एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: गणपति के भोग के लिए बनाएं मखाना मोदक, टेस्टी और हेल्दी रेसिपी

Simple Modak Recipe: गणेश चतुर्थी के लिए आप घर में मोदक बना सकते हैं. मखाने से टेस्टी और हेल्दी मोदक बनाएं, जिसे आप भोग लगाने और व्रत में भी खा सकते हैं.

Healthy Makhana Modak Recipe: गणपति का त्योहार यानि गणेश चतुर्थी आने वाली है. भक्तों में अभी से गणेश चतुर्थी को लेकर हर्ष-उल्लास है. इस त्योहार पर भगवान गणेश को उनके प्रिय मोदक से भोग लगाया जाता है. भक्त तरह-तरह के स्वाद वाले मोदक बनाते हैं. आप इस गणेश चतुर्थी पर फलाहारी मोदक बनाकर गणेश जी को भोग लगा सकते हैं. खास बात ये है कि इसे आप व्रत में भी खा सकते हैं. इस मोदक को मखाने और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है. इसे बनाना बेहद आसान है. आप मखाना मोदक को कभी भी बनाकर खा सकते हैं. आइये जानते हैं कैसे बनाएं फलाहारी मखाना मोदक.

मखाना मोदक के लिए सामग्री 

  • मखाना- 2 कप 
  • घी- 1 स्पून
  • बादाम- 2 स्पून कटे हुए
  • काजू- 2 बड़े स्पून पीसकर
  • नारियल का बुरादा- 2 स्पून
  • पिस्ता के टुकड़े- 1 स्पून 
  • फुल क्रीम दूध- आधा लीटर
  • चीनी- ¾ कप
  • छोटी इलायची- 4 पिसी हुई

मखाना मोदक की रेसिपी

1- मखाना मोदक बनाने के लिए पहले किसी पैन में मखाने को मीडियम फ्लेम पर सूखा भून लें. जब मखाने का रंग बदलने लगे तो इसे बाउल में निकाल लें.
2- अब पैन में 1 स्पून घी डालें और इसमें कटे हुए बादाम और कुटे काजू को डालकर भून लें. 
3- इसमें नारियल का बुरादा मिक्स कर दें और फिल इसे मिलाते हुए भून लें. इसमें पिस्ता डालकर भी हल्का भून लें. 
4- इसी पैन में दूध डाल कर तेज गैस पर उबालने रख दें. अब मखाने को हल्का ठंडा होने पर मखाने को मिक्सर में पीस लें.
5- दूध को चलाते रहें इसे 15-20 मिनट पकाने के बाद चीनी मिक्स कर दें. अब चीनी को घुलने तक दूध को पका लें.
6- चीनी पूरी तरह मिक्स हो जाए तो इसमें पिसा हुआ मखाना पाउडर डाल कर मिला लें और ड्राई फ्रूट्स डाल दें.
7- इसमें इलाइची डालकर इसे थिक डो जैसा बनाकर तैयार कर लें. एक बाउल में निकाल कर ठंडा कर लें.
8- अब मोदक के सांचे को घी से ग्रीस करें और इसमें डो डालकर अच्छी तरह दबाकर मोदक की शेप बना लें.
9- सांचे को खोल कर मोदक निकाल लें और सारे मोदक इसी तरह तैयार कर लें. 
10- तैयार हैं मखाना मोदक इससे आप गणेश का भोग लगाएं और खुद भी खाएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें: Ganesh Utsav 2022: गणेश चतुर्थी के मौके पर बनाएं पोहे के टेस्टी लड्डू! जानें इसकी आसान रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Genetic Cholesterol Risk: जीन में है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा? अच्छी डाइट से कम हो सकता है असर
जीन में है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा? अच्छी डाइट से कम हो सकता है असर
House Flies: क्या घर में बढ़ गई हैं बहुत मक्खियां? भगाने का ये देसी नुस्खा करें नोट
क्या घर में बढ़ गई हैं बहुत मक्खियां? भगाने का ये देसी नुस्खा करें नोट
Sleep Tips: क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget