एक्सप्लोरर

Relationship Tips: अपने जीवनसाथी की सेहत का रखना है ख्याल, तो शादी से पहले लड़का-लड़की को करवाने चाहिए ये जरूरी मेडिकल टेस्ट

Premarital Screening: शादी से पहले मेडिकल जांच कराने के मामले में आज भी लोग बहुत पीछे हैं, लेकिन अगर आप पढ़े-लिखे समझदार हैं तो आपको अपनी शादी से पहले ये 4 जरूरी मेडिकल टेस्ट करवा लेने चाहिए. इससे आप सही मायनों में अपने जीवनसाथी के स्वास्थ और सेहत को लेकर चिंतित हैं. जानते हैं शादी से पहले कराने वाले 4 जरूरी टेस्ट कौन से हैं?

भारत में शादी सबसे बड़ा फंक्शन माना जाता है. जिस परिवार में किसी की शादी होने वाली होती है, वहां महीनों पहले से रौनक छाने लगती है. कपड़ों की खरीददारी से लेकर कार्ड बंटने तक, हलवाई की बुकिंग से लेकर होटल तक सारी तैयारियां करनी होती हैं. ऐसे में दूल्हा-दुल्हन भी शादी के दिन सबसे खास दिखने की तैयारियों में लग जाते हैं. इतने कामों के चक्कर में कई बार हम कुछ जरूरी कामों को भूल भी जाते हैं. पंडित जी कुंडली और भविष्य देख लेते हैं शादी रचा देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं एक खुशहाल और स्वस्थ वैवाहिक जीवन जीने के लिए सिर्फ यही चीजें जरूरी नहीं है. क्या आप जानते हैं कि जिसके साथ आप अपनी पूरी जिंदगी बिताने जा रहे हैं वो स्वस्थ है? क्या आपको अपने पार्टनर की सेहत से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी हैं? अगर ऐसा नहीं है तो आपको शादी से पहले कुछ टेस्ट जरूर करावा लेने चाहिए. जिससे आपका आने वाला जीवन स्वस्थ और खुशहाल रहे. 

शादी से पहले करा लें ये 4 टेस्ट 

इनफर्टिलिटी टेस्ट- शादी के बाद लोग बच्चे की प्लानिंग करते हैं ऐसे में आपको शादी से पहले इनफर्टिलिटी टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए. इस टेस्ट में प्रजनन अंगों के स्वास्थ्य और स्पर्म काउंट के बारे में जानकारी मिलती है. ये टेस्ट इसलिए जरूरी है कि अगर आपको रिपोर्ट में किसी तरह की कोई समस्या आए तो आप उसका समय से पहले इलाज करवा लें.

एसटीडी टेस्ट- आजकल शादी से पहले रिलेशन बनाना आम बात है. इसलिए इस टेस्ट के जरिए आप कई तरह की यौन बीमारियां जैसे एचआईवी/ एड्स, दाद, गर्मी और हेपेटाइटिस सी जैसी बीमारियों के बारे में पता लगा सकते हैं. इनमें से कई रोगों का इलाज नहीं है ऐसे में आपको शादी से पहले एसटीडी टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए. 

ब्लड ग्रुप कंपैटिबिलिटी टेस्ट- भले ही शादी से पहले ब्लड टेस्ट आपको जरूरी नहीं लगे, लेकिन इस टेस्ट के जरिए आप और आपके पार्टनर का आरएच फैक्टर के बारे में पता लगाया जा सकता है. बच्चे के लिए दोनों का आरएच फैक्टर समान होना चाहिए. ऐसे में अगर आप दोनों का ब्लड ग्रुप एक-दूसरे के साथ कंपैटेबल नहीं है तो प्रेगनेंसी में आपको परेशानी हो सकती है. ये समस्या बच्चे के लिए और भी घातक हो सकती है. इसमें प्रेगनेंट महिलाओं के ब्लड में मौजूद एंटी-बॉडिज अपने बच्चे की रक्त कोशिकाओं को ही नष्ट कर देती हैं.

जेनेटिकली ट्रांसमिटेड कंडीशंस टेस्ट- इस टेस्ट के जरिए आप बहुत सारी जेनेटिक बीमारियों के बारे में पता लगा सकते हैं. इसका फायदा ये है जि आप अपनी बीमारियों को आसानी से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में संचरित होने से रोक सकते हैं. इस टेस्ट के जरिए आप ब्रेस्ट कैंसर, किडनी रोग, कोलोन कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों के बारे में पता लगा सकते हैं और समय पर इनका इलाज भी करवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 5 फूड्स जो करेंगे आपका हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल, अपनी डाइट में करें शामिल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 August Kids Outfit: 15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026:15 अगस्त पर हर भारतीय को करने चाहिए ये 15 संकल्प, पढ़ें पूरी लिस्ट
15 अगस्त पर हर भारतीय को करने चाहिए ये 15 संकल्प, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget