एक्सप्लोरर

Metabolism Booster: मेटाबॉलिज्म को बढ़ाना है तो रोज पिएं सेब और चुकंदर का जूस, मोटापा कम करने में भी मिलेगी मदद

Juice For Health: ब्रेकफास्ट में सेब और चुकंदर का जूस पीने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है. इससे वजन घटाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है. जानिए फायदे.

Apple Beetroot Juice: सर्दियों में सेब का सीजन होता है. ऐसे में डाइट में सेब जरूर शामिल करना चाहिए. सेब को अगर चुकंदर के साथ मिलाकर खाया जाए तो ये और भी असरदार साबित होता है. सेब और चुकंदर का जूस पीने से शरीर को भरपूर आयरन मिलता है. इससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है. ब्रेकफास्ट में सेब और चुकंदर का जूस पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है. इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है. सेब और चुकंदर का जूस पीने से आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं. इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व तंत्रिका और मांसपेशियां को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. जानते हैं सेब और चुंकदर का जूस पीने के फायदे. 

घर में कैसे बनाएं सेब और चुकंदर का जूस 
सेब और चुकंदर का जूस बनाने के लिए 3 चुकंदर को छील लें और 2 सेब छील लें. इसे जूसर में डालें और थोड़ा हरा पुदीना डाल दें. अच्छी तरह से पीसकर जूस निकाल लें. इसमें हल्का शहद मिक्स कर लें और चाहें तो आधा नींबू का रस मिला लें. हल्का नमक डालकर पी लें. 

सेब और चुकंदर के जूस के फायदे
1- मोटाबॉलिज्म बढ़ाए- सेब और चुकंदर का जूस पीने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे आपका मेटाबॉलिज्म मजबूत बनता है. शरीर को भरपूर फाइबर, विटामिन और मिनरल मिलते हैं. सेब और चुकंदर पाचन को मजबूत बनाते हैं. इससे एक्सट्रा फैट नहीं जमता और सूजन भी कम हो जाती है. 
2- वजन घटाए- रोजाना सेब और चुकंदर का जूस पीने से मोटापा कम होता है. इससे खाने की क्रेविंग शांत होती है और आप ओवर इटिंग से बचते हैं. वजन घटाने के प्लान कर रहे हैं तो रोज आपको ये जूस पीना चाहिए. 
3- ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी सेब और चुकंदर का जूस पीना चाहिए. इससे सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है. हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को ये जूस जरूर पीना चाहिए.
4- आयरन की कमी पूरी करे- जिन लोगों के शरीर में खून की कमी और हीमोग्लोबिन कम रहता है उन्हें रोज सेब और चुकंदर का जूस पीना चाहिए. ये दोनों चीजें आयरन से भरपूर हैं. इससे एनीमिया की समस्या दूर करने और शरीर में खून बढ़ाने में मदद मिलती है. 
5- डिमेंशिया से बचाए- सेब और चुकंदर का जूस पीने से याददाश्त अच्छी बनी रहती है. इससे बुढ़ापे में भूलने की बीमारी डिमेंशिया से बचाव होता है. बुजुर्ग लोगों को अपनी मेमोरी को सही बनाए रखने के लिए ये जूस पीना चाहिए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Pomegranate Juice: रोज सुबह खाली पेट पिएं अनार का जूस, हार्ट, ब्लडप्रेशर जैसी बीमारियां हो जाएगी दूर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Excessive Screen Time: मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
Monsoon Hair Care Tips: बारिश में सबसे ज्यादा टूटते हैं बाल, ऐसे करें इनकी देखभाल
बारिश में सबसे ज्यादा टूटते हैं बाल, ऐसे करें इनकी देखभाल
Testosterone Screening After 30 : क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget