एक्सप्लोरर

Skin Care: बारिश में लगाएं नीम से बने 3 फेसपैक, कील मुंहासे हो जाएंगे गायब

Neem Face Pack For Acne: नीम में ऐंटी-बैक्टीरियल और ऐंटी-फंगल गुण होते हैं. ये त्वचा से पिंपल्स और डलनेस को दूर करता है. बारिश के ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप ये नीम फेसमास्क जरूर लगाएं.

Neem Face Mask For Oily Skin: आयुर्वेद में नीम का उपयोग सदियों से किया जा रहा है. नीम त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है. नीम के पत्ते, छाल, फल और फूल का उपयोग किसी न किसी रूप में किया जाता है. स्किन केयर के लिए भी नीम का प्रयोग किया जाता है. आपको मार्केट में नीम का तेल, फेसवॉश, नीम साबुन, नींम शैंपू और नीम से बने तरह-तरह के प्रॉडक्ट्स मिल जाएंगे. नीम का उपयोग मुहांसो की समस्या को खत्म करने के लिए भी किया जाता है. बारिश में आपको नीम के फेसपैक या फेसमास्क का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. आज हम आपको नीम से 3 फेसमास्क बनाने का तरीका बता रहे हैं. इससे आपकी त्वचा हेल्दी रहेगी और कील मुहांसे की समस्या गायब हो जाएगी. 

बारिश में लगाएं नीम फेस पैक

1- नीम, शहद और दूध- आप नीम से बने फेसमास्क का इस्तेमाल ड्राय और इरिटेड स्किन को ठीक करने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए 2 टेबलस्पून नीम के पत्तों का पेस्ट लें. इसमें आपको 1 चम्मच शहद और 1 1/2 चम्मच दूध मिक्स करना है. इससे स्मूद पेस्ट बना लें. अब इसे फेस पर लगाएं और सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें. नीम फेसमास्क से त्वचा साफ और निखरी हुई दिखेगी.

2- नीम, मुल्तानी मिट्टी और दही- अगर आपकी स्किन ऑयली है और आप मुंहासों से परेशान रहते हैं तो आपको ये फेसमास्क जरूर लगाना चाहिए. इसके लिए 2 टेबलस्पून नीम पत्ती का पेस्ट लें. इसमें 1 चम्मच दही और ¾ चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर मिला दें. इसमें गुलाबजल डालते हुए पेस्ट तैयार कर लें. इसे पेस्ट को 10 मिनट लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें.

3- नीम, हल्दी और टी ट्री ऑयल- आपको अगर बहुत ज्यादा पिंपल्स की समस्या रहती है तो आपको नीम और टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए. इस मास्क को बनाने के लिए 2 टेबलस्पून नीम पत्ती का पेस्ट, 1 बूंद टी ट्री ऑयल और 1 टीस्पून हल्दी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इसे फेस पर लगाएं और 10 मिनट बाद पानी से धो लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: हैरान कर देंगे व्रत रहने के ये फायदे, शरीर और दिमाग हो जाएगा फिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Water Bottle Smell Problem: रोज धोने पर भी बोतल से आती है बदबू? छोड़ें ये आदत
रोज धोने पर भी बोतल से आती है बदबू? छोड़ें ये आदत
Coffee Side Effect: दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
पहली बार कांवड़ लाने जा रहे हैं तो कौन-सा रूट सबसे बेस्ट? पैदल आने वाले जान लें डिटेल्स
पहली बार कांवड़ लाने जा रहे हैं तो कौन-सा रूट सबसे बेस्ट? पैदल आने वाले जान लें डिटेल्स

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget