एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: गर्मियों में सॉस की जगह पराठे से खाएं आम की खट्टी मीठी चटनी, महीने भर नहीं होगी खराब

Mango Chutney Benefits: गर्मियों में आप सॉस की बजाय स्नैक्स के साथ कच्चे आम की चटनी खाएं. ये चटनी समौसे या पराठे के साथ बहुत अच्छी लगती है. जानिए कैसे बनाएं आम की खट्टी मीठी चटनी?

Raw Mango Chutney Recipe: गर्मियों में कच्चे आम का सीजन होता है. कच्चा आम स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. कच्चे आम से पन्ना, लौंजी और चटनी बनाई जाती है. कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी खाने में बहुत टेस्टी लगती है. गर्मियों में आप पराठे, पकौड़े या किसी स्नैक्स के साथ सॉस की बजाय ये चटनी खाएंगे तो स्वाद बहुत बढ़ जाएगा. अगर खाना बोरिंग लग रहा है या कोई पसंद की सब्जी नहीं बनी है तो आप इस चटनी से रोटी भी खा सकते हैं. खास बात ये है कि ये चटनी 15-20 दिनों तक खराब नहीं होती है. आप इसे एक बार बनाकर फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं. आइये जानते हैं कैसे बनाएं कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी.

कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी बनाने के लिए सामग्री

आपको इसके लिए 1 कच्‍चा आम चाहिए
करीब आधा चम्मच मिर्च पाउडर
एक छोटी चम्मच हल्‍दी पाउडर
10 चम्‍मच शक्कर
एक चुटकी जीरा
एक चम्मच सौंफ 
एक चुटकी मेथी 
स्‍वादानुसार नमक
एक-दो चम्मच घी

कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी की रेसिपी

1- चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आम को धो लें और छीलकर टुकड़े कर लें.
2- अब कुकर या कड़ाही में घी डालें और इसमें जीरा, मेथी और सौंफ डाल दें. 
3- अब घी में आम के टुकड़े डाल दें और इसे मिक्‍स कर दें.
4- इसमें नमक, शक्कर, हल्‍दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दें.
5- थोड़ा चला दें और फिर करीब आधा कप से थोड़ा कम पानी डाल दें.
6- अगर कुकर में बना रहे हैं तो 1 सीटी आने तक पकाएं और कड़ाही में बना रहे हैं तो आम के गलने तक पकाएं.
7- अब कुकर खोलकर चटनी को अच्छी तरह मिक्स कर दें.
8- तैयार है आम की खट्टी मीठी चटनी,  इसे आप 15-20 दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं.
9- आम की चटनी रोटी और स्नैक्स के साथ सर्व करें.
10- बच्चों और बड़ों सभी को कच्चे आम की ये चटनी खूब पसंद आएगी.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: सब्जियों से मन भर गया है तो बनाएं कच्चे आम की लौंजी, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'

Embed widget