एक्सप्लोरर

Relationship Tips: बेवफाई के 5 संकेत, जल्द ही आपको प्यार में मिल सकता है धोखा

Relationship Test: अगर आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है, तो इन संकेतों से आप आसानी से समझ सकते हैं. रिश्ते में प्यार और बेवफाई तुरंत महसूस होने लगती है.

Indicators Of Cheating In A Relationship: प्यार में बेवफाई से रिश्ते में सब कुछ खत्म हो जाता है. आप इसके बाद लाख कोशिश कर लो, लेकिन रिश्ते में हमेशा के लिए एक गांठ पड़ जाती है. आप जितनी जल्दी प्यार को महसूस करते हैं उतनी ही जल्दी रिश्ते में बेवफाई यानि धोखा भी नज़र आने लगता है. बस आपको कुछ बातों को समझना होगा. अगर आपको अपने रिश्ते में कुछ भी अजीब या बदला-बदला सा लगे तो तुरंत सचेत हो जाएं. आपको जल्द ही धोखा मिल सकता है. आप पार्टनर के इन संकेतों से समझें कहीं आपके साथ धोखा तो नहीं हो रहा है?

1- फोन पर ज्यादा समय बिताना- अगर आपका पार्टनर दिनभर फोन पर चिपका रहे, तो समझ जाएं कि कुछ गड़बड़ है. अगर आपका पार्टनर हर समय फोन को अपने पास ही रखे और आपके फोन हाथ में लेते ही बेचैन होने लगे, मतलब कुछ ठीक नहीं है. अगर आप अपने पार्टनर की व्यस्तता समझकर इसे इग्नोर कर रहे हैं तो ये आपके लिए अलर्ट है.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: अभी-अभी बना है नया रिश्ता, तो इन 4 गलतियों को करने से बचें

2- छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा- अगर आपको लगे कि आपकी छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा हो रहा है. आपका पार्टनर आपकी कमिया निकाले और हर बात पर ज्यादा ही चिढ़ने लगे, तो समझ जाएं ये रिश्ते में गड़बड़ी के संकेत हैं. अगर आपका पार्टनर आपकी बातों को एन्जॉय नहीं कर रहा है और उसका दिमाग कहीं और है तो ये संकेत अच्छे नहीं है. इससे आपका रिश्ता लंबा नहीं चल पाएगा.

3- ज्यादा ही व्यस्त रहना- कई बार जब आपको धोखा मिलने वाला होता है यानि आपके पार्टनर का कहीं और चक्कर चल रहा होता है तो वो काम का बहाना करके खुद को व्यस्त दिखाने लगते हैं. आपका पार्टनर रात में घर पर देरी से आए और बिना मिले ही सुबह चला जाए तो आपको सचेत हो जाना चाहिए. अगर आपके फोन और मैसेजेस का जवाब देरी से दे और कहे कि मैं बिजी हूं तो ये अच्छे संकेत नहीं है.

4- फिजिकली आपसे अट्रैक्ट न हो- अगर आपके रिलेशन में दूरियां आ रही हैं या फिर आपका पार्टनर कहीं और इंगेज है तो ऐसे में आपकी फिजिकल इंटीमेसी भी कम होगी. अगर आर्टनर रिलेशन बनाने से दूर भागे. आपको गले लगाने, छूने या किस करने से दूर रहे तो ये रिश्ते के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं.

5- आपसे कम बातें करें- अगर आपका पार्टनर आपसे कम बातें करने लगे. पहले की तुलना में कम रुचि दिखाए, तो ज़्यादा चिंतित होने की बात नहीं है. ऐसा सभी रिश्तों में होता है. हां ऐसा होता है कि बातचीत करने के टॉपिक और तरीका बदल जाता है. अगर आपका साथी बातचीत करना बिल्कुल ही बंद या कम कर दे तो समस्या गंभीर हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: पार्टनर की इन हरकतों को न करें नजरअंदाज, वरना बाद में हो सकता है पछतावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
Iodine Deficiency: टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget