एक्सप्लोरर

Parenting Tips: पहली बार बनी हैं मां और बच्चे को संभालते-संभालते हो रहीं परेशान तो ऐसे एंजॉय करें मदरहुड

Motherhood Tips: पहली बार मां बनने के बाद महिलाओं को इमोशनल और फिजिकल दिक्कतों से जूझना पड़ता है. आइए बताते हैं कि इन उलझनों के बीच आप कैसे मदरहुड एंजॉय कर सकती हैं.

पहली बार मां बनना ऐसा एहसास होता है, जिसका अनुभव लगभग हर महिला करना चाहती है और इसके लिए तरसती है. हालांकि, जब महिला पहली बार मां बनती है तो बच्चे को संभालते-संभालते कई बार परेशान भी हो जाती है. आइए आपको ऐसे टिप्स बताते हैं, जिनकी मदद से आप मदरहुड एंजॉय कर सकती हैं.

इस वजह से होती है दिक्कत

पहली बार मां बनने के बाद हर महिला को सुखद एहसास होता है, लेकिन इसके साथ-साथ उन पर बेतहाशा जिम्मेदारियां आ जाती हैं. इसके अलावा चुनौतियां भी बढ़ जाती हैं. दरअसल, प्रेग्नेंट महिला फोर्थ ट्रायमेस्टर के दौरान इमोशनल और फिजिकल रूप से सबसे ज्यादा कमजोर होती है. वहीं, बच्चे के जन्म के बाद हार्मोनल डिसबैलेंस के साथ-साथ नवजात की देखभाल करने का प्रेशर बढ़ जाता है. इसके अलावा लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ जाती हैं और शरीर में आए बदलाव को लेकर भी वह अनजान होती है. इसके चलते यह दौर उनके लिए बेहद मुश्किल होता है. 

गलतियों से सीखने की करें कोशिश

नई-नई मां बनी महिला के लिए डिलीवरी के बाद शुरुआती महीने बेहद तनाव भरे होते हैं. बच्चे की देखभाल से लेकर घर की साफ-सफाई तक के मामले में वह क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहती है. हालांकि, उसका मकसद सिर्फ बच्चे को सुरक्षित वातावरण मुहैया कराना होता है, लेकिन इन सभी के चक्कर में वह खुद पर दबाव बढ़ाती रहती है. ऐसे में उससे गलतियां भी होती हैं. अगर आप भी नई-नई मां बनी हैं तो हमेशा परफेक्ट होने की कोशिश न करें. पहले की तरह अपने रुटीन को फॉलो करने की कोशिश करें. बच्चे की छोटी-छोटी एक्टिविटीज में शामिल हों, जिससे आपको खुशी होगी. अगर बच्चा रो रहा है और आप उसे चुप नहीं करा पा रही हैं तो इसे नाकामयाबी की तरह न देखें. 

टेंशन को खुद पर हावी न होने दें

डिलीवरी के बाद महिलाएं अक्सर टेंशन में रहने लगती हैं. बच्चे के साथ वक्त बिताते वक्त तो वे खुश रहती हैं, लेकिन तमाम चीजों के बारे में सोचते-सोचते वे टेंशन में आ जाती हैं. ऐसे में अपनी डॉक्टर या दोस्तों से बात करें, जिससे टेंशन से दूर रहने में मदद मिलेगी. इस दौरान अच्छी तरह नींद लेने की कोशिश करें. यह गौर करने वाली बात है कि प्रेग्नेंसी से लेकर डिलीवरी के बाद हर महिला के शरीर में काफी बदलाव होते हैं. वजन काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे सुंदरता कम हो जाती है और सेहत भी गिरी-गिरी रहती है. आप इसके बारे में कतई न सोचें. कुछ समय बाद डॉक्टर से सलाह लेकर एक्सरसाइज और योग आदि करें, जिससे वजन कम करने में मदद मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: पहली बार पैरेंट्स बनने वाले हैं तो क्या-क्या करनी चाहिए तैयारी? इससे एंजॉय कर पाएंगे पैरेंटहुड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget