एक्सप्लोरर

Parenting Tips: न हमेशा प्यार और न ही सिर्फ तकरार, बस करें यह काम तो कभी जिद नहीं करेगा इकलौता बच्चा

How to Handle Angry Child: छोटे बच्चे अक्सर जिद करते हैं. कई बार हालत ऐसी होती है कि उन्हें समझाना नामुमकिन हो जाता है. आइए उन्हें कैसे हैंडल करें.

बच्चा जितना छोटा होता है, वह उतनी ही ज्यादा जिद करता है. उसकी कोशिश होती है कि वह अपनी हर बात किसी न किसी तरह मनवा ले. चाहे इसके लिए उसे बुरी तरह रोना पड़े या आपके आगे-पीछे घूमना पड़े. अगर बच्चा इकलौता होता है तो उसकी जिद और ज्यादा बढ़ जाती है. क्या आपको पता है कि ऐसे बच्चों को कैसे हैंडल करना चाहिए? आइए आपको ऐसे बच्चों को संभालने का तरीका बताते हैं.

ऐसा रवैया रखें बरकरार

बता दें कि जब बच्चा जिद करता है तो कई पैरेंट्स उसे प्यार से समझाने की कोशिश करते रहते हैं तो काफी पैरेंट्स गुस्सा दिखाते हैं और उसे डांटना शुरू कर देते हैं. यह बात ध्यान रखने वाली है कि जब भी बच्चा जिद करे तो उसे हैंडल करने के लिए हमेशा न तो प्यार वाला रवैया अपनाना सही है और न ही हमेशा उसे डांटना. बच्चों को हर चीज के बैलेंस से ही संभाला जा सकता है.

बच्चे की जिद पर न दें ध्यान

कई बार ऐसा होता है कि बच्चा किसी चीज के लिए जिद करने लगता है. ऐसे में वह आपका अटेंशन पाने के लिए उल्टी-सीधी हरकतें भी करता है. आपको करना यह है कि बच्चे की उल्टी-सीधी हरकतों पर ध्यान मत दीजिए. जब बच्चा देखेगा कि उसकी हरकतों का कोई असर नहीं पड़ रहा तो कुछ देर बाद वह जिद करना छोड़ देगा.

हर वक्त नहीं डांटें और रहें कूल

जब भी बच्चा जिद करे तो उसके साथ जबर्दस्ती नहीं करनी चाहिए. अगर आप उसे डांटेंगे या फटकारेंगे तो वह भी इन बातों को सीखने लगेगा. कोशिश कीजिए कि बच्चे को एकदम आराम से समझाएं. अगर वह फिर भी आपकी बात नहीं मानता है तो उसे कुछ देर के लिए छोड़ दें. यह बात जरूर याद रखें कि जिद्दी बच्चे के सामने कभी भी एग्रेसिव नहीं होना है. इससे बच्चा बिगड़ सकता है. बच्चे की बात को आराम से सुनें और उनसे अच्छी तरह बात करें. 

बच्चे की बात भी आराम से सुनें

अगर बच्चा बेहद जिद्दी हो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कभी भी उन्हें आदेश नहीं देना चाहिए. अगर बच्चा किसी भी तरह अपनी बात मनवाना चाहता है तो उसे सलाह जरूर दें. शुरुआत में भले ही बच्चा आपकी बात पर ध्यान नहीं दे, लेकिन धीरे-धीरे बच्चे की जिद करने की आदत छूट जाएगी. आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे की बात को भी बेहद शांति के साथ सुनें. अगर वह लोगों के सामने कुछ कह रहा है तो उसकी बात का सम्मान करना चाहिए. अगर आप उसकी बात नहीं सुनते हैं तो उस पर गलत असर पड़ता है.

यह भी पढ़ें: चुटकियों में सही राह पर आएंगे आपके बच्चे, बस जया किशोरी के इन टिप्स को करें फॉलो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget