एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: स्वाद बढ़ाएं, समय बचाएं, खाना बनाते वक्त अपनाएं ये ट्रिक्स

Kitchen Hacks: अब आप बड़ी आसानी से झट-पट स्वादिष्ट खाना बना सकते हैं. आज हम आपको ऐसी ट्रिक्स बता रहे हैं जिससे आपका समय भी बचेगा और खाने का स्वाद भी बढ़ जाएगा.

कोविड-19 के खतरे को देखते हुए, आजकल ज्यादातर लोगों ने घरों से मेड हटा दी है. ऐसे में घर के सभी काम लोगों को खुद ही करने पड़ रहे हैं. महिलाओं का ज्यादातर समय किचन में खाना बनाने में बीतता है, लेकिन वर्किंग महिलाओं के सामने दोगुनी चुनौती हैं. उन्हें लंबे वक्त तक किचिन में रहना पसंद नहीं आता है. उनके सामने ये चुनौती होती है कि कैसे खाने को फटाफट हेल्दी और टेस्टी भी बनाया जाए. कैसे जल्दी से काम खत्म करके थोड़ा वक्त अपने लिए या ऑफिस के लिए निकाला जाए. इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स दे रहे हैं जिनसे आपका समय बचेगा और खाने का स्वाद भी बढ़ेगा. 

1- ऐसे बनाएं फटाफट खीर
जब भी घर में कोई मेहमान आ जाता है तो मीठे में खीर जरूर बनती है. हालांकि खीर बनाने में काफी समय लगता है खीर के लिए दूध गाढ़ा करना पड़ता है. जिससे कई बार बर्तन भी बहुत खराब हो जाता है. ऐसे में आपको हम आज 2 तरीके बता रहे हैं जिससे आपका समय भी बचेगा और खीर भी अच्छी बनेगी. पहला उपाय आप खीर बनाने के लिए दूध में मिल्क पाउडर या फिर मिल्क मेड मिला दें इससे दूध को गाढ़ा नहीं करना पड़ेगा और झटपट खीर बन जाएगी. वहीं दूसरा खीर बनाने से पहले बर्तन में थोड़ा-सा पानी डाल लें. इससे आपका दूध बर्तन की तली में नहीं चिपकेगा. आप दूध गर्म करते वक्त भी इस उपाय को कर सकते हैं.

2- घर पर बनाएं खिल-खिले चावल
जब भी कोई घर आने वाला होता है हम चाहते हैं कि चावल एकदम बाजार जैसे खिले-खिले बनें. लेकिन कई बार चावल बनाते समय चिपकने लगते हैं. या फिर चावल में लड्डू जैसे बन जाते हैं. ऐसे में आप किसी खुले बर्तन में चावल पका रहे हैं तो इसमें चावल को उबालने से पहले थोड़ा तेल या घी लगा दें. अगर आप कुकर में चावल बना रहे हैं तो बनाते वक्त उसमें थोड़ा घी डाल दें इससे चावल का स्वाद भी बढ़ेगा और चावल आपस में चिपकेंगे भी नहीं.

3- सब्जी की ग्रेवी को बनाएं गाढ़ा
अगर सब्जी की ग्रेवी अच्छी है तो सब्जी भी अच्छी बनेगी. सब्जी की ग्रवी को रिच बनाने के लिए आप उसमें नारियल पाउडर डाल सकते हैं. आप नारियल को करी पत्ता डालकर लंबे समय तक स्टोर भी कर सकते हैं. इसे मसाला भूनते वक्त आप किसी भी सब्जी में मिला सकते हैं, इससे सब्जी का रसा गाढ़ा हो जाएगा. दम आलू और मीट की ग्रेवी में नारियल पाउडर का इस्तेमाल स्वाद बढ़ा देता है. 

4- फटाफट छिल जाएंगे आलू
आलू के परांठे या कचौड़ी बनाते वक्त आलू उबालकर छीलने में काफी दिक्कत होती है. गर्म आलू छीलना किसी टास्क से कम नहीं है इसके लिए आप आलू को उबालते समय उसमें 1 चुटकी नमक डाल दें. इससे आलू का छिलका आसानी से उतर जाता है और आलू फूटते भी नहीं हैं. इससे आपको आलू की कचौड़ी और परांठा बनाने में आसानी होगी. 

5- दाल को ऐसे बनाएं स्वादिष्ट 
कई बार लोगों की दाल ज्यादातर स्वादिष्ट नहीं बनती. ऐसे में आप दाल बनाने में कुछ बातों का ख्याल रखें. सबसे पहले दाल में तड़का लगाकर उसे स्वादिष्ट बना लें. दूसरा दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए आप उसे पहले हल्का रोस्ट कर लें. इससे दाल का स्वाद काफी बढ़ जाएगा. इसके अलावा दाल बनाते वक्त पहले उसे थोड़ी देर कुकर में खोलकर पका लें, फिर ढक्कन बंद कर दें. इससे आपकी दाल भी स्वाद बनेगी और कुकर की सीटी में निकलने वाले पानी से किचन भी कम गंदी होगी.

ये भी पढ़ें: बारिश में खाएं गर्मागरम मेथी के पकोड़े, इस रेसिपी से घर पर आसानी से बनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Karwa Chauth Makeup: चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget