एक्सप्लोरर

Relationship Tips: ये संकेत बताते हैं कि पार्टनर जल्द देने वाला है आपको धोखा, हो जाएं सावधान

Cheating: रिलेशनशिप में धोखा अचानक से नहीं मिलता है. पार्टनर के व्यवहार से इसके संकेत हमें काफी पहले से मिलने लगते हैं, बस जरूरत है आपको अपनी आंखें खुली रखने की.

Signs of cheating: प्यार में अगर धोखा मिल जाए तो खुद को संभालना मुश्किल हो जाता है. रिलेशनशिप (Relationship) में अपना सब कुछ देने के बाद लोग पार्टनर से वफादारी की उम्मीद करते हैं लेकिन बेवफाई मिलने के बाद बिल्कुल ठगा सा महसूस करते हैं.  रिलेशनशिप में चीटिंग (cheating in a relationship) अचानक होने वाली चीज नहीं है. पार्टनर के व्यवहार से इसके संकेत हमें काफी पहले से मिलने लगते हैं. पार्टनर की कुछ हरकतों पर नजर रखकर आप जान सकते हैं कि जल्द ही आपको प्यार में धोखा मिलने वाला है और इसके लिए आपको पहले से तैयार रहना चाहिए.

पूरे टाइम फोन पर रहना- अगर आपके पार्टनर आपके साथ रहते हुए भी पूरे समय फोन पर रहते हैं तो समझ जाइए के कुछ गड़बड़ है. फोन को ज्यादा अहमियत देने का ये मतलब ये नहीं है उनका कहीं अफेयर ही चल रहा हो. हां लेकिन ये इस बात का संकेत जरूर है कि उनकी दिलचस्पी आपसे खत्म हो रही है. हो सकता है कि आप पार्टनर की फोन में घुसे रहने की आदत को उनकी व्यस्तता समझकर इग्नोर (ignore) कर दें, पर जाहिर तौर ये दाल में कुछ काला होने का संकेत है.

छोटी-छोटी बातों पर झगड़ना- जब हम किसी से प्यार करते हैं तो उसकी छोटी-मोटी ऐसी बातों नजरअंदाज कर देते हैं जो हमें पसंद न हों. आपके रिश्ते में भी अब तक ऐसा था लेकिन अगर अब पार्टनर आपकी हर छोटी बात पर चिढ़ जाता है तो समझ जाइए कि उसमें बदलाव आने लगा है. वो आपके साथ और आपकी बातों को एन्जॉय (enjoy) नहीं कर रहा है. वो भले ही आपके साथ हो, पर दिल से वो आपसे दूर होता जा रहा है. पार्टनर से इस मुद्दे पर खुलकर बात करें नहीं तो जल्द ही रिश्ता टूटने की नौबत आ सकती है.

अचानक से व्यस्त हो जाना- कुछ दिनों पहले तक आप दोनों एक-दूसरे से मिले बिना नहीं रह पाते थे. आप दोनों के बीच फोन पर घंटो बेवजह की बातें होती थी लेकिन अब अचानक से सब बदल गया है तो समझ लीजिए कि कुछ गड़बड़ है. अगर वो आपकी कॉल नहीं लेते हैं और मिस्ड कॉल देखने के बाद भी पलटकर फोन नहीं करते हैं तो इस संकेत को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. हो सकता है कि वो कहीं बिजी हो लेकिन हर बार ही यही होता है तो जाहिर तौर पर वो आपसे दूर होने का बहाना ढूंढ रहे हैं. 

Relationship Tips: क्या आप रिलेशनशिप में जानें की कर रहे हैं जल्दबाजी? ऐसे करें पहचान

Relationship Tips: पार्टनर को धोखा देने का है अफसोस? ऐसे करें रिश्ते की नई शुरुआत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक, क्या हो सकती हैं दिक्कतें
किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक, क्या हो सकती हैं दिक्कतें
Reasons Behind Wall Seepage: बदलते मौसम में घरों को सीलन से बचाना जरूरी
बदलते मौसम में घरों को सीलन से बचाना जरूरी
घर में क्यों नहीं बन पाता बाजार जैसा डोसा, इन तीन गलतियों की वजह से होता है काम खराब
घर पर बनाए बाजार जैसा डोसा, बस इन 3 गलतियां का रखें ध्यान
40 दिनों का सफर और करोड़ों लोगों की आस्था...जानिए 'चेहल्लुम' का इतिहास और संदेश
40 दिनों का सफर और करोड़ों लोगों की आस्था...जानिए 'चेहल्लुम' का इतिहास और संदेश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget