एक्सप्लोरर

फादर्स डे पर अपने पापा को दें ये सरप्राइज, यादगार बन जाएगा ये दिन

Father's Day Surprise: फादर्स डे पर अपने पापा को दें खास सरप्राइज और कहें उनसे धन्यवाद, साथ ही जानिए इस दिन को यादगार बनाने के बेहतरीन आइडियाज.

Father's Day Surprise: कभी आपने गौर किया है कि आपके जीवन में जो सबसे चुपचाप आपके लिए सब कुछ करता है, वो कोई और नहीं, आपके पापा होते हैं. वो ना दिखावे में विश्वास रखते हैं, ना शिकायत करते हैं, बस हर रोज अपने तरीके से आपके लिए अपना प्यार और समर्पण जताते रहते हैं.  फादर्स डे सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि वो मौका है जब आप उन्हें उनके हर त्याग, हर छोटी-बड़ी मदद और उनके बिना कहे प्यार के लिए "थैंक यू" कह सकते हैं. इस बार फादर्स डे पर आइए कुछ ऐसा सरप्राइज दें कि ये दिन उनके लिए सिर्फ खास नहीं, बल्कि यादगार बन जाए. 

ये भी पढ़े- Fathers day: अलग-अलग तारीख पर क्यों आता है फादर्स डे? जान लीजिए इससे जुड़े दिलचस्प किस्से

हैंडमेड गिफ्ट्स 

पापा के लिए बाजार से गिफ्ट खरीदना तो आसान है, लेकिन जब आप अपने हाथों से उनके लिए कुछ बनाते हैं, तो उसका असर सीधा दिल तक जाता है. आप उनके लिए एक हैंडमेड कार्ड बना सकते हैं, जिसमें उनके लिए एक प्यारा सा नोट या कविता हो. चाहें तो उनके साथ बिताए गए कुछ खास लम्हों की फोटो को कोलाज में बदल कर फ्रेम करा सकते हैं. 

सरप्राइज ब्रेकफास्ट या डिनर

सोचिए जब पापा सुबह उठें और सामने उनकी पसंदीदा चाय या नाश्ता रखा हो, वो भी आपके हाथों से बना हुआ, ये नज़ारा ही उनके चेहरे पर मुस्कान ला देगा. अगर सुबह मुमकिन न हो तो शाम को एक छोटा सा फैमिली डिनर प्लान करें, किचन में थोड़ा वक्त बिताएं, उनका पसंदीदा खाना बनाएं और एक साथ बैठकर बातें करें. 

लिखें एक इमोशनल लेटर 

पापा से अपने मन की बातें हर कोई खुलकर नहीं कह पाता। इसलिए क्यों न इस फादर्स डे पर आप उन्हें एक लेटर या नोट लिखें, जिसमें आप उनके लिए अपनी भावनाएं जाहिर करें. उनकी मेहनत, संघर्ष और बिना बोले जताया गया प्यार सब कुछ उस कागज में उतर जाए,  यकीन मानिए, ये तोहफा वो ताउम्र संभाल कर रखेंगे. 

वीडियो मैसेज या फैमिली ट्रिब्यूट बनाएं

आप चाहें तो पूरे परिवार के छोटे-छोटे वीडियो क्लिप्स इकट्ठा कर एक छोटा सा "We Love You Dad" वीडियो बना सकते हैं. इसमें हर सदस्य पापा के लिए एक लाइन कहे, यह वीडियो न सिर्फ उन्हें इमोशनल कर देगा बल्कि सालों-साल एक यादगार के तौर पर उनके पास रहेगा. 

साथ में समय बिताएं 

ज्यादातर पापा को महंगे गिफ्ट की नहीं, आपके साथ बिताए समय की जरूरत होती है. इस दिन को उनके साथ टीवी देखकर, बाहर वॉक पर जाकर या उनकी पसंदीदा एक्टिविटी में साथ देकर बिताएं. एक कप चाय और ढेर सारी बातें, यही रिश्ते को सबसे खूबसूरत बना देता है.

यह भी पढ़ें: 4 साल की उम्र से पहले की बातें क्यों भूल जाते हैं लोग, दिमाग में क्या होता है बदलाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget