एक्सप्लोरर

Online Education: ऑनलाइन क्लासेज से बच्चों की आंखों पर पड़ सकता है असर, स्मार्टफोन से ज्यादा नुकसान

Online Education: ऑनलाइन शिक्षा के तहत बच्चों को ज्यादातर समय स्मार्टफोन या लैपटॉप-कंप्यूटर के आगे बिताना पड़ता है. डॉक्टर्स का कहना है कि इससे आने वाले दिनों में बच्चों में मायोपिया भी हो सकता है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है. हर रोज कोविड-19 के नए मामले सामने आ रहे हैं. वहीं कोरोना के कारण कई बदलाव भी देखने को मिले हैं. इन बदलावों के तहत शिक्षा क्षेत्र में भी एक बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. दरअसल, कोविड-19 महामारी के बाद से ही ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ाया दिया जा रहा है. हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि इसके नुकसान भी आने वाले दिनों में देखने को मिल सकते हैं.

ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली के तहत बच्चों को ज्यादातर समय स्मार्टफोन या लैपटॉप-कंप्यूटर के आगे बिताना पड़ता है. डॉक्टर्स का कहना है कि इससे आने वाले दिनों में बच्चों में मायोपिया (निकटदर्शिता) भी हो सकता है. इससे बच्चों की आंखों की दृष्टि पर प्रभाव पड़ता है. डॉक्टर्स का कहना है कि स्मार्टफोन आसानी से उपलब्ध हैं, इस वजह से ऑनलाइन क्लासेज के लिए इनका ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है.

स्मार्टफोन से ज्यादा नुकसान

डॉक्टर्स का कहना है कि स्मार्टफोन के कारण आंखों की रोशनी पर ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है, जिससे आंखों की रोशनी कम हो सकती है. ऑनलाइन क्लास के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल सही नहीं है. हालांकि महंगे गैजेट खरीदना भी हर एक की बस की बात नहीं है. डॉक्टर्स का कहना है कि ऑनलाइन शिक्षा के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाता है.

डॉक्टर्स का मानना है कि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बड़ी स्क्रीन यानी लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल ज्यादा सही रहता है. अगर संभव हो तो काम के लिए या पढ़ाई के लिए टीवी को भी कनेक्ट किया जा सकता है. डॉक्टर्स के मुताबिक स्क्रीन को आंखों के पास रखना, कमरे में कम रोशनी होना, छोटे फॉन्ट, छोटी स्क्रीन, गलत तरीके से बैठने जैसे कारणों की वजह से मायोपिया (निकटदर्शिता) हो सकता है.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: ऑनलाइन क्लासेस के लिए नहीं था कोई फोन, फिर भी दसवीं में 98.6% अंकों के साथ मनदीप बना जिला टॉपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget