एक्सप्लोरर

स्मार्ट वाइफ बनकर आलसी पार्टनर को ऐसे बनाएं एक्टिव, जानें ये 6 खास सीक्रेट

जब पार्टनर घर के काम में हाथ बंटाने को तैयार ना हो तो भार बढ़ जाता है. कई बार इस व्यवहार की वजह से पत्नी के साथ मनमुटाव भी हो जाता है. कुछ स्मार्ट तरीके से आप अपने आलसी पति को हैंडल कर सकती हैं.

घर का पूरा काम संभालना महिलाओं के लिए आसान नहीं होता है. ऐसे में अगर पार्टनर हेल्पफुल हो तो गृहस्थी आराम से संभल जाती है लेकिन दिक्कत तब आती है जब पार्टनर आलस के मारे काम में हाथ बंटाने को तैयार ना हो. कई बार पति के इस व्यवहार की वजह से पत्नी के साथ मनमुटाव भी हो जाता है. कुछ स्मार्ट तरीके से आप अपने आलसी पति को हैंडल कर सकती हैं.

पति से खुलकर करें बात- इंडियन फैमिली सिस्टम में ज्यादर लड़कों की परवरिश ऐसी ही होती है जहां वो घर के काम कम ही करते हैं और ये आदत आगे चलकर भी नहीं बदलती है. अपने पार्टनर से इस बारे में साफ-साफ बात करें और बताएं कि कैसे उनके कोऑपरेट ना करने की आदत की वजह से आपका पूरा दिन तनाव में काम खत्म करते बीतता है. अगर पार्टनर को आपकी फिक्र है तो वो आपकी इन बातों को पॉजिटिवली लेते हुए जरूर मदद करेगा.

बात पर रहें कायम- पति अगर कोई छोटा सा काम कर दे तो इस पसीज मत जाइए. आपने घर के काम करने की जो जिम्मेदारी  उन्हें दी है, उसे हर रोज करवाने पर डटे रहें. साथ ही उन्हें ऐसा भी ना लगने दें कि घर के काम में आपकी मदद कर वह आप पर बहुत बड़ा एहसान कर रहे हैं. पार्टनर को यह बात समझना ज़रूरी है कि घर के कामों में भी उनकी भागीदारी जरूरी है और इसे ना करना कोई ऑप्शन नहीं है.

उनकी इम्पोर्टेंस बताएं- पार्टनर को बताएं कि कैसे उनकी मदद के बिना आप बिल्कुल हेल्पलेस हैं. उन्हें बताने का कोई भी अवसर ना छोड़े कि उनके एक मदद से कितना पॉजिटिव बदलाव आ गया है. हो सकता है कि आप घर के सभी काम खुद ही हैंडल करने में सक्षम हों लेकिन उन्हें बताते रहें कि आपको उनकी कितनी जरूरत है. 

खूब तारीफ करें- पति से काम कराने के लिए आपको उन्हें लगातार मोटिवेट करना पड़ेगा. अब जब आप अपने पति को छोटे-छोटे कामों में शामिल कर शुरुआत कर चुकी हैं तो उनके प्रयासों की तारीफ भी करें. तारीफ के तौर पर या तो उनकी फेवरेट डिश बना दें या फिर उनकी पसंदीदा फिल्म उनके साथ देख लें. इससे वह मोटिवेटिड फील करेंगे और हर दिन अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे.

मिलकर करें काम- पार्टनर के साथ मिलकर काम करने के कई फायदे हैं. बात बात पर काम तो निपट ही जाता है साथ में आपस में प्यार भी बढ़ता है. जब आपके पति घर के काम कर रहे हों तो आप भी उनकी हेल्प करें. ये ऐसे पल हैं जब आप एक-दूसरे को समझते भी हैं. इस समय आप पति को एहसास करा सकती हैं कि आप किस तरह अब तक सुबह से लेकर रात तक का काम अकेले संभालती थी.

गलतियों को करें नजरअंदाज- बात-बात पर पति को कंट्रोल करने की कोशिश ना करें. कुछ कामों को करने का आपका अपना तरीका हो सकता है, लेकिन एक बार जब आप अपने पति को कोई काम सौंप दें, तो उनके काम में दखल न दें. बार बार दखलअंदाजी से चीजें बिगड़ सकती हैं. ध्यान रखें कि आप आलसी पार्टनर को एक्टिव बनाने के मिशन पर हैं तो आपको भी थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा.

देर से शादी करने के होते हैं ये नुकसान, जानें क्या है सही उम्र

हनीमून पर जाने से पहले भूलकर भी न करें ये गलती, हो सकता है पछतावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
How To Thicken Dal: दाल में ज्यादा हो गया है पानी, इन आसान हैक्स से करें इसे गाढ़ा
दाल में ज्यादा हो गया है पानी, इन आसान हैक्स से करें इसे गाढ़ा

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget