एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2021: इस बार छठ पूजा कब है, नहाय खाय क्या होता है, जानिए इस पर्व के बारे में सबकुछ

Chhath Puja 2021: बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में छठ पूजा बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है. यह त्योहार 4 दिनों तक चलता है. इस बार पूजा 8 नवंबर 2021 से शुरू हो रहा है.

Chhath Puja 2021: छठ पूजा दिवाली के 6 दिनों बाद मनाया जाता है. यह त्योहार कार्तिक महीने की  षष्ठी यानी छठवीं तिथि को जाता है. यह त्योहार नहाए खाए के साथ शुरू होता है. इस दौरान महिलाएं 36 घटें निर्जला व्रत रखती हैं और छठ मईया और सूर्य की पूजा करती हैं. भारत में यह त्योहार सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में मनाया जाता है. छठ पूजा संतान की सुख, समृद्धि और लंबी आयु की कामना के लिए मनाया जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार छठी मइया भगवान सूर्य की बहन हैं.

कब से कब तक है छठ पूजा

छठ पूजा की शुरुआत नहाए खाए से होता है. इस बार यह दिन 8 नवंबर 2021 को है. छठ पूजा का दूसरा दिन खरना 9 नवंबर को है. इस दिन महिलाएं वर्त रहती हैं और रात में प्रसाद के तौर पर खीर खाती हैं. छठ पूजा का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य है. इस बार संध्या अर्घ्य 10 नवंबर को है. 11 नवंबर की सुबह 8.25 बजे यह त्योहार समाप्त हो जाएगा.

नहाए खाए क्या है

चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार का पहला दिन नहाय खाय होता है. इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं स्नान करके नए कपड़े पहनकर पूजा करती हैं. इसके बाद चना दाल, कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद ग्रहण करती हैं. व्रत रखने वाली महिलाओं के प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही परिवार के अन्य सदस्य भोजन करते हैं.

छठ पूजा का दूसरा दिन

छठ पूजा के दूसरे दिन खरना होता है. इस दिन महिलाएं लकड़ी के चूल्हें में गुड़ की खीर बनाकर कर प्रसाद के तौर पर ग्रहण करती हैं. इसके बाद महिलाएं 36 घंटे की निर्जला व्रत रखती हैं. कथाओं के मुताबिक खरना पूजा के बाद छठी मइया का आगमन हो जाता है.

छठ पूजा का तीसरा दिन

छठ पूजा के तीसरे दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और दिन में छठ पूजा का प्रसाद बनाती हैं. शाम के वक्त महिलाएं नए कपड़े पहनकर परिवार के साथ तालाब या नदी के किनारे जाकर पूजा करती हैं. इसके अलावा नदी या तालाब में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देती हैं. अंधेरा होने के बाद महिलाएं अपने घर चली आती हैं.

छठ पूजा का समापन

छठ पूजा के आखिरी दिन महिलाएं भोर के समय जगकर तालाब या नदी के किनारे जाती हैं और पूजा करती हैं. सूर्योदय के समय महिलाएं अर्घ्य देती हैं.  अर्घ्य के बाद व्रती महिलाएं सात या ग्यारह बार अपने स्थान पर ही परिक्रमा करती हैं. इसके बाद एक- दूसरे को प्रसाद देकर महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं. इस पूरी प्रक्रिया के बाद छठ पूजा का समापन हो जाता है.

यह भी पढ़ें

Dhanteras 2021: धनतेरस पर शॉपिंग करना होगा तीन गुना लाभदायक, इस दिन बन रहे हैं ये दो शुभ योग, जानें

Bhai Dooj 2021 Date: भाईदूज पर हरगिज न करें ये काम, भाई को हो सकता है नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bedwetting In Children: रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
Early Signs Of Termites: लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
Window Cleaning Tips: खिड़की की पटरी पर जमा है गंदगी, साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके
खिड़की की पटरी पर जमा है गंदगी, साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके
बर्तन धोने के बाद सिंक पर रह गए सफेद दाग, ऐसे करें एकदम साफ
बर्तन धोने के बाद सिंक पर रह गए सफेद दाग, ऐसे करें एकदम साफ

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget