एक्सप्लोरर

क्या आपको 7 घंटे की नींद लेनी चाहिए या 9 घंटे की? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

अच्छी सेहत के लिए 7 से 9 घंटे की नींद जरूरी होती है, लेकिन हर व्यक्ति की नींद की जरूरत अलग होती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार नींद की मात्रा के साथ उसकी गुणवत्ता भी मेंटल और फिजिकल हेल्थ को प्रभावित करती है

अगर आप रोज सोचते हैं कि 7 घंटे की नींद काफी है या फिर 9 घंटे सोना जरूरी है तो आप अकेले नहीं है. भागदौड़ भरी जिंदगी और बिजी रूटीन में नींद अक्सर हमारी प्रायोरिटी में सबसे नीचे आ जाती है. कई लोग कम नींद लेकर भी खुद को ठीक महसूस करते हैं. जबकि कुछ लोग पूरी 9 घंटे की नींद के बावजूद थकान महसूस करते हैं. ऐसे में सवाल यह होता है कि आखिर कितनी नींद लेना सही है. नींद पर आधारित कई रिसर्च स्टडीज में  जिनमें पबमेड पब्लिश्ड रिसर्च शामिल है वह बताती है कि हेल्थी लाइफस्टाइल के लिए युवाओं को हर रात 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए. वहीं एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह दायरा शरीर की रिकवरी मेंटल हेल्थ और इम्यून सिस्टम को मजबूती देने के लिए सबसे उपयुक्त है.

हर व्यक्ति की अलग होती है जरूरत

कुछ एक्सपर्ट्स के अनुसार, नींद की कोई एक सटीक संख्या नहीं होती है. 7 से 9 घंटे के बीच कौन सा समय आपके लिए सबसे अच्छा है यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका शरीर और दिमाग किस समय पर सबसे ज्यादा आराम महसूस करता है. कुछ लोग 7 घंटे में तरोताजा महसूस करते है जबकि कुछ लोगों को 9 घंटे की नींद चाहिए होती है. वहीं उम्र भी नींद की जरूरत को प्रभावित करती है 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को आमतौर पर 7 से 8 घंटे की नींद पर्याप्त होती है वहीं युवा और मिड एज वाले लोगों को 7 से 9 घंटे की नींद चाहिए होती है. 

नींद की क्वालिटी भी रखती है मायने

सिर्फ घंटे की संख्या ही नहीं बल्कि नींद की गुणवत्ता भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है. बार-बार नींद टूटना, तनाव और खराब सोने का वातावरण आपकी नींद की पूर्णता को खराब कर सकते हैं. ऐसे में भले ही आप 8 घंटे बिस्तर पर रहे लेकिन सही से नींद नहीं मिलने से शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता है.

कम और ज्यादा दोनों हो सकती है नुकसानदेह

अगर आप रोजाना केवल 6 से 7 घंटे की नींद लेते हैं तो यह धीरे-धीरे आपका मूड, एकाग्रता और इम्यूनिटी को प्रभावित कर सकता है. वहीं अगर कोई व्यक्ति रोजाना 9 घंटे से ज्यादा सो रहा है तो यह डिप्रेशन या थायराइड जैसी किसी मेडिकल स्थिति का संकेत भी हो सकता है. 

नींद को दीजिए प्राथमिकता

आपको अपनी नींद की जरूरत को समझते हुए ऐसा शेड्यूल बनाना चाहिए जिससे आपको न सिर्फ पर्याप्त समय मिले सोने का बल्कि आपकी नींद बिना बाधा के पूरी हो. अच्छी नींद न सिर्फ आपको मानसिक रूप से तरोताजा करती है बल्कि दिन भर की ऊर्जा, काम की परफॉर्मेंस और भावनात्मक संतुलन को भी बनाए रखती है.

ये भी पढ़ें- शरीर के इन हिस्सों में दर्द तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का लक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pumpkin Seed Oil Tips: घर में बनाना चाहते हैं कद्दू के बीज के तेल, जान लें बालों को बढ़ाने वाले ये सीक्रेट टिप्स
घर में बनाना चाहते हैं कद्दू के बीज का तेल, जान लें बालों को बढ़ाने वाले ये सीक्रेट टिप्स
Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
Kitchen Cleaning Tips: क्या आपके किचन के प्लास्टिक डिब्बे भी हो गए हैं चिपचिपे? इस जादुई ट्रिक से मिनटों में चमकाएं
क्या आपके किचन के प्लास्टिक डिब्बे भी हो गए हैं चिपचिपे? इस जादुई ट्रिक से मिनटों में चमकाएं
Room Cleaning Tips: झाड़ू लगाने के बाद भी कमरे में दिखती है धूल? सफाई का यह तरीका तुरंत बदल देगा गेम
झाड़ृ लगाने के बाद भी कमरे में दिखती है धूल? सफाई का यह तरीका तुरंत बदल देगा गेम

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget