एक्सप्लोरर

Office Politics: कॉर्पोरेट पॉलिटिक्स से हो गए हैं परेशान, तो बिना हिस्सा बनें पाएं इससे छुटकारा

ऑफिस एक ऐसी जगह है, जहां हर विचार के लोग एक साथ आकर काम करते हैं. ऐसे में राजनीति होना लाजमी है. अगर आप इससे खुद को प्रभावित होने से बचाना चाहते हैं, तो यहां कुछ टिप्स बताए गए हैं, जो आपकी मदद करेंगे.

कोई भी वर्कप्लेस परफेक्ट नहीं होता, जहां ढेर सारे लोग एक साथ काम करते हैं, वहां राजनीति होना स्वाभाविक है. हालांकि, कई बार ऑफिस पॉलिटिक्स मानसिक स्वास्थ्य पर भारी असर डाल सकती है और इसलिए, किसी की प्रोफेशनल रेप्युटेशन और पॉजिटिव वर्कप्लेस को बनाए रखने के लिए कॉर्पोरेट पॉलिटिक्स के जटिल दायरे से निपटना जरूरी होता है. हम आपको इस तरह की राजनीति से निपटने के लिए कुछ प्रभावी तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं. 

ऑफिस पॉलिटिक्स से बचने के तरीके

माहौल को देखें और समझें
अपने वर्कप्लेस की माहौल और डाइनैमिक्स को देखें और समझें और उन सहकर्मियों की पहचान करना सीखें जो सबसे ज्यादा राजनीतिक है. ऐसे पॉलिटिकल  प्लेयर्स के बारे में जागरुक रहकर, आप उनसे निपटने के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकते हैं. इससे आप और आपकी टीम पर उनके संभावित प्रभाव को बेअसर करने में मदद मिल सकती है.

स्पष्ट और शांति से संवाद करें
ऐसे लोगों से शांत रहकर डील करें, जो गलत सूचना या अफवाह फैलाते हैं. उन पर गुस्सा या परेशान होने की बजाय उनसे व्यक्तिगत रूप से और सीधे तरीके से बात करें. उनके साथ वन-टू-वन बातचीत करें और केवल फैक्ट्स पर बात करें. उन्हें बताएं कि आप उनकी हरकतों के बारे में जानते हैं और उन्हें ऐसा करने से मना करें. जाहिर है, वे हर बात से इनकार करेंगे और आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे. लेकिन केवल उन्हें यह बताना कि आप जानते हैं कि वे गलत सूचना फैला रहे हैं और आपके काम में परेशानी लाने की कोशिश कर रहे हैं, कभी-कभी उनके व्यवहार को रोकने के लिए काफी हो सकता है.

बॉस को जानकारी दें
वर्कप्लेस पर होने वाली के बारे में अपने बॉस को सूचित रखने से अक्सर मदद मिलती है, खासकर जब पॉलिटिकल प्लेयर उन्हें प्रभावित करने की कोशिश कर रहा हो. लेकिन "उसने कहा" जैसी स्थितियों में आने से बचें और उनके हस्तक्षेप के लिए न पूछें. इसके बजाय, विनम्रतापूर्वक और धीरे से लेकिन कॉन्फिडेंस के साथ कहकर बात को आगे बढ़ाएं: 'मुझे पता है कि वह (व्यक्ति का नाम लेकर कहें) मुझे कमजोर करने की कोशिश कर रहा है और मेरे बारे में अफवाहें फैला रहा है. लेकिन मैं आपको बताना चाहूंगा कि मैं अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना और रिजल्ट देना पसंद करता हूं.' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget