एक्सप्लोरर

Parenting Tips: बच्चे को पेट में हो गए हैं कीड़े, तो खिलाएं ये चीजें, तुरंत मिलेगा आराम

Worms In Stomach: गलत खान-पान की वजह से पेट में कीड़े हो जाते हैं. बच्चों को ये समस्या सबसे ज्यादा होती है. पेट में कीड़े होने पर भूख कम लगती है. आप इन घरेलू उपायों से कीड़े से छुटकारा पा सकते हैं.

Home Remedy For Worms: खराब लाइफस्टाइल, मिट्टी खाने, खराब भोजन, खाना खाने से पहले गंदे पानी से हाथ धोने और दूषित पानी पीने से पेट में कीड़े हो जाते हैं. पेट में कीड़े होना आम समस्या है. हालांकि इसकी वजह से अचानक पेट में दर्द होने लगता है, भूख कम लगती है, जी मिचलाता है, उल्टी जैसी आती हैं. बच्चों को खासतौर से कीड़े हो जाते हैं. डॉक्टर्स हर 6 महीने में बच्चों को कीड़े की दवा देने की सलाह देते हैं. अगर पेट में कीड़े ज्यादा हो जाएं तो इससे बच्चे की सेहत पर असर पड़ता है. कई बार पेट में घाव भी पैदा हो जाते हैं. कीड़े की समस्या को दूर करने के लिए आप लाइफस्टाइल में बदलाव करें साथ ही कुछ घरेलू नुस्खे भी अपनाते रहें. 

पेट में कीड़े होने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

अजवाइन- अगर बच्चे को पेट में कीड़े हो गए हैं तो उसे अजवाइन खिलाएं. इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कीड़ों को खत्म कर देते हैं. आपको आधा चम्मच अजवाइन पाउडर में आधा चम्मच गुड़ मिलाना है अब इसकी गोली बनाकर बच्चे को दिन में 3 बार खिलाएं. आप चाहें तो बच्चे को आधा ग्राम अजवाइन पाउडर में चुटकी भर काला नमक मिलाकर रात को गर्म पानी के साथ पिला दें. 

नीम के पत्ते- कीड़ों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नीम के पत्तों का इस्तेमाल करें. नीम के पत्तों में भी एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. आपको नीम की पत्तियों को पीसकर शहद में मिलाकर खाली पेट सेवन करना है. इससे पेट के कीड़े मर जाते हैं. 

लहसुन- पेट के कीड़े खत्म करने के लिए आप लहसुन का उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए लहसुन की चटनी में सेंधा नमक मिलाकर दिन में 2 बार सेवन करें. इससे बड़े और बच्चे सभी के पेट के कीड़े मर जाएंगे. 

तुलसी- कीड़ों की समस्या से छुटकारा पाना है तो तुलसी का इस्तेमाल करें. इसके लिए तुलसी के पत्तियों का रस निकाल लें और 1-1 चम्मच दिन में 2 बार पिएं. 

अनार- पेट के कीड़े खत्म करने के लिए अनार के छिलकों का उपयोग करें. अनार के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें. अब इसे दिन में कम से कम 2 बार 1-1 चम्मच खा लें. कुछ ही दिनों में पेट के कीड़े मर जाएंगे.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Stomach Growling: भूख के अलावा इन कारणों से भी आती है पेट से ऐसी आवाज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Wheat Flour Recipes: एक ही आटे से पराठा, चीला और स्नैक, नोट करें 3 आसान रेसिपी
एक ही आटे से पराठा, चीला और स्नैक, नोट करें 3 आसान रेसिपी
'Proteinmaxxing' क्या है, ज्यादा प्रोटीन लेने का ट्रेंड कितना सही?
'Proteinmaxxing' क्या है, ज्यादा प्रोटीन लेने का ट्रेंड कितना सही?
Xप्लेन: क्या 'बेस्ट बिफोर' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक देना चाहिए? जानें हर तारीख के मायने
क्या 'बेस्ट बिफोर', 'यूज्ड बाय' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक दें?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget