एक्सप्लोरर

मेट्रीमोनियल साइट्स पर दूल्हा दुल्हन खोज रहे हैं तो हो जाएं सावधान, फर्जी ग्रुप कर रहे हैं ठगी

ऑनलाइन फर्जीवाडे से बचना है तो सावधान हो जाएये. आजकल मैट्रीमोनियल साइट्स पर बड़ा फर्जीवाड़ा चल रहा है. दूल्हा दुल्हन दिखाने के नाम पर आपसे पैसे ऐंठे जा रहे है. पढ़िए पूरी खबर

अगर आप मेट्रीमोलियल साइट्स से किसी अच्छे पार्टनर की तलाश कर रहे हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है. कोरोना वायरस के चलते बहुत सारे लोग आजकल तरह तरह से ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं. इन दिनों कई फर्जी ग्रुप्स और वेबसाइट्स एक्टिव हैं जो शादी या अच्छा दूल्हा दुल्हन दिलाने के नाम पर आपसे पैसे ऐंठ सकते हैं. दरअसल कोरोना महामारी के चलते लोग मिलने से डर रहे हैं. ऐसे वर्चुअल मीटिंग भी कम हो रही हैं. जिसके चलते मेट्रीमोनियल साइट का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है. इसी मौके का फायदा फर्जी लोग भी उठा रहे हैं. मनपसंद रिश्ता दिलाने के नाम पर कई लोगों को शिकार बनाया जा चुका है. अगर आपको ऐसे फर्जी लोगों से बचना है तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए.

व्हाट्सऐप के जरिए धोखाधड़ी

आजकल ऐसे कई ग्रुप्स एक्टिव हैं जो आपको Whatsapp पर लड़का लड़कियों की फोटो और प्रोफाइल भेजते हैं. एक घटना के मुताबिक दिल्ली में रहने वाली सुनीता अपनी बेटी के लिए रिश्ते की तलाश कर रही थीं. एक दिन उन्हें एक लड़की का फोन आया. इस लड़की ने खुद को मेट्रीमोनियल ग्रप का हिस्सा बताया और सुनीता को व्हाट्सऐप पर उनकी लड़की के लिए कई फोटो और प्रोफाइल भेजे. सुनीता को कई लड़के पसंद आए. सुनीता ने लड़का या फैमिली से बात कराने के लिए कहा तो उनसे पैसे की मांग की गई. सुनीता ने बात करने के बाद पेमेंट करने के लिए कहा तो लड़की ने मना कर दिया. लेकिन जैसे ही सुनीता ने 3,500 रुपये का पेमेंट किया लड़की ने फोन उठाना बंद कर दिया.

फेसबुक पर भी चल रहा है फर्जीवाड़ा

आपके फेसबुक पेज पर कई फर्जी आईडी और फोटो से आपको शिकार बनाया जा सकता है रजत शर्मा नाम के एक शख्स ने बताया कि उन्हें फेसबुक पर एक लड़के का पोस्ट दिखाई दिया. लड़के की अच्छी प्रोफाइल थी और 18 से 20 लाख का सालाना पैकेज था. रजत शर्मा ने भी पोस्ट के झांसे में आकर अपने बेटी का प्रोफाइल भेज दी. जब उनकी बेटी ने लड़के की प्रोफाइल चेक की तो फर्जी प्रोफाइल निकला. लड़के के अकाउंट में एक भी फोटो नहीं था. ऐसे कई फर्जी अकाउंट बना कर लड़का लड़कियों की तलाश की जाती है और उन्हें शादी के लिए प्रोफाइल भेज दी जाती है.

फोन के जरिए फंसाया जा रहा है

नोएडा की महिला ने बताया उन्हें पिछले काफी समय से फर्जी मेट्रीमोनियल ग्रुप्स की तरफ से फोन आ रहे थे. उन्हें फेसबुक पर लड़कों की प्रोफाइल दिखाई गई. जब कुछ प्रोफाइल पसंद आ गई तो बात कराने के नाम पर पैसे मांगने लगे. ऐसे लोगों की बातों में फंस कर महिला ने पेमेंट कर दिया. बाद में सारे नंबर बंद हो गए. पता लगा ये सब फर्जी नंबर थे.

फर्जी लोगों से कैसे बचें

साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसे फ्रॉड को एडवांस फी फ्रॉड कहते हैं. जहां लोगों से वादे कर पैसे लिए जाते हैं, लेकिन पेमेंट होने के ऐसे लोग गायब हो जाते हैं. ऐसे फर्जी लोगों से सचेत रहना चाहिए और भावनाओं में आकर नहीं बहना चाहिए. मेट्रीमोनियल ग्रुप्स या वेबसाइट का अच्छे से पता लगा लेना चाहिए. बिना जांचे पैसों का भुगतान नहीं करना चाहिए. इसके अवाला जो प्रोफाइल दिखाए जा रहे हैं उन्हें उनकी भी अच्छी तरह पड़ताल करें. ताकि आप किसी फर्जीवाडे से बच सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Rakhi Blouse designs: राखी पर ट्राई करें ये डिजाइनर ब्लाउज, सबसे अलग दिखेगा लुक
राखी पर ट्राई करें ये डिजाइनर ब्लाउज, सबसे अलग दिखेगा लुक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget