एक्सप्लोरर
... तो इसलिए अल्जाइमर से मौत को लेकर डर रही है ये हीरोइन!

लंदन: अभिनेत्री किम काटरल को इस बात का डर सता रहा है कि अल्जाइमर के कारण कहीं उनकी जान न चली जाए. ‘फीमेल फर्स्ट’ की खबर के अनुसार, 60 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि चार साल पहले अपने पिता डेनिस की मृत्यु के बाद से वह चिंतित हो गई हैं. उनका कहना है कि उन्होंने अपने पिता की मौत के बाद खुद को सावधान भी कर लिया है ताकि वह जिंदगी का और अधिक आनंद ले सकें. किम ने कहा, ‘‘ मैं अल्जाइमर को लेकर चिंतित हूं. इससे मेरे पिता की मौत हो गई थी बहरहाल, यह आपके डीएनए वाली बात है. यह जिंदगी का हिस्सा है और मैं कोशिश कर रही हूं कि यह मेरी चिंता का कारण न बने. यह एक सीख है कि हमें कुछ भी और करने से अधिक, जिंदगी का आनंद लेना चाहिए.’’
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल






















