एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ के खास मौके पर मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर तो 6 टिप्स को जरूर अपनाएं

Karwa Chauth 2021: बहुत कुछ करने के बाद भी अगर आपकी मेहंदी डार्क नहीं होती है तो हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने वाले हैं जिसे अपनाकर आपकी मेहंदी बिल्कुल डार्क हो जाएंगी. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

Karwa Chauth 2021 Tips to make your Mehendi Dark: करवा चौथ के त्योहार का हर सुहागिन महिला के जीवन में खास महत्व है. इस दिन औरतें अपनी पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती है और शाम में चांद की पूजा करके ही अपने व्रत को खत्म करती हैं. इस साल यह त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके सजती संवरती हैं.

इस दिन महिलाएं खासतौर पर हाथों में मेहंदी जरूर लगाती हैं. वैसे देखा जाए तो मेहंदी लगवाने के बाद बहुत से टिप्स को अपनाती भी होंगी जिससे आपकी मेहंदी का रंग काला हो जाए. लेकिन, इतना सब कुछ करने के बाद भी अगर आपकी मेहंदी डार्क नहीं होती है तो हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने वाले हैं जिसे अपनाकर आपकी मेहंदी बिल्कुल डार्क हो जाएंगी. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

1. हाथों में मेहंदी लगाने से पहले उसे अच्छी तरह से जरूर धो लें. इससे हाथों में लगे सभी डस्ट पार्टिकल्स निकल जाएंगे. हाथ साफ रहने पर मेहंदी का रंग गाढ़ा चढ़ेगा.

2. कई बार लोग समय की कमी के कारण मेहंदी लगाने के 2 से 3 घंटे बाद ही हाथों को धो देते हैं. ऐसे में मेहंदी डार्क नहीं हो पाती है. कोशिश करें कि मेहंदी लगवाने के कम से कम 5 से 6 घंटे बाद ही हाथों पर से मेहंदी हटाएं. इसके अलावा आप बार-बार हाथों को हिलाने से भी बचें.

3. जब आपकी मेहंदी सूख जाए तो इसके ऊपर नींबू, चीनी और पानी का घोल जरूर लगाएं. इसे लगाने से मेहंदी बहुत देर तक हाथों में लगी रहती है और यह निकलती नहीं है. यह मेहंदी के रंग को भी डार्क करती है. इस घोल को बनाने के लिए 1 चम्मच चीनी, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच पानी मिलाकर कॉटन की मदद से मेहंदी पर लगाएं.

4. हाथों में मेहंदी लगवाने के बाद इसे लौंग का सेक दें. इसके लिए रोटी बनाने वाले तवे पर 3 से 4 लौंग डाले और उससे निकलने वाले धुएं से हाथों को सेकें. इससे आपकी मेहंदी बहुत डार्क हो जाएगी.  

5. मेहंदी सूखने के बाद कोशिश करें कि हाथों को पानी से ना धोएं. मेहंदी हटाने के लिए दोनों हाथों को आपस में रगड़ें और सारी मेहंदी निकाल दें. इसके साथ ही कोशिश करें कि 12 घंटे तक हाथों में साबुन ना लगने दें.

6. मेहंदी हटाने के बाद दोनों हाथों में सरसों का तेल जरूर लगाएं. अगर आप चाहें तो सरसों के तेल में थोड़ा चूना मिलाकर हाथों पर लगाएं. इससे मेहंदी बिल्कुल डार्क और खूबसूरत लगने लगेगी. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

Diwali 2021: दिवाली पर मेन डोर को सजाने के लिए इस तरह करें सजावट, अपनाएं ये टिप्स

Karwa Chauth 2021: प्रेग्नेंसी में रख रहीं हैं करवा चौथ का व्रत? इन चीजों का रखें खास ख्याल, नहीं होगी कोई परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
Iodine Deficiency: टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget