एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: ठंड में मक्का और बाजरा की रोटी से मिलते हैं कई फायदे, जानिए बनाने का सही तरीका

Millets Roti Recipe: सर्दियों में बाजरा और मक्के की गर्मागरम घी लगी रोटी खाने में बहुत स्वाद लगती है. आप इसे चना, बथुआ और पालक-मेथी के साग के साथ खा सकते हैं.

Bajara And Makki Ki Roti Recipe: सर्दियों में बाजरा और मक्का के आटे से बनी रोटी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है. बाजरी की रोटी तासीर में गर्म होती है, इसलिए ठंड में आपको बाजरा जरूर खाना चाहिए. बाजरा की रोटी सरसों, पालक और मेथी के साथ खाने में बहुत ही अच्छी लगती है. राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उड़द की दाल के साथ बाजरा की रोटी खायी जाती है. वहीं ठंड में सरसों का साग और गरमागरम मक्के की रोटी खाने को मिल जाएं तो मज़ा आ जाता है. हालांकि बाजरा और मक्के की रोटी बनाना सभी को नहीं आता, ऐसे में लोग होटल और ढ़ाबे पर जाकर मक्के और बाजरा की रोटी का स्वाद लेते हैं. घर पर बाजरा या मक्के की रोटी बनाने में फट जाती है या टूटने लगती है. आज हम आपको घर पर बिना फटे आसानी से बाजरा और मक्के की रोटी बनाना बता रहे हैं. आइये जानते हैं.  

बाजरा और मक्के की रोटी बनाने की रेसिपी (Millets And Corn Flour Roti Recipe)

1- बाजरा या मक्के की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आपको बाजरा और मक्का के आटे में थोड़ा गेहूं का आटा मिला लेना चाहिए. 
2- अब किसी चौड़े बर्तन जैसे परात में बाजरा या मक्का का आटा छान लें.
3- अब गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ लें.
4- आटे को आपको तोड़ते हुए हाथ से गूंथना है. 
5- अब रोटी बनाने लायक आटा लेकर हाथ से मसल कर मुलायम करें.
6- अगर आटा ज्यादा कड़ा है तो पानी डालकर इसे थोड़ा नरम कर लें.
7- अब आटे की गोल लोई बना लें और हथेलियों से थोड़ा-थोड़ा बड़ा करते जाएं.
8- अगर हथेली पर आटा चिपक रहा है तो थोड़ा पानी लगाकर रोटी को 5-6 इंच तक बड़ा कर लें. 
9- अब गरम तवे पर रोटी डालें और सिकने पर पलटा की मदद से पलट दें.
10- अगर आपसे इस तरह हाथ से रोटी नहीं बन रही है तो आप दूसरे तरीके से भी रोटी बना सकते हैं.
11- इसके लिए एक मोटा चौकोर पोलीथिन चकले पर रख लें.
12- अब लोई को पोलीथिन पर रख दें और ऊपर से पोलीथिन से ढककर हथेली से दबा दबा कर बड़ा कर लें.
13- आप चाहें तो दूध की पॉलीथिन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. पोलीथिन को हटाकर रोटी तवे पर डाल दें. नीचे से सिकने पर पलट दें.
14- इस तरह आप रोटी को दोनों ओर से तवा पर सेक कर गैस की लो फ्लेम पर हल्का ब्राउन होने तक सेकें.
15- अब बाजरा और मक्के की रोटी पर मक्खन या घी लगाकर साग या किसी ग्रेवी वाली सब्जी के साथ खाएं.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: बच्चों के लिए परफेक्ट स्वादिष्ट नाश्ता, घर में बनाएं क्रिस्पी चीज बॉल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Gas Stove Cleaning: गैस पर जले दूध के निशान कैसे हटाएं? जानें आसान उपाय
गैस पर जले दूध के निशान कैसे हटाएं? जानें आसान उपाय

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget