एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: मकर संक्रांति स्पेशल गुड़ मूंगफली चिक्की की रेसिपी, खूब खाएं और दान करें

Peanut Chikki Recipe: मकर संक्रांति पर आप घर में मूंगफली की चिक्की बनाकर जरूर खाएं. ये खाने में बहुत स्वादिष्ट और शरीर को गर्म रखती है. घर पर बनी मूंगफली की चिक्की को आप 2 महीने तक स्टोर कर सकते हैं.

Peanut Chikki: मकर संक्रांति के दिन दान का बहुत महत्व होता है. इस दिन तिल, गुड़, दाल, चावल और गजक दान करना शुभ माना जाता है. घर में तरह-तरह की स्वादिष्ट चीजें बनाई जाती हैं. संक्रांति के दिन गुड़ और मूंगफली की चिक्की भी खाई जाती है. वैसे ठंड में मूंगफली खाना स्वाद से साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं. सर्दियों में गुड़ और मूंगफली से बनी चिक्की भी अच्छी लगती है. गुड और मूंगफली की चिक्की (Peanut Chikki) शरीर को गर्माहट देती है. आप मकर संक्रांति पर घर में आसानी से चिक्की बना सकते हैं. आप दान करने के लिए भी इसका उपयोग कर सकते हैं. गुड़ मूंगफली की चिक्की बनाने के लिए आपको घी, गुड़ और भुनी हुई मूंगफली की जरूरत होगी. जानते हैं करारी खस्ता मूंगफली और गुड़ चिक्की की रेसिपी. 

गुड़ चिक्की बनाने के लिए सामग्री  (Ingredients for Peanut Chikki) 

  • 1 कप मूंगफली के दाने
  • 1 कप गुड के टुकड़े
  • 2 चम्मच घी 

गुड़ की चिक्की बनाने के रेसिपी (How to make Moongphali Gud ki Chikki)

1- सबसे पहले किसी पैन या कढ़ाही में मूंगफली को सूखा भून लें.
2- जब मूंगफली थोड़ी ठंडी हो जाएं तो हाथ से मसलकर उनके छिलके निकाल दें.
3- अब बिना छिलका वाली साफ मूंगफली को किसी बर्तन में रख दें.
4- एक पैन लें उसमें गुड़ के टुकड़े डाल दें. अब इसमें 1 चम्मच घी मिला दें.
5- अब गुड़ को लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पिघलने दीजिए. अगर गुड़ के बड़े टुकड़े हैं तो उन्हें चम्मच से तोड़ते हुए चलाते रहें. इससे गुड़ जल्दी पिघल जाएगा.
6- पूरा गुड़ के पिघलने के करीब 2 मिनिट तक इसे चलाते रहें. 
7- अब आपको गुड़ थोड़ा फूला सा नजर आने लगेगा. आप इसे पाने में डालकर चैक कर लें.
8- अगर गुड़ ठंडा होने के बाद भी खिंच रहा है तो गुड़ को थोड़ी देर और पकाना पड़ेगा. अगर गुड़ टूटने लगे तो समझिए गुड़ की चाशनी बनकर तैयार है. 
9- गैस को कम कर दें और गुड़ में मूंगफली के दाने डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इसके बाद गैस बंद कर दें.
10- अब चिक्की को जमाने के लिए कोई चौड़ा समतल बोर्ड लें और उसपर घी लगा लें. 
11- गुड़ के मिश्रण बोर्ड पर डालते हुए पतला फैला लें. अब बेलन पर घी लगाकर चिक्की को बेल  दें. 
12- जब चिक्की थोड़ी ठंडी हो जाए तो इसे चाकू से चौकोर शेप में काट दें. जब पूरी तरह ठंडी हो जाए तो टुकड़ों को तोड़कर निकाल ले.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: मकर संक्रांति पर बनाएं उड़द दाल की खिचड़ी, गर्मागरम घी के साथ खाने पर लगती है मजेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Rakhi Blouse designs: राखी पर ट्राई करें ये डिजाइनर ब्लाउज, सबसे अलग दिखेगा लुक
राखी पर ट्राई करें ये डिजाइनर ब्लाउज, सबसे अलग दिखेगा लुक
Suhagrat Milk: सुहागरात के लिए कैसे तैयार करें दूध का गिलास, क्या-क्या चीजें मिलाएं?
सुहागरात के लिए कैसे तैयार करें दूध का गिलास, क्या-क्या चीजें मिलाएं?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget