एक्सप्लोरर

Personality Test: फोन पकड़ने और चलाने का तरीका खोलेगा आपकी पर्सनालिटी से जुड़े कई राज, जाने कैसे?

Personality Test: फोन पकड़ने या चलाने के तरीके से भी आप किसी की पर्सनालिटी के बारे में काफी कुछ पता लगा सकते हैं. इस खबर में जानिए कैसे?

Mobile Holding Style: क्या फोन चलाने का तरीका आपकी पर्सनालिटी के बारे में बहुत कुछ बता सकता है? ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन हां आप फोन चलाने के तरीके से किसी की भी पर्सनैलिटी का आराम से अंदाजा लगा सकते हैं. जिस फोन को आप हर वक्त हाथ में लिए रखते हैं, वो आपके बारे में ऐसी कई बातों का खुलासा कर सकता है, जिसके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे. 

वैसे तो किसी को अच्छे से जानने के लिए आपको कुछ वक्त साथ बिताने की या उनके बिहेवियर को ऑब्जर्व करने की जरूरत पड़ती है. हालांकि किसी की पर्सनैलिटी का अंदाजा लगाने के लिए आपको सिर्फ उनके मोबाइल फोन चलाने के तरीके पर गौर करना होगा. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि फोन चलाने के तरीके से आप किसी के व्यक्तित्व का पता कैसे लगा सकते हैं?  

फोन को सिर्फ एक हाथ से पकड़ना और उसी हाथ के अंगूठे से मोबाइल चलाना

फोन चलाने के इस तरीके से पता चलता है कि आप एक कॉन्फिडेंट व्यक्ति हैं और जिंदगी में तेजी से प्रगति करना चाहते हैं. इसके अलावा, ये तरीका यह भी बताता है कि आप चुनौतियों से बिल्कुल भी नहीं घबराते और मेहनत करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. आप काफी आशावादी भी हैं. 

मोबाइल को दोनों हाथों से पकड़ना और केवल एक अंगूठे से चलाना

इस तरीके से पता चलता है कि आप एक केयरफुल पर्सन हैं, जो कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सभी खतरों के बारे में जानना ज्यादा पसंद करते हैं. ताकि बाद में आपको किसी तरह की मुश्किलों का सामना न करना पड़े. आप बुद्धिमान और सहानुभूति रखने वाले व्यक्ति हैं. लव लाइफ की बात करें तो अपने पार्टनर को ज्यादा कंट्रोल करने की कोशिश करने पर आपको कुछ परेशानियां हो सकती है.

मोबाइल को दोनों हाथों से पकड़ना और दोनों ही अंगूठों से उसे चलाना

मोबाइल चलाने के इस तरीके के मुताबिक, आप ऊर्जावान होने के साथ-साथ काफी बुद्धिमान भी हैं. लेकिन अपने भोलेपन और मासूमियत की वजह से सांसारिक मामलों से निपटने में आपको मुश्किलें आ सकती हैं. लव लाइफ की बात करें तो रोमांस को लेकर आपके मन में टीनएज के लोगों की तरह ख्याल आते हैं. 

एक हाथ से मोबाइल पकड़ना और दूसरे हाथ की इंडेक्स फिंगर का इस्तेमाल करना

फोन चलाने के इस तरीके से पता चलता है कि आप एक सादे और सहज व्यक्ति हैं और साहस दिखाने वाली गतिविधियों के शौकीन हैं. आपके पास एक मजबूत कल्पना शक्ति भी है. लव लाइफ को लेकर आप यह मानते हैं कि छोटी-छोटी चीजें ही किसी रिश्ते को सबसे खूबसूरत बना सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Ginger Candy: क्या आपका बच्चा सर्दी-खांसी से परेशान? दवाई खाने में करता है आनाकानी? तो उसे खिलाएं 'जिंजर कैंडी', जानें रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Rakhi Blouse designs: राखी पर ट्राई करें ये डिजाइनर ब्लाउज, सबसे अलग दिखेगा लुक
राखी पर ट्राई करें ये डिजाइनर ब्लाउज, सबसे अलग दिखेगा लुक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget