एक्सप्लोरर

ऑर्गेनिक टूथब्रश के तौर पर अमेरिकी बाजार में नीम के दातून की धूम, दाम सुनकर आप रह जाएंगे दंग

दांत साफ करने के लिए भारत में दातून का इस्तेमाल लोग करते आए हैं, लेकिन अब उसकी धमक अमेरिकी बाजार में पहुंच गई है. ई कॉमर्स कंपनी महंगे दामों में 'ऑर्गेनिक टूथपेस्ट' बताकर लोगों को बेच रही है.

सदियों से भारत के लोग नीम के दातून का इस्तेमाल दांत साफ करने के लिए करते आए हैं. हालांकि, अब दातून सिर्फ गांवों में पाया जाता है. और अब ऐसा लगता है कि मसाले, योग और अन्य सामानों के अलावा भारत ने दुनिया को हेल्दी और केमिकल मुक्त जिंदगी जीने को सिखाया है. अमेरिका में, इन दिनों ऑर्गेनिक और केमिकल मुक्त प्रोडक्ट्स की धूम है. उनमें से एक नीम का दातून गर्म विषय बना हुआ है. जबकि भारतीय मुश्किल से ही दातून का अब इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस प्रोडक्ट ने दुनिया के बाजार में कुछ जगह बना ली है.

नीम के दातून की धमक पहुंची अमेरिकी  बाजार में

अमेरिका में ऑनलाइन सामान बेचनेवाली ई कॉमर्स कंपनी ने नीम के दातून को बेचना शुरू कर दिया है. 'नीम ट्री फार्म्स' प्राकृतिक टूथब्रश को आकर्षक पैकेजिंग कर बेच रही है. दातून की छोटी एक टहनी जिसे लोग गांवों में मुफ्त हासिल करते हैं या अधिक से अधिक शहरों में 5-6 रुपये की कीमत होती है, उसी टुकड़े का दाम अमेरिकी सुपरमार्केट में 24.83 डॉलर यानी मुश्किल से 1800 रुपए रखा गया है. कंपनी नीम के गुणों की विशेषता भी विवरण में बता रही है. नीम ट्री फार्म्स दातून के इस्तेमाल करने का तरीका भी बताती है. एक चौथाई पाउंड में 15 और 25 नीम की छड़ी होती है, जो छड़ी के आकार पर निर्भर करती है. उनको करीब 3 महीने रहना चाहिए. अच्छे नतीजों के लिए रेफ्रिजेरेट करने की सलाह देने के साथ उनको प्लास्टिक के बजाए कागज में रखने को कहा गया है. चंद दिनों पहले तक 'भारतीय चारपाई' की 41,211.85 रुपये में बेचे जाने की खबर थी. 

1800 रुपए मेंं बेचा जा रहा है 'ऑर्गेनिक टूथब्रश'

'Vintage Indian Daybed' के नाम पर आम भारतीय चारपाई को बेचा जा रहा है. अपने विज्ञापन में ब्रांड ने उसे विज्ञापन में 'एक तरह का' और 'मूल' चारपाई बताया है. हालांकि, नीम के दातून को ई कॉमर्स कंपनी की तरफ से महंगे दामों में बिक्री का मामला पहली बार सुर्खियों में नहीं आया है, बल्कि इससे पहले अमेरिका में नीम के दातून की बिक्री से लोग भौंहे भी चढ़ा चुके हैं. 2020 में उद्योगपति हर्ष गोयनका ने ऐसे ही दूसरे 'ऑर्गेनिक टूथपेस्ट' का एक फोटो ट्ववीट किया था जिसकी बिक्री 15 डॉलर यानी 1,095.44 रुपये में हो रही थी.

फोटो को शेयर करते हुए गोयनका ने लिखा था, "ये वही 'दातून' है जिसका इस्तेमाल हमारे गांव में लोग करते हैं और अब अमेरिका के सुपरमार्केट में 15 डॉलर के एवज 'ऑर्गेनिक टूथब्रश' के तौर पर बेचा जा रहा है." उन्होंने बाजार के नाम से हैशटैग का भी इस्तेमाल किया था. 

Chandni Chowk Food: पुरानी दिल्ली गए और यहां का कांजी वड़ा नहीं चखा तो कुछ नहीं चखा

Kitchen Hacks: घर पर झटपट तैयार करें केले के चिप्स, हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स रेसिपी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bathroom Cleaning Tips: बाथरूम या नल के नीचे जमी जिद्दी काई से हैं परेशान? इन घरेलू चीजों से लाएं चकाचक चमक
बाथरूम या नल के नीचे जमी जिद्दी काई से हैं परेशान? इन घरेलू चीजों से लाएं चकाचक चमक
Sawan 2026 Vrat Recipes: उपवास में बनाएं ये पारंपरिक फलाहारी डिश, जिससे मिलेगा स्वाद और बनेगी सेहत 
Sawan 2026 Vrat Recipes: उपवास में बनाएं ये पारंपरिक फलाहारी डिश, जिससे मिलेगा स्वाद और बनेगी सेहत 
Water Park Safety Tips: वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
Water Park Safety Tips: वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
Embed widget