एक्सप्लोरर

Relationship Issue: ब्रेकअप और धोखा मिलने से होते हैं फायदे, मानसिक रूप से बनते हैं मजबूत

Relationship Issue: अगर आपका ब्रेकअप हुआ है तो ऐसा बिल्कुल भी न समझें कि जिंदगी यहीं पर थम गई है. बल्कि प्यार में मिलने वाला धोखा या ब्रेकअप आपको भावनात्‍मक और मानसिक रूप से मजबूत बना देता है. जिंदगी में मिलने वाला धोखा या ब्रेकअप आपको असली सबक सिखाते हैं.

प्यार में धोखा मिलने या ब्रेकअप होने पर इंसान टूट जाता है. जब आप किसी को पूरे दिल से चाहते हैं, आपकी पूरी दुनिया जिसके इर्द गिर्द घूमती है. अगर वही शख्स आपको प्यार में किसी तरह का धोखा दे या आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचाए, तो बहुत बुरा लगता है. प्यार में मिले इस धोखे को बहुत सारे लोग सहन नहीं कर पाते, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रेकअप और धोखा मिलने के बाद आप मानसिक और भावनात्मक रूप से ज्यादा मजबूत हो जाते हैं.

ये बात सच है कि किसी भी कपल के लिए एक दूसरे को अलविदा कहना आसान नहीं होता है, लेकिन प्यार का रिश्ता बोझिल मन और दरार के बाद ज्यादा नहीं चल पाता है. इस रिश्ते में एक दूसरे को जोड़ने के लिए प्यार और विश्वास की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. जैसे ही ये दोनों चीजें खत्म होती हैं रिश्ता भी खत्म हो जाता है. ऐसे में अगर आपका दिल किसी ने तोड़ा है या आपका ब्रेकअप हुआ है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, इससे आप भावनात्म और मानसिक रुप से मजबूत हो जाते हैं. अगर आप भी इसी ट्रॉमा से गुजर रहे हैं तो ये खबरे आपके लिए है.  

समय सबसे बड़ा मरहम- अगर हाल ही में आपका ब्रेकअप हुआ है और आप परेशान हैं तो आपको सबसे पहले अपने अपने ब्रेकअप वाले वक्त को याद करना चाहिए. आप उस वक्त कितने परेशान थे, लेकिन आज पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं. ये बात बिल्कुल सच है कि समय सबसे बड़ा मरहम होता है. धीरे-धीरे सारे गम और दर्द दूर कर देता है. अगर आपके ब्रेकअप को कुछ दिन हो गए हैं तो अब आपको अपने पार्टनर के बिना रहने की आदत पड़ गई होगी. जिससे ये सीख मिलती है कि दुख चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, समय के साथ खत्म हो जाता है. सब कुछ समय पर छोड़ दें और आप धीरे-धीरे आत्मविश्‍वास से भर जाएंगे.

कुछ भी स्थायी नहीं होता- जिंदगी की ये सबसे बड़ी सच्चाई है कि इस दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है. प्यार में मिलने वाला धोखा या जुदाई आपको यही सिखा जाती है. किसी भी रिश्ते में अगर आप बिना फीलिंग्स के बंधे रहेंगे, तो इससे मानसिक तनाव और परेशानी बढ़ने लगेंगी. इसलिए अगर आपकी कोशिशों के बाद भी आपका रिश्ता ठीक नहीं हो, तो आपको इसे छोड़ देना चाहिए. हालांकि ब्रेकअप के बाद संभलने में आपको थोड़ा वक्त लग सकता है.

कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं है- प्यार में सब कुछ अच्छा लगता है. अपने पार्टनर की कमियों से भी प्यार होता है लेकिन अगर रिश्ते में से प्यार खत्म हुआ तो एक दूसरे की सिर्फ कमियां और गलतियां ही नजर आती हैं. इसलिए आपको अपने ब्रेकअप से ये बात जरूर सीख लेनी चाहिए कि दुनिया में कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं है. हर इंसान में कुछ न कुछ कमियां जरूर होती हैं. इसलिए आप ऐसे व्यक्ति के साथ रहें, जो आपको खुशी देता हो. 

साथ रहना मजबूरी नहीं- अगर आपकी अपने पार्टनर के साथ नहीं बनती तो जरूरी नहीं है कि आप उसके साथ ही रहें. कुछ लोग सोचते हैं कि वो हर रिश्ते को अच्छी तरह से निभाते हैं लेकिन जरूरी नहीं है कि आप एक पार्टनर के तौर पर भी अच्छे हों. कई बार आप अपने लिए परिपूर्ण हो सकते हैं लेकिन अपने पार्टनर के लिए भी हों ये जरूरी नहीं है. आप किसी दूसरे व्यक्ति को खुद से प्यार करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते हैं. इसलिए ब्रेकअप करना ज्यादा अच्छा रहता है. इससे आप जिंदगी को असल में समझ पाते हैं.  

ये भी पढ़ें: झगड़े के बाद बिना Sorry के अपने पार्टनर को ऐसे करें माफ, लड़ाई खत्म करने के लिए अपनाएं 5 टिप्स

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
When To Replace Mop: कितने दिनों में बदलना चाहिए घर में यूज होने वाला पोछा, लापरवाही से इन बीमारियों का रहता है खतरा
कितने दिनों में बदलना चाहिए घर में यूज होने वाला पोछा, लापरवाही से इन बीमारियों का रहता है खतरा
Pakistan Tourist Places: खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
FSSAI Notice: क्या सच में 'फ्रेश' और 'हेल्दी' है आपका पनीर? FSSAI की इस कार्रवाई ने खोली पोल
क्या सच में 'फ्रेश' और 'हेल्दी' है आपका पनीर? FSSAI की इस कार्रवाई ने खोली पोल

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget