एक्सप्लोरर

PM 2.5 के संपर्क में रहने से 5 साल से कम उम्र के बच्चों में बढ़ता है एनीमिया का खतरा- रिसर्च

पर्यावरणीय महामारी विज्ञान पत्रिका में रिपोर्ट को प्रकाशित किया गया है जिसमें कहा गया है कि लंबे समय तक पीएम 2.5 के संपर्क में रहने से 5 साल से कम उम्र के बच्चों को एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है.

मानव स्वास्थ्य पर वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों संबंधी खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं. अब, आईआईटी दिल्ली के रिसर्च में हवा में घुले जहरीले सूक्ष्म कण पीएम 2.5 पर चौंकानेवाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक लंबे समय तक पीएम 2.5 के संपर्क में रहने से 5 साल से कम उम्र के बच्चों को एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है.

पीएम 2.5 के सपर्क में रहने से बच्चों में बढ़ता है एनीमिया का खतरा

भारत में पहली बार पीएम 2.5 के संपर्क और 5 साल से कम उम्र के बच्चों के बीच एनीमिया का परीक्षण कर संबंध स्थापित किया गया है. पर्यावरणीय महामारी विज्ञान पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम 2.5 लेवल में हर 10 माइक्रोग्राम प्रति मीटर क्यूब की बढ़ोतरी से हीमोग्लोबिन के स्तर में औसत 0.07 ग्राम प्रति डेसिलेटर की कमी होती है. शोधकर्ता डॉक्टर सागनिक डे कहते हैं, "अगर आप दिल्ली बनाम हिमाचल प्रदेश में पीएम 2.5 के बीच अंतर को देखें, तो ये वास्तव में बहुत बड़ी बढ़ोतरी है.

पहली बार पीएम 2.5 और एनीमिया के बीच संबंध किया गया बहाल

राजधानी में 5 साल से कम उम्र के बच्चों का पीएम 2.5 के संपर्क में रहना स्पष्ट रूप से ज्यादा घातक होगा. ये रिसर्च इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अभी तक एनीमिया को पोषण की कमी के तौर पर देखा गया है, खासकर आयरन की कमी. अगर सरकारी कार्यक्रम जैसे पोषण अभियान को मजबूत किया जाए, वायु प्रदूषण पर रोक लगाई जाए या बच्चों के पीएम 2.5 संपर्क को कम किया जाए, तो एनीमिया का खतरा फिर भी बरकरार रह सकता है." एनीमिया और पीएम 2.5 में संबंध पर रिसर्च बहुत कम किए गए हैं और ज्यादातर अमेरिका, यूरोप और चीन में किए गए हैं.

डॉक्टर डे ने बताया कि ज्यादातर रिसर्च में व्यस्कों के एनीमिया पर ध्यान दिया गया है. उनका कहना है कि भारतीय रिसर्च के नतीजे पेरू के रिसर्च के नतीजे के बराबर हैं. उन्होंने कहा, "हम राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 5 के आनेवाले पूरे नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रदूषण में कमी और एनीमिया के बीच संबंध है. उसी तरह उसका राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम पर क्या प्रभाव पड़ा है. एनीमिया और बच्चों के स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम का कैसा असर रहा." उन्होंने जानकारी दी कि दिल्ली आईआईटी आगे व्यस्कों के एनीमिया पर रिसर्च करेगी.

PM को पार्टिकुलेट मैटर या कण प्रदूषण भी कहा जाता है. ये वातावरण में मौजूद ठोस कणों और तरल बूंदों का मिश्रण है. उसका पता इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप की मदद से ही लगाया जा सकता है. सुरक्षित सांस के लिए हवा में PM 2.5 की मात्रा 60 और PM 10 की मात्रा 100 होना जरूरी है. पार्टिकुलेट मैटर का स्तर बढ़ने पर हवा सांस के लिए जहरीली हो जाती है.

Weight Loss: दस हजार कदम चलने से कम होगा वजन, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

Health Tips: जानें ठंड में जल्दी उठने का आसान सा नुस्खा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fake Beauty Products: हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
Why Food Makes You Hungry: लजीज खाना देखकर मुंह में क्यों आता है पानी? जानें इसका साइंस
लजीज खाना देखकर मुंह में क्यों आता है पानी? जानें इसका साइंस

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget