रहा है चीट? ऐसे पहचानें रेड फ्लैग

Red Flags in Relationship: नई-नवेली दुल्हन सोनम ने पति की हत्या की साजिश रची, भरोसे को तोड़ा और आखिरकार गिरफ्तार हुई. कहीं आपका पार्टनर ऐसा तो नहीं कर रहा. जानिए कैसे पहचाने और खुद को बचाकर रखें.

Red Flags in Relationship: ये कहानी सिर्फ क्राइम की नहीं, बल्कि भरोसे के कत्ल की है. जानकारी के मुताबिक, नई-नवेली दुल्हन ने प्यार के दिखावे में पति को फंसाया, पैसे का लालच देकर किलर्स को उकसाया और फिर कत्ल के बाद मोबाइल तोड़कर सबूत मिटाने की कोशिश की. लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया. प्रेमी समेत सारे आरोपी पकड़े गए और सोनम भी आखिरकार गाजीपुर में खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर गई. ये मामला जितना सनसनीखेज है, उतना ही डरावना भी, क्योंकि इसमें हर मुस्कान के पीछे एक चाल थी.

बता दें, 11 मई को सोनम और राजा की धूमधाम से शादी हुई थी. इसके कुछ दिन बाद दोनों हनीमून बनाने के लिए इंदौर से निकल गए थे. लेकिन किसे पता था कि, हनीमून तो सिर्फ एक बहाना था, असली मकसद कुछ और था. सोनम ने शादी के महज 6 दिन बाद अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति को जान मारने की साजिश रची थी. इसके लिए पहले से गुवाहटी में तीन सुपारी किलर्स भेज दिए थे. इसके बाद शिलॉन्ग में अपने पति राजा रघुवंशी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करवा दी. आज के रिश्तों में प्यार के साथ-साथ शक, धोखा और झूठ भी शामिल हो चुके हैं. लेकिन सवाल ये है कि कैसे पहचानें कि आपका पार्टनर वाकई आपको धोखा दे रहा है या ये सिर्फ आपका वहम है?

ये भी पढ़े- फादर्स डे पर अपने पापा को दें ये सरप्राइज, यादगार बन जाएगा ये दिन

फोन और सोशल मीडिया को लेकर जरूरत से अधिक प्राइवेसी

अगर आपका पार्टनर पहले खुले दिल से फोन इस्तेमाल करता था, लेकिन अब अचानक पासवर्ड लगाने लगा है, फोन को हमेशा उल्टा करके रखता है या आपको उसकी स्क्रीन से दूर रखता है, तो ये एक बड़ा संकेत हो सकता है. 

अचानक समय की कमी और बहानों का सिलसिला

पहले जो हर वक़्त आपके साथ रहना चाहता था, अब हर रोज़ “मीटिंग है”, “दोस्तों के साथ प्लान है” जैसे बहाने बना रहा है? ये बदलाव सिर्फ व्यस्तता नहीं, कुछ छुपाने की कोशिश भी हो सकती है. 

भावनात्मक दूरी और संवाद की कमी

अगर आपका पार्टनर अब आपके दुख-सुख में रुचि नहीं लेता, छोटी बातों पर चिड़चिड़ा हो गया है या आप दोनों के बीच पहले जैसी बात नहीं रही, तो ये रिश्ता एक खतरे की घंटी बजा रहा है. 

लुक और स्टाइल को लेकर अचानक अत्यधिक सजग होना

पार्टनर अचानक अपने लुक्स, परफ्यूम और कपड़ों को लेकर ज़रूरत से ज़्यादा सतर्क हो गया है? तो हो सकता है कि वो किसी और को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहा हो. 

झूठ और बातों में गड़बड़

छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोलना, किसी घटना का बार-बार बदलता वर्ज़न, या ‘कहां थे’ जैसे सवालों पर गुस्सा करना, ये धोखे के साफ संकेत हैं. 

रेड फ्लैग्स दिखने पर क्या करें? 

शांत मन से अपनी चिंता जाहिर करें

सबूत पर भरोसा करें, शक पर नहीं

अगर रिश्ता एकतरफा लगने लगे, तो खुद को तकलीफ न दें

जरूरत पड़े तो प्रोफेशनल काउंसलिंग लें

हर रिश्ता परफेक्ट नहीं होता, लेकिन अगर सोनम रघुवंशी जैसी घटनाएं हमें कुछ सिखा सकती हैं, तो वो यही है, रिश्तों में आंख बंद करके भरोसा न करें और समय रहते सच्चाई को पहचानें. 

यह भी पढ़ें: 4 साल की उम्र से पहले की बातें क्यों भूल जाते हैं लोग, दिमाग में क्या होता है बदलाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget