एक्सप्लोरर

बच्चों के लिए किस उम्र में कौन सा दूध सबसे अच्छा होता है जानें एक्सपर्ट की राय

बच्चों के लिए सही दूध का चयन उनकी उम्र, स्वास्थ्य और न्यूट्रीशनल जरूरतों पर निर्भर करता है. हम एक्सपर्ट्स की राय से जानेंगे कि बच्चों की किस उम्र में कौन सा दूध उनके लिए बेस्ट होता है.

बच्चों के लिए दूध बहुत जरूरी होता है क्योंकि इसमें बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं जैसे कैल्शियम, विटामिन डी, और प्रोटीन. ये सभी बच्चों के शरीर को मजबूत बनाने और सही तरीके से बढ़ने में मदद करते हैं. लेकिन हर बच्चे की जरूरत अलग होती है, और सभी दूध एक समान नहीं होते. तो, माता-पिता के लिए यह जानना जरूरी है कि उनके बच्चे के लिए कौन सा दूध सबसे अच्छा है. आइए जानते हैं कि किस उम्र में कौन सा दूध बच्चों के लिए अच्चे होता है..

0 से 6 महीने

  • मां का दूध: इस उम्र में मां का दूध बच्चों के लिए सबसे अच्छा होता है, क्योंकि यह सभी आवश्यक पोषक तत्वों, एंटीबॉडीज, और उचित पोषण का सबसे प्राकृतिक स्रोत है.
  • इन्फैंट फॉर्मूला: अगर माँ का दूध उपलब्ध नहीं हो तो, डॉक्टर की सलाह से इन्फैंट फॉर्मूला एक विकल्प हो सकता है।

6 महीने से 1 साल
इस उम्र में भी मां का दूध या इन्फैंट फॉर्मूला मुख्य आहार होता है, साथ ही साथ ठोस आहार की शुरुआत की जा सकती है.

1 से 2 साल
पूरा दूध (फुल-फैट मिल्क): 1 साल की उम्र के बाद, बच्चों को पूरा दूध दिया जा सकता है. इसमें मौजूद फैट उनके दिमागी और शारीरिक विकास के लिए जरूरी होता है. यदि बच्चे में लैक्टोज इंटॉलरेंस या अन्य कोई एलर्जी हो, तो उन्हें अन्य दूध दे सकते हैं. 

2 साल और उससे ऊपर
स्किम्ड या लो-फैट मिल्क: 2 साल के बाद, बच्चों के लिए फैट की कम मात्रा वाला दूध सुझाया जा सकता है, खासतौर पर अगर वहां मोटापे का जोखिम हो.

जरूरी बातें 
लैक्टोज इंटॉलेरेंस या दूध एलर्जी: बच्चों में अगर लैक्टोज इंटॉलेरेंस या दूध की एलर्जी हो तो, बादाम दूध, सोया दूध, या ओट दूध जैसे विकल्पों पर विचार किया जा सकता है. इन विकल्पों को चुनते समय, यह सुनिश्चित करें कि वे बच्चों की पोषणीय जरूरतों को पूरा करते हैं. हमेशा ध्यान रखें कि बच्चों की डाइट में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने से पहले पेडियाट्रिशन से सलाह लेना महत्वपूर्ण है, 

गाय या भैंस
बच्चों के लिए गाय और भैंस का दूध दोनों ही पोषण से भरपूर होते हैं, लेकिन दोनों के पोषण मूल्य में कुछ अंतर होता है. गाय का दूध प्रोटीन और विटामिन बी-12 में अधिक होता है और इसका पाचन आसान होता है, जो छोटे बच्चों के लिए अच्छा हो सकता है. इसमें लैक्टोज की मात्रा भी कम होती है, जो लैक्टोज संवेदनशीलता वाले बच्चों के लिए उपयुक्त हो सकती है. वहीं, भैंस का दूध कैल्शियम, पोटैशियम और फैट में अधिक होता है, जो तेजी से बढ़ रहे बच्चों के लिए लाभदायक हो सकता है.
 
 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget