एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: ऑनलाइन क्लासेस के लिए नहीं था कोई फोन, फिर भी दसवीं में 98.6% अंकों के साथ मनदीप बना जिला टॉपर

जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के छात्र मनदीप 10वीं कक्षा में 98.06% अंक हासिल कर जिला टॉपर बने हैं. लॉकडाउन लगने के बाद वह स्कूल नहीं जा सका और ऑनलाइन क्लास के लिए उनके पास फोन या कंप्यूटर भी नहीं था.

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के एक छात्र मनदीप सिंह ने राज्य शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा में 98.06 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. वह अपने जिले का टॉपर है लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उसने कई चुनौतियों का सामना किया है. मनदीप सिंह ने कहा कि पिछले साल लॉकडाउन के कारण वह स्कूल नहीं जा सका और ऑनलाइन क्लास के लिए उनके पास फोन या कंप्यूटर नहीं था. पूरी लगन और अपने परिवार के सदस्यों और शिक्षकों की मदद से उसने न केवल अच्छी पढ़ाई की बल्कि परीक्षा में टॉप भी किया.

डॉक्टर बनने की ख्वाहिश रखने वाला मनदीप अमरोह गांव में रहता है. उनके पिता श्याम सिंह एक किसान हैं और मनदीप कभी-कभी पिता के साथ खेतों में भी काम करता है. उनकी मां संध्या देवी गृहिणी हैं. मनदीप ने कहा कि वह सरकारी हाई स्कूल के अपने शिक्षकों का आभारी है जिन्होंने उसे पढ़ने के लिए किताबें दीं.

बड़े भाई ने की पढ़ाई में मदद
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर का मनदीप सिंह राज्य बोर्ड में 98.6% अंको के साथ जिले में टॉप पर हैं. उसने कहा "लॉकडाउन के दौरान मेरे भाई ने मेरी पढ़ाई में मेरी मदद की मेरे गांव अमरोह में अपर्याप्त बिजली आपूर्ति और अन्य चुनौतियों के बावजूद, मैं पढ़ाई करने में कामयाब रहा." 

अब नीट की परीक्षा पास करने की चाहत
मनदीप को सबसे ज्यादा मदद अपने बड़े भाई से मिली जो जम्मू स्थित शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पढ़ते थे, लेकिन कोरोना वायरस प्रतिबंधों के कारण घर लौट आए थे. मनदीप का कहना है कि वह अब नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) पास करना चाहता है ताकि वह मेडिसिन की पढ़ाई कर सके. 

समस्याओं की शिकायत की बजाए स्टडी पर किया फोकस
मनदीप ने यह भी कहा कि सरकार ने दूर-दराज के क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बहुत सारी पहल की हैं. उसने सरकार से अनुरोध किया है कि गरीब छात्रों को सपोर्ट करे और उनके सपनों को प्राप्त करने में उनकी मदद करें. अपने दोस्तों के बारे में बताते हुए उसने कहा कि उन्होंने लॉकडाउन में पढ़ाई में दिक्कत आने की शिकायत की, जो कि सही थी. हालांकि उसने समस्याओं के बारे में शिकायत करने के बजाए स्टडी पर फोकस किया और कड़ी मेहनत की.

यह भी पढ़ें-

राफेल डील पर राहुल गांधी का Poll, पूछा- JPC जांच के लिए मोदी सरकार तैयार क्यों नहीं?
 
पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री, आज शाम 5 बजे लेंगे शपथ
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget