एक्सप्लोरर

Relationship Tips: ब्रेकअप या धोखा से दर्द ही नहीं, मिलते हैं ये गज़ब के फायदे

Breakup In Relationship: ब्रेकअप के बाद जिंदगी यहीं पर नहीं थम गई है. बल्कि प्यार में मिलने वाला धोखा आपको भावनात्‍मक और मानसिक रूप से मजबूत बना देता है. आप जिंदगी में कई तरह के सबक लेते हैं.

Benefits Of Breakup: लोग प्यार में धोखा मिलने पर टूट जाते हैं. जब आप किसी के साथ लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहते हैं और फिर अचानक से वो रिश्ता टूट जाए तो बहुत दुख होता है. ब्रेकअप को बहुत सारे लोग सहन नहीं कर पाते, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रेकअप और धोखा मिलने के बाद आप मानसिक और भावनात्मक रुप से ज्यादा मजबूत हो जाते हैं. अगर आपका दिल किसी ने तोड़ा है या आपका ब्रेकअप हुआ है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, इससे आप भावनात्म और मानसिक रुप से मजबूत हो जाते हैं. जानिए कैसे?

1- समय सबसे बड़ा मरहम- कोई भी दुख कितना भी बड़ा क्यों न हो समय सभी पर मरहम लगा देता है. आप ब्रेकअप वाले दिन जितने परेशान होंगे उतने आज नहीं होंगे. समय धीरे-धीरे सारे गम और दर्द दूर कर देता है. अगर आपके ब्रेकअप को कुछ दिन हो गए हैं तो अब आपको अपने पार्टनर के बिना रहने की आदत पड़ गई होगी. जिससे ये सीख मिलती है कि दुख चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, समय के साथ खत्म हो जाता है. सब कुछ समय पर छोड़ दें और आप धीरे-धीरे आत्मविश्वास से भर जाएंगे.

2- कुछ भी स्थायी नहीं होता- ब्रेकअप के बाद आपको ये सीख मिलती है कि दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है. प्यार में मिलने वाला धोखा या जुदाई आपको यही सिखा जाती है. किसी भी रिश्ते में अगर आप बिना फीलिंग्स के बंधे रहेंगे, तो इससे मानसिक तनाव और परेशानी बढ़ने लगेंगी. इसलिए अगर आपकी कोशिशों के बाद भी आपका रिश्ता ठीक नहीं हो, तो आपको इसे छोड़ देना चाहिए. 

3- कोई भी परफेक्ट नहीं है- प्यार में सब कुछ अच्छा लगता है. अपने पार्टनर की कमियों से भी प्यार होता है लेकिन अगर रिश्ते में से प्यार खत्म हुआ तो एक दूसरे की सिर्फ कमियां और गलतियां ही नजर आती हैं. इसलिए आपको अपने ब्रेकअप से ये बात जरूर सीख लेनी चाहिए कि दुनिया में कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं है. हर इंसान में कुछ न कुछ कमियां जरूर होती हैं. इसलिए आप ऐसे व्यक्ति के साथ रहें, जो आपको खुशी देता हो. 

4- साथ रहने के लिए मजबूर नहीं- अगर आपकी अपने पार्टनर के साथ नहीं बनती तो जरूरी नहीं है कि आप उसके साथ ही रहें. कुछ लोग सोचते हैं कि वो हर रिश्ते को अच्छी तरह से निभाते हैं लेकिन जरूरी नहीं है कि आप एक पार्टनर के तौर पर भी अच्छे हों. कई बार आप अपने लिए परिपूर्ण हो सकते हैं लेकिन अपने पार्टनर के लिए भी हों ये जरूरी नहीं है. आप किसी दूसरे व्यक्ति को खुद से प्यार करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते हैं. ब्रेकअप के बाद आप असल ज़िंदगी को समझ पाते हैं.

ये भी पढ़ें: Relationship Advice: कितनी भी बड़ी लड़ाई हो, दस मिनट में सुलझ जाएगा बड़े से बड़ा झगड़ा, अपना लें ये तरीके 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Tourist Places: खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
FSSAI Notice: क्या सच में 'फ्रेश' और 'हेल्दी' है आपका पनीर? FSSAI की इस कार्रवाई ने खोली पोल
क्या सच में 'फ्रेश' और 'हेल्दी' है आपका पनीर? FSSAI की इस कार्रवाई ने खोली पोल
Gas Stove Cleaning: गैस चूल्हे पर जम गई है तेल-मसाले की काली परत? नोट करें मिनटों में चमकाने की ये जादुई ट्रिक
गैस चूल्हे पर जम गई है तेल-मसाले की काली परत? नोट करें मिनटों में चमकाने की ये जादुई ट्रिक
Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget