एक्सप्लोरर

Health Tips: गीली उंगलियों पर झुर्रियां क्यों पड़ती हैं, जानिए इसके पीछे कारण

Cause Of Wrinkle Hands: अक्सर पानी में लंबे समय तक रहने पर हाथ पैरों पर झुर्रियां जैसी पड़ जाती हैं. जानिए क्या है इसकी वजह और ये झुर्रियां कैसे हमें खतरे से बचाती हैं.

Wrinkle On Hands In Water: पानी में ज्यादा समय तक रहने पर हाथ और पैरों की स्किन पर झुर्रियां पड़ जाती हैं. त्वचा मोटी और काफी धारीदार बन जाती है. हथेलियों और तलवों पर झुर्रियां जैसे पड़ जाती हैं. क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है और क्यों सिर्फ हाथ और पैरों पर ही ये झुर्रियां पड़ती हैं.

दरअसल अभी तक ये माना जाता था कि पानी में ज्यादा देर तक रहने पर हाथ पैरों की स्किन में पानी की कमी होने लगती हैं, जिससे स्किन सिकुड़ जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है हाल ही में एक नई रिसर्च सामने आई है जिसमें कहा गया है कि सिलवटें हाथ और पैरों की पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए आती हैं.

गीले हाथों में क्यों आती हैं झुर्रियां

यूके की न्यूकेंसल यूनिवर्सिटी में एक रिसर्च किया गया जिसके मुताबिक काफी देर तक पानी में रहने पर त्वचा में झुर्रियां पड़ने की वजह के पीछे हमारे शरीर का एक सिस्टम बताया गया है.  वैज्ञानिकों का कहना है कि स्किन के अंदर फ्री रेडिकल्स काम करते हैं जो देर पानी के संपर्क में रहने पर नसों को सिकोड़ देते हैं, इससे त्वचा पर सिलवटें पड़ जाती हैं. ये फ्री रेडिकल्स सांस, धड़कन और पसीने को भी नियंत्रित करते हैं. इससे पैरों के तलवे और हाथों की हथेलियों पर झुर्रियां जैसी रिंकल पड़ जाती हैं.

हमारा शरीर ऐसी प्रतिक्रिया इसलिए देता है क्योंकि पानी में आते हमारे हाथ बहुत चिकने हो जाते हैं. हम किसी भी चीज को आसानी से पकड़ नहीं पाते हैं. यहां तक कि कई बार फिसल जाते हैं. हाथों पर पड़ने वाली इन झुर्रियों से हमारी ग्रिपिंग यानि पकड़ मजबूत बनती है और हम फिसलन से बच पाते हैं.

रिसर्च में सामने आई ये बात

इस रिसर्च के प्रमुख लेखक डॉक्टर टॉम श्मलडर्स ने कहा है कि ये कार के टायर्स की तरह हमारे पैरों में ग्रिप बनाती है. इससे हमारी ग्रिप मजबूत बनती है. 

इस रिसर्च में कुछ छात्रों को शामिल किया गया, जिन्हें पानी में भीगे संगमरमर के टुकड़े दिए गए थे. जब छात्रों ने टुकड़ों को उठाने की कोशिश की, तो उन्हें बहुत मुश्किल हुई. पत्थक के टुकड़े बार- बार फिसलते रहे थे, लेकिन देखा गया कि जब इन छात्रों के हाथों में सिलवट आ गई तो वो आसानी से गीले संगमरमर के टुकड़ों को उठा पा रहे थे.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Hair Care: बाल हो रहे हैं कम और दिखने लगा है गंजापन, तो जरूर खाएं ये 4 चीजें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
सावन 2026 Fashion Trends: इस सावन साड़ी के साथ ट्राई करें ये Stylish Bindi Designs
सावन 2026 Fashion Trends: इस सावन साड़ी के साथ ट्राई करें ये Stylish Bindi Designs
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget