एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: कड़ाही पनीर की रेसिपी, खाने में टेस्टी और बनाने में आसान

Paneer Vegetable Recipe: अगर आप मटर पनीर खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार पनीर की एक नई डिश कड़ाही पनीर जरूर ट्राई करें. कड़ाही पनीर बनाने में बहुत आसान है. आप बहुत कम समय में इसे तैयार कर सकते हैं.

Kadhai Paneer Recipe: अक्सर हम घरों में बड़े ही सिंपल तरीके से पनीर की सब्जी बनाते हैं. यही वजह है कि हमारे घर की सब्जी में मार्केट के जैसा स्वाद नहीं आ पाता है. अगर आप घर में रेस्टोरेंट जैसी सब्जी बनाना चाहते हैं, तो कड़ाही पनीर ट्राई करें. ज्यादातर घरों में खाने में मटर पनीर बनाया जाता है, जिसे खाकर हर कोई बोर हो चुका है. ऐसे में अगर आप पनीर खाने से शौकीन हैं और कुछ नए फ्लेवर की सब्जी खाना चाहते हैं तो कड़ाही पनीर आपके लिए अच्छी सब्जी है. इसे पूड़ी परांठे के साथ खाएंगे तो और भी स्वादिष्ट लगेगी.

खास बात ये है कि कड़ाही पनीर को आप सिर्फ 10 से 15 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं. कढ़ाही पनीर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. इसमें पड़ी शिमला मिर्च और प्याज के टुकड़े पनीर के स्वाद को और बढ़ा देते हैं. आइये जानते हैं कड़ाही पनीर की रेसिपी. 

कढ़ाई पनीर बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Kadai Paneer) 

  • 300 ग्राम पनीर
  • 1 शिमला मिर्च
  • 3 टमाटर 
  • 2 हरी मिर्च  
  • 10-12 काजू
  • 1 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
  • हरा धनिया और कसूरी मेथी
  • मसालों में 1 पिंच हींग, आधा चम्मच जीरा, 1/3 छोटी चम्मच हल्दी, 1 छोटी चम्मच, 
  • धनियां पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक
  • सब्जी बनाने के लिए 2-3 टेबल स्पून ऑयल

कढ़ाई पनीर बनाने की रेसिपी  (Kadhai Paneer Recipe) 

  • सबसे पहले पनीर और शिमला मिर्च को चौकोर टुकड़ों में काट लें. शिमला मिर्च से बीच भी हटा दें.
  • अब किसी पैन में थोड़ा तेल डालकर पनीर के टुकड़ों को हल्का फ्राई कर लें. 
  • इसके बाद उसी तेल में शिमला मिर्च के टुकड़ों को भी हल्का सा क्रन्ची होने तक भून लें.
  • पनीर और शिमला मिर्च को किसी प्लेट में निकाल कर रख लें.
  • अब टमाटर, हरी मिर्च और काजू का मिक्सी में पीसकर बारीक पेस्ट बना लें.  
  • अब कढ़ाई में 2 टेबल स्पून ऑयल गरम करके इसमें जीरा डाल दें. जीरा भुन जाए तो हींग, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और कसूरी मेथी डालकर मसाले को हल्का सा भून लें.
  • इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर अदरक का पेस्ट, टमाटर, हरी मिर्च और काजू का पेस्ट मिला दें. 
  • मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल मसाले के ऊपर न आ जाए. 
  • अब इसमें नमक, गरम मसाला डालकर मिक्स कर दें. करीब आधा कप पानी मिला दें.
  • इसमें पनीर और शिमला मिर्च के टुकड़े मिला कर 5 मिनट के लिए मसाला मिक्स होने तक पकाएं. 
  • बनने के बाद गैस बंद कर दें और इसमें हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें.
  • कढ़ाई पनीर को आप पूड़ी, परांठा या नान के साथ सर्व करें.

ये भी पढ़ें: Summer Recipe: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए घर पर बनाएं सत्तू का नमकीन शरबत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

China Visa-Free Entry : विदेश घूमने का प्लान है? चीन ला सकता है Visa-Free एंट्री का नया नियम
विदेश घूमने का प्लान है? चीन ला सकता है Visa-Free एंट्री का नया नियम
Potato Onion Storage Tips : बरसात में तेजी से सड़ते हैं आलू और प्याज, ऐसे करें स्टोर
बरसात में तेजी से सड़ते हैं आलू और प्याज, ऐसे करें स्टोर
Cockroach Removal Tips: किचन में बार-बार आ रहे कॉकरोच? अपनाएं ये असरदार हैक्स; तुरंत भागेंगे
किचन में बार-बार आ रहे कॉकरोच? अपनाएं ये असरदार हैक्स; तुरंत भागेंगे
Extra Oil in Vegetables: सब्जी में तेल ज्यादा हो गया? जान लें इसे ठीक करने के तरीके
सब्जी में तेल ज्यादा हो गया? जान लें इसे ठीक करने के तरीके

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget