एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: पनीर को इस तरह करें स्टोर, महीनों तक खराब नहीं होगा, रहेगा एकदम सॉफ्ट

Paneer Storage Tips: अगर आप एक बार में ज्यादा पनीर खरीदकर ले आते हैं तो इसे कई दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं. आप इन 3 आसान तरीकों से पनीर को लंबे समय तक फ्रेश और मुलायम बनाएं रख सकते हैं.

How To Store Paneer For Long: पनीर की सब्जी, परांठे, सेंडविच या भुरजी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पनीर खूब पसंद आता है. ऐसे में पनीर को लोग ज्यादा दिनों तक स्टोर करके रखना चाहते हैं. कई बार पनीर बच जाता है जिसे हम 2-4 दिनों तक चलाना चाहते हैं, लेकिन अगर आपने पनीर को सही तरीके से स्टोर नहीं किया तो ये बहुत जल्दी खराब हो जाता है. कई लोगों की शिकायत रहती है कि फ्रिज में रखने पर भी पनीर जल्दी खराब हो जाता है. कुछ लोग कहते हैं कि पनीर को रखने पर स्वाद बदल जाता है वहीं कुछ लोगों का पनीर कड़ा हो जाता है. आज हम आपको पनीर को लंबे वक्त के लिए स्टोर करने का तरीका बता रहे हैं. इससे आप पनीर को 2 दिन से लेकर महीने भर तक रख सकते हैं और पनीर की फ्रेशनेस यूं ही बरकरार रहेंगी. 

1- पनीर को पानी में रखें- अगर आप 1-2 दिन के लिए पनीर को स्टोर करना चाहते हैं तो इसका सबसे सिंपल तरीका है कि आप पनीर को किसी बर्तन या डब्बे में डालें और उसमें पानी भर दें. अब पनीर को फ्रिज के अंदर रख दें. ध्यान रखें कि पनीर पानी में पूरी तरह से डूब जाए. अगर पनीर पानी में नहीं डूबेगा तो सख्त हो जाएगा और खट्टापन भी आ सकता है. इसस पनीर का रंग पीला और स्वाद में बदलाव आ जाएगा. 

2- पनीर को नमक वाले पानी में रखें- पूरे हफ्ते पनीर को फ्रेश रखना है तो आप इसे दूसरी तरह से स्टोर करें. इसके लिए आपको एक बाउल में पानी लेना है और उसमें एक चम्मच नमक डालना है. अब इस पानी में पनीर को डाल दें. पनीर पानी में पूरी तरह से डूबना चाहिए. आप इसे ढक कर रखें. 2 दिन बाद फिर से बाउल और पानी बदल दें. आपको पूरे हफ्ते हर 2 दिन बाद पानी को बदलते रहना है. इस तरह स्टोर करने से पनीर 7-10 दिनों तक चल सकता है.

3- पनीर को जिप बैग में रखें- इस तरह आप पनीर को महीने भर तक स्टोर करके रख सकते हैं. सबसे पहले पनीर के टुकड़े कर लें. अब इन टुकड़ों को एक ट्रे में रखकर फ्रीजर के अंदर रख दें. जब पनीर बर्फ के जैसा हार्ड हो जाए तो इसे जिप बैग में डालकर फ्रीजर में ही रख दें. जब भी आपको पनीर को इस्तेमाल करना हो इसे फ्रीजर से निकाल कर बाहर रख लें. अब पनीर को गुनगुने पानी में डाल दें. पनीर एकदम सॉफ्ट हो जाएगा. आप इस तरह से पूरे महीने पनीर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: Steamer के बिना इस तरह बनाएं Momos, जानें रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget