एक्सप्लोरर

Color Psychology Of Red: क्या आपको भी पसंद है लाल रंग तो जानिए कलर साइकोलॉजी क्या कहती है आपके बारे में

Color Psychology Of Red: हमारे आस-पास हजारों रंग मौजूद हैं. लेकिन किसी को एक खास रंग ही काफी पसंद होता है. आइए जानते हैं लाल रंग पंसद करने वालें लोगों की खुबियां और खामियां क्या हैं.

Color Psychology Of Red: हमारे आस-पास हजारों रंग मौजूद हैं लेकिन किसी को एक खास रंग ही काफी पसंद होता है. जैसे किसी को काला रंग इतना पसंद होता है कि वह कपड़ों से लेकर फोन और गाड़ी तक काले रंग (Black Color) की ही रखता है तो वहीं कुछ लोग लाल रंग (Red Color) के दीवाने होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको जो रंग पसंद है, वह असल में आपकी साइकॉलजी के बारे में काफी कुछ कहता है? अगर आप या आपका कोई करीबी भी लाल रंग के पीछे पागल है तो उसकी पसंद से आप उसकी खूबियां और खामियां (Features And Flaws Of People Who Love Red Color) जान सकते हैं. कलर साइकोलॉजी (Color Psychology) में रंगों के विज्ञान से रंगों की भाषा और उन्हें पसंद करने वालों के व्यक्तित्व (Personality) का अंदाजा लगाया जा सकता है.

क्या आपको भी पसंद है रंग लाल 

दुनियाभर में लाल रंग के कई शेड्स (Shades Of Red) मौजूद हैं. इसे सबसे अट्रैक्टिव रंगों की श्रेणी में रखा जाता है. यह रंग क्षण भर में ही किसी का भी दिल जीत लेने का जज्बा रखता है. भारतीय संस्कृति (Indian Culture) में इस रंग का विशेष महत्व है. शादी और पूजा-पाठ जैसे पारंपरिक अवसरों से लेकर डीजे पार्टी तक में लाल रंग (Red Color) की धूम देखने को मिलती है. अगर आप भी लाल रंग के दीवाने हैं तो आपके व्यक्तित्व से लेकर रिश्ते-नातों तक के बारे में कई तरह की बातें समझी जा सकती हैं.

सबके पसंदीदा होते हैं लाल रंग के दीवाने
इस रंग को पसंद करने वाले लोगों का ऑरा (Aura) काफी पावरफुल होता है. कमरे में उनके आते ही सबका ध्यान उनकी तरफ आकर्षित हो जाता है. इनका आउटगोइंग नेचर (Outgoing Nature) और हमेशा कुछ नया करने की चाह इन्हें वर्क प्लेस पर सबका पसंदीदा बनाता है. इनमें लीडरशिप के गुण (Leadership Quality) होते हैं. ये काफी जागरूक होते हैं.

रोमांस होता है उन्हें पसंद 
इस रंग को चाहने वाले लोग पैशनेट रोमांस (Passionate Romance) पसंद करते हैं. इनके लिए फिजिकल फुलफिलमेंट (Physical Fulfillment) जरूरी होता है. ये अपनी फीलिंग्स को लेकर काफी एक्सप्रेसिव भी होते हैं. इन्हें रिलेशनशिप (Relationship) से जुड़े खास दिनों को सेलिब्रेट करना बहुत पसंद होता है. इन्हें थोड़ा फिल्मी रोमांस पसंद होता है.

रिश्ते में जताते हैं हक 

लाल रंग को पसंद करने वाले लोग अपने साथी पर हावी रहना पसंद करते हैं. वे अपने पार्टनर (Partner) को हमेशा सुरक्षित रखने और रिश्ते में पैशन व रोमांस बरकरार रखने की चाहत रखते हैं. हालांकि, उनके इस बर्ताव को समझने में साथी को परेशानी महसूस हो सकती है क्योंकि उन्हें यह ओवर पजेसिवनेस (Over Possessiveness) या कंट्रोलिंग (Controlling) बर्ताव लगता है. ऐसे में रिश्ते में बैलेंस बनाकर रखना बहुत जरूरी होता है.

खतरों की होते हैं खिलाड़ी 
रेड कलर पैशन और डेंजर का सूचक होता है. यही गुण इसे पसंद करने वालों की पर्सनैलिटी (Personality) में भी देखने को मिलते हैं. ऐसे लोग नई चीजें ट्राई करने में माहिर होते हैं और किसी भी तरह के रिस्क लेने के लिए भी तैयार रहते हैं. 

Vitamin C for Health: शरीर के लिए विटामिन सी क्यों है जरूरी? जानिए 5 फायदे और 5 प्राकृतिक खाद्य पदार्थ

Coronavirus Delta Variant: कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने वाली प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए कितना ज्यादा खतरनाक है डेल्टा वेरिएंट?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Gas Cylinder Fire: गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो क्या करें, बड़े काम के हैं ये सेफ्टी टिप्स
गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो क्या करें, बड़े काम के हैं ये सेफ्टी टिप्स
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget