एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: ठंड में बड़े सस्ते मिलते हैं नींबू, गर्मियों में नींबू पानी बनाने के लिए अभी स्टोर करके रख लें

Preserve Lemon Juice: गर्मियों में नींबू काफी महंगे और कई बार मिलते भी नहीं हैं ऐसे में आप सर्दियों में ही फ्रिज में नींबू का रस निकालकर स्टोर कर सकते हैं. ये गर्मियों में आपके बड़े काम आएगा.

Store Lemon Juice: सर्दियों में नींबू काफी सस्ते और बड़ी आसानी से हर जगह मिल जाते हैं लेकिन गर्मियों में नींबू के दाम काफी बढ़ जाते हैं. गर्मियों में तो कई बार नींबू की डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि मार्केट में नींबू मिलते भी नहीं हैं. विटामिन सी से भरपूर नींबू आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. रोज नींबू पानी पीने से वजन कम होता है. इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है. नींबू पानी गर्मियों में लू लगने से बचाता है. सलाद और सब्जियों का स्वाद भी नींबू डालने से बढ़ जाता है. ऐसे में आप सर्दियों में नींबू के रस निकालकर रख सकते हैं. हालांकि फ्रिज में नींबू का रस बहुत ज्यादा दिन नहीं चल पाता, लेकिन अगर आप फ्रीजर में स्टोर करते हैं तो आप इसे पूरे एक साल तक भी चला सकते हैं. इसके लिए आपको नींबू को अच्छी तरह से स्टोर करने का तरीका पता होना चाहिए. इससे आपका वक्त बचेगा और नींबू न मिलने की टेंशन भी खत्म हो जाएगी. जानते हैं नींबू के रस को महीनों तक स्टोर करने का तरीका. 

1- आइस क्यूब- नींबू का रस स्टोर करने का ये सबसे सिंपल और आसान तरीका है. इसके लिए आपको नींबू का निकालना होगा. अब उसे छानकर आइस क्यूब ट्रे में डालकर फ्रीजर में रख दें. जब यह जम जाए तो नींबू के रस की आइस क्यूब को निकालकर जिप लॉक वाले किसी प्लास्टिक बैग में रख दें. अब इस पैकेट को फ्रीजर में स्टोर कर दें. आपको जब भी नींबू पानी बनाने का मन हो आप एक दो क्यूब्स गिलास में डालें. झटपट नींबू पानी तैयार है. 

2- कांच के जार में रखें- आप चाहें तो नींबू का रस किसी कांच के जार में भी रख सकते हैं. इसके लिए नींबू का रस निकालकर पहले उसे छान लें. अब इसे एक कांच के जार में भर दें. आपको जार या बॉटल को पूरी तरह नहीं भरना है. अब इसे आप फ्रिज में रख दें. नींबू का रस स्टोर करने का ये सबसे आसान तरीका है. इस तरह नींबू का रस दो हफ्ते तक चल सकता है. 

3- फ्रिज में स्टोर करके रखें- अगर आप 2-3 महीने के लिए नींबू का रस स्टोर करना चाहते हैं तो आप इसके लिए 2 कप नींबू के रस में 1/4 चम्मच नमक मिक्स कर दें. आप नींबू के रस के हिसाब से नमक मिला सकते हैं. इससे नींबू के रस का स्वाद कड़वा नहीं होगा. अब इसे आप किसी कांच के बर्तन में फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं. जब चाहे चम्मच से नींबू का रस निकाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: कुकर में बनाएं सबसे टेस्टी चॉकलेट केक वो भी बिना अंडे के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Silver Cleaning Tips: काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमक
काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमक
Transmissible Cancer: मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget