एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2021: प्रेग्नेंसी में रख रहीं हैं करवा चौथ का व्रत? इन चीजों का रखें खास ख्याल, नहीं होगी कोई परेशानी

Karwa Chauth 2021: दिनभर प्यासी रहने के कारण महिलाओं को कई बार डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है जिससे शरीर में की तरह की परेशानियां हो सकती है. गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है.

Karwa Chauth 2021: देशभर में 24 अक्टूबर को सुहागिन औरतें बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ करवा चौथ का व्रत मनाएंगी. यह व्रत महिलाएं अपने पति के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए रखती हैं. वैसे देखा जाए तो व्रत दो तरह के होते हैं. एक व्रत जिसमें आप फलाहार, फ्रूट जूस, दूध, चाय, पानी और व्रत वाले अनाज से बनी चीजों को खा सकती हैं. वहीं निर्जला व्रत में आप कुछ भी खा पी नहीं सकती हैं. करवा चौथ के दिन निर्जला उपवास रखती हैं और शाम को चांद की पूजा करके अपने व्रत को खत्म करती है.

दिन भर बिना पानी पिएं रहना बेहद मुश्किल काम हो सकता है. लेकिन, यह परेशानी और बढ़ जाती है जब आप प्रेग्नेंट हैं. निर्जला व्रत करना आपके और आपके बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. अगर आप भी प्रेग्नेंट हैं और करवा चौथ के दिन निर्जला उपवास (Karwa Chauth Fast for Pregnant Ladies) रखने वाली हैं तो कुछ जरूरी बातों का विशेष ध्यान रखें.

शरीर को जरूरत के अनुसार कैलोरी नहीं मिल पाती है
आपको बता दें कि डॉक्टर्स और न्यूट्रिशनिस्ट्स का यह मानना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान व्रत रखने नें शरीर को जरूरत के अनुसार कैलोरी नहीं मिल पाती है. इससे शरीर में हार्मोन्स का नेचुरल मेटाबॉलिज्म लेवल (Metabolism of Body) खराब हो जाता है. प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को यह जरूरत होती है कि वह दिनभर कुछ न कुछ खाती रहे. इससे उनके शरीर में शुगर लेवल भी मेंटेन रहता है.

व्रत रखने से पहले गाइनैकॉलजिस्ट से ले सलाह
दिनभर प्यासी रहने के कारण महिलाओं को कई बार डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है जिससे शरीर में की तरह की परेशानियां हो सकती है. गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है. बच्चे के डेली पोषण की जरूरत पूरी नहीं हो पाती है. ऐसे में में कोशिश करें कि व्रत करने से पहले अपने गाइनैकॉलजिस्ट से सलाह जरूर कर लें. डॉक्टर की सलाह और देखरेख में ही व्रत करें. डॉक्टर आपको अपके केस और हेल्थ कंडीशन के अनुसार ही स्वास्थ्य सलाह देते हैं.

आप व्रत को हेल्दी तरीके से रखें
अगर आपके घर में कोई बड़ा बुजुर्ग हो तो उनसे निर्जला व्रत करने के बजाए फलहार व्रत करने के बारे में आप पूछ सकती है. वह अपको बेहतर सलाह देंगे. इस तरह आप व्रत के तरीके में कुछ बदलाव कर सकती हैं. सुबह सबसे पहले उठकर एक गिलास दूध जरूर पी लें. यह अपको दिन भर एनर्जी से भरपूर रखेगा. अगर आपको दिन के समय में कमजोरी या ऐसिडिटी फिल हो रही है तो फ्रूट सलाद बिना नमक के खा सकती है. कोशिश करें कि दिन में कम से कम दो बार नारियल पानी जरूर पिएं. यह अपको एनर्जी से भरपूर रखेगा. करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद एक गिलास दूध फिर से पिएं. यह आपको एनर्जी से भरपूर रखेगा.

जितना हो सके आराम करें
अगर आप प्रेग्नेंट हैं और आपने व्रत रखा है तो कोशिश करें कि जितना हो सके दिनभर आराम करें. दिन में कुछ घंटे सो लें, किताबे पढ़ लें और चाहें तो अपना मन पसंद म्यूजिक सुन लें. यह आपकी एनर्जी को भी सेल करेगा और साथ ही आपका दिन कैसे निकल जाएगा आपको पता भी नहीं चलेगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें-

Relationships With Possessive Men: बहुत ज्यादा लविंग-केयरिंग बॉयफ्रेंड को लड़कियां क्यों नहीं करती हैं पसंद, जानें

Girl Feelings: Aishwarya Rai Bachchan का बचपन में जानें किस पर था क्रश? अगर किसी को आप पर क्रश है तो उसे कैसे पहचानें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget