एक्सप्लोरर

Parenting Tips: बच्चे क्यों करते हैं मनमानी? कैसे आप उनकी इस आदत को बदल सकते हैं, यहां समझें

Teenage Kids Behave:टीनेज एक ऐसी उम्र है जिसमें बच्चे अपने आपको इस आइडेंटिटी में उलझा लेते हैं कि वह बड़ो की कैटेगरी में आते हैं या छोटो की जिसकी वजह से उनमें गुस्सा, जिद्द और मनमानी की भावना आ जाती है.

Teenage Kids Behave: कई बार आपने नोटिस किया होगा कि टीनेज(Teenage) बच्चों में खासकर उनकी मनमानियां धीरे धीरे बढ़ने ही लगती है, जिसकी वजह से पैरेंट्स भी परेशान रहते हैं. ऐसे में उन्हें समझ नहीं आता वह अपने ही बच्चों को कैसे उस वक्त हैंडल करें और उन्हें सही तरीके से समझा सकें. इस दौरान वह अपने ही बच्चों की शिकायत आस पड़ोस या फिर अपने पहचान के लोगों से करने लगते हैं. शिकायत करना कोई हल नहीं है इसका निवारण जरूरी है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप अपने टीनेज बच्चों की मनमानियों पर कंट्रोल(Creative Ways to Discipline Child) लगा सकते हैं. साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि उनके साथ ऐसा क्यों होता है.

बात ना मानना
टीएनजर्स बच्चों से पैरेंट्स की अक्सर यह शिकायत रहती है कि वह उनकी बातों को इग्नोर कर देते हैं. हर छोटी से बड़ी बातों या दिनचर्या को लेकर पैरेंट्स को बच्चों को टोकना पड़ जाता है.

वजह जानें
टीनेज एक उम्र का ऐसा पड़ाव है जिसमें इस उम्र के बच्चों को ना तो बड़ो में गिना जाता है और ना छोटो में. इस समय बच्चे सही कहें तो खुद की आइडेंटिटी क्राइसिस से जूझ रहे होते हैं. ऐसे में बच्चे खुद की चीजों के लिए खुद निर्णय लेने के बारे में सोचते हैं और इसी दौरान उनसे कई गलतियां भी हो जाती हैं. जिसे देख कर उनके पैरेंट को लगता है बच्चे उनकी बात नहीं मानते उन्हें इग्नोर कर देते हैं.

ऐसे में क्या करें
बच्चों को उनके काम खुद करने देने के लिए प्रेरित करें. कोई भी घर के समान को खरीदने के लिए उनकी राय जरूर लें. ऐसा जरूरी नहीं कि आप उनकी हर बात मान लें पर उनके राय को जरूर शामिल करें. ऐसा करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा.

गुस्सा करना
टीनेज में बच्चे बहुत जल्दी ही गुस्सा हो जाते हैं. अगर गलती से भी आपने उनकी कोई गलती पर उन्हें टोक दिया तो वह बहुत जल्द गुस्सा हो जाएंगे.

वजह
आपको बतादें कि टीनेज बच्चों में गुस्सा होने की वजह है उनका इस उम्र में हॉर्मोन से जुड़े बदलाव. इसके अलावा इस उम्र में उनका एनर्जी लेवल काफी हाई होता है. 

क्या करें
ऐसी परिस्थिति में बच्चों पर गुस्सा करने के बजाय उनसे प्यार से बात करें और चीजों को प्यार से ही समझाने की कोशिश करें. उन्हें कोशिश करें कि इनडोर एक्टिविटी के बदले आउटडोर ऐक्टिविटीज़ में इन्वॉल्व करने की कोशिश करें.

कभी भी अपनी गलती नहीं मानना
टीनेज एज में बच्चे कभी भी अपनी गलती मानने के बजाय बहस करने लगते हैं. जिसकी वजह से पैरेंट्स उन्हें डिसिप्लिन में ना रहने वाले मानने लगते हैं.

जानें वजह
दरअसल इस उम्र में बच्चे मानसिक तौर पर मैच्योर नहीं हो पाते हैं पर वह अपने आपको यंग समझने की गलती कर देते हैं. जिसकी वजह से उनमें इगो की भावना आ जाती है. यही कारण है कि वह अपनी गलती नहीं मानते और बहस करते हैं.

क्या करें
जिस वक्त आपके सामने ऐसी परिस्थति आ जाए तो आप बच्चे को समझाने की नहीं बल्कि उसके हाल पर उसे वैसे ही छोड़ने की कोशिश करें. आप बाद में उसे प्यार से माफी मांगना, अपनी गलतियां मानना और सुधारने के बारे में सिखाएं. 

ये भी पढ़ें: Fitness Mantra: बॉडी को शेप में रखने के लिए अपनाएं ये पांच बेसिक उपाय

Chocolate Popcorn Recipe: कुछ अलग खाना है तो चॉकलेट पॉपकार्न ट्राई करिए, बनाना बहुत आसान है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Dry Wet Shoes: बारिश में गीले जूते सुखाने में न करें ये गलती, नोट करें झटपट ठीक करने का सही तरीका
बारिश में गीले जूते सुखाने में न करें ये गलती, नोट करें झटपट ठीक करने का सही तरीका
How To Cut Bhindi: कहीं आप भी तो गलत तरीके से नहीं काट रहे भिंडी? जानें इसे काटने का सही तरीका
कहीं आप भी तो गलत तरीके से नहीं काट रहे भिंडी? जानें इसे काटने का सही तरीका
House Fly Control Tips: घर में पोछा लगाने के बाद भी आ जाती हैं मक्खियां? हमेशा के लिए भगाने की नोट करें सीक्रेट ट्रिक
घर में पोछा लगाने के बाद भी आ जाती हैं मक्खियां? हमेशा के लिए भगाने की नोट करें सीक्रेट ट्रिक
Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget