एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: सर्दियों में पेट और शरीर को गर्म रखना है, तो बनाएं बथुए की ये डिश, जानिए रेसिपी

Bathua Recipes: सर्दियों में बथुआ का रायता बहुत अच्छा लगता है. हरा रायता दिखने में जितना खास लगता है खाने में उतना ही स्वादिष्ट होता है. आपको सर्दियों में बथुआ का रायता जरूर खाना चाहिए.

Bathua Raita Recipe: सर्दियों में आपको हरी सब्जियों में बथुआ का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. बथुआ से कई स्वादिष्ट डिश जैसे पराठे, पूरी और साग बनाए जाते हैं, लेकिन क्या आपने बथुआ का रायता खाया है. बथुआ से बना रायता खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है. खास बात ये है कि बथुआ की तासीर गर्म होती है और इसे दही के साथ मिलाकर  खाने पर दही नुकसान नहीं करता है. बथुआ पोष्टिक तत्वों से भी भरपूर है. बथुआ में आइरन, विटामिन ए और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. सर्दियों में बथुआ की कई डिश बनती हैं. ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, पेट और स्वास्थ्य के लिए उतना ही फायदेमंद है. जानते हैं बथुआ का रायता कैसे बनाते हैं.

बथुआ का रायता बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 200 ग्राम बथुआ
  • 400 ग्राम फेंटा हुआ दही
  • 1 कटी हुई हरी मिर्च
  • 3-4 कली लहसुन
  • 1 पिंच हींग
  • 1/2 छोटी चम्मच जीरा और मेथी
  • 2 चम्मच सरसों का तेल
  • 1/4 छोटी चम्मच काला नमक
  • स्वादानुसार नमक

बथुआ का रायता बनाने की रेसिपी (How to make bathua ka rayta)

1- सबसे पहले बथुआ को साफ करके पानी में अच्छी तरह धोकर उबलने के लिए रख दें.

2- आपको करीब 8-10 मिनिट के लिए ही बथुआ को उबालना है. अगर कुकर में उबाल रहे हैं तो 1 सीटी ही लगाएं.

3- अब बथुआ से पानी निकाल दें और ठंडा होने पर मिक्सी में थोड़ा मोटा पीस लें.

4- अब फैंटे हुए दही में बथुआ, नमक, काला नमक और हरी मिर्च डालकर मिला दें.

5- रायता में तड़का लगाने के लिए किसी पैन में तेल गर्म करें. अब इसमें हींग, जीरा और मेथी डाल कर ब्राउन कर लें.

6- अब इसमें कटा हुआ लहसुन डालकर भून लें और तड़का को रायता में डालते वक्त थोड़ी लाल मिर्च डाल कर तुरंत रायता में मिला दें.

7- तैयार है बथुआ का रायता. इसे आप रोटी या पराठे के साथ खा सकते हैं.

8- आप हींग और जीरा को तवे पर बिना तेल के ही भुनकर और पीस कर रायते में डाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Health Tips: Winter में सूजी और आटे की जगह खाएं Shakarkandi का Halwa, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weight Loss Diet: वेट लॉस के लिए कौन-सी दाल है सबसे बेस्ट? यहां जान लें रेसिपी
वेट लॉस के लिए कौन-सी दाल है सबसे बेस्ट? यहां जान लें रेसिपी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
How To Identify Real Cinnamon: कैसे करें असली दालचीनी की पहचान, बड़े काम की है ये ट्रिक
कैसे करें असली दालचीनी की पहचान, बड़े काम की है ये ट्रिक
Dal Foam: दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget