एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: बच्चे ब्रोकली खाने में करते हैं आनाकानी, तो बनाए क्रीमी ब्रोकली सूप

Healthy Soup Recipe: अगर आपको सब्जियां खाना ज्यादा पसंद नहीं है तो आप गर्मागरम क्रीमी ब्रोकली सूप बनाकर पी सकते हैं. ब्रोकली सूप बनाना बहुत आसान है. बच्चों को भी ये रेसिपी जरूर पसंद आएगी.

Broccoli Soup Recipe: बच्चे अक्सर सब्जियां खाने में आनाकानी करते हैं. ऐसे में आप सब्जियों का फ्लेवर बदलकर बच्चों को खिला सकते हैं. ब्रोकली खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है, लेकिन कई बार बच्चों को पसंद नहीं आती है. हां अगर आप ब्रोकली को कुछ नए तरीके से बच्चों को खिलाएं तो वो खा सकते हैं. आप बच्चों को क्रीम से भरा ब्रोकली सूप बनाकर पिला सकते हैं. ब्रोकली सूप स्वाद और पोष्टिकता से भरपूर होता है. ब्रोकली सूप में थोड़ा प्याज, काली मिर्च और क्रीम डालकर आप इसका फ्लेवर बदल सकते हैं. हरे रंग का ये सूप देखने में भी बहुत अच्छा लगता है. अगर आप सूप पीने के शौकीन है तो आप ब्रोकली सूप जरूर ट्राई करें. आइये जानते हैं ब्रोकली सूप बनाने की रेसिपी.

ब्रोकली सूप की रेसिपी (Broccoli Soup Recipe)

1- ब्रोकली सूप बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कप ब्रोकली के फूल चाहिए. यानि ब्रोकली को डंठल हटाकर उसका ऊपर का हिस्सा निकाल लें.
2- अब एक पैन में 1 टेबल-स्पून मक्खन डालकर गरम करें, इसमें ¼ कप प्याज डालें और मीडियम फ्लेम पर 1 मिनट तक भूनें.
3- अब इसमें ब्रोकली डालकर 2 मिनट के लिए भूनें.
4- इसमें 1 ½ कप पानी डालकर मीडियम फ्लेम पर 4 मिनट तक भूनें और गैस बंद कर दें.
5- ठंडा होने दें. एक मिक्सर में डालकर इसकी प्यूरी जैसी बना लें. 
6- अब पैन में 2 टेबल-स्पून बटर डालें और 2 स्पून मैदा डालकर इसे 30 सेकंड तक भूनें. ध्यान रखें कि मैदा जलनी नहीं चाहिए. 
7- अब इसमें 2 कप दूध डालें और मीडियम फ्लेम पर व्हीस्क की मदद से 5 मिनट तक पकाएं.
8- ब्रोकोली प्यूरी में अब नमक, थोड़ी काली मिर्च और एक चुटकी जायफल पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. 
9- अब इसे मीडियम फ्लेम पर 3 से 4 मिनट और उबालें, गैस बंद करके 2 चम्मच क्रीम डालकर मिला दें. 
10- ब्रोकली के फूल और क्रीम से गार्निश करके गर्मागरम क्रीमी ब्रोकली सूप सर्व करें.

ये भी पढ़ें: नॉन वेज खाने के हैं शौकीन, घर पर जरूर ट्राई करें बटर चिकन की यह आसान रेसिपी

 </p>

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Navratri Kanya Pujan 2026: चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन कब ? तारीख, मुहूर्त जानें
चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन कब ? तारीख, मुहूर्त जानें
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है, नहाय-खाय से ऊषा अर्घ्य तक देखें चार दिवसीय पूजा का पूरा कैलेंडर
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है, नहाय-खाय से ऊषा अर्घ्य तक देखें चार दिवसीय पूजा का पूरा कैलेंडर
Alvida Jumma 2026 Date: 13 या 20 मार्च जुमातुल विदा कब है, जानें रमजान के आखिरी जुमे की सही डेट
Alvida Jumma 2026 Date: 13 या 20 मार्च जुमातुल विदा कब है, जानें रमजान के आखिरी जुमे की सही डेट

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Embed widget