एक्सप्लोरर

क्या नॉनस्टिक तवे को रोज साफ नहीं करना चाहिए? साबुन से धोना कितना सही है?

आजकल किचन में कई तरह के मॉडर्न कुकवेयर देखने को मिलते हैं, जो हमारी लाइफ को आसान बनाने के लिए होते हैं. नॉन-स्टिक पैन या तवा भी उन्हीं में से एक है. आइये जानते हैं इसे साफ करने के कुछ टिप्स.

किचन आपके घर के साथ आपकी सेहत का भी पॉवर सेंटर है. स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आप अपने बर्तनों और रसोई के उपकरणों को साफ रखें. लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत जिस बर्तन के साथ आती है, वह है नॉन-स्टिक पैन. ऑमलेट से लेकर बेसन का चिल्ला या फिर उत्तपम बनाने के लिए ज्यादातर लोग नॉन-स्टिक पैन का सहारा लेते हैं. क्योंकि ये न केवल उपयोग में सुविधाजनक होते हैं बल्कि बिना ज्यादा तेल के इस्तेमाल के भी टेस्टी डिशेज बनाने में कारगर साबित होते हैं. जैसा कि नाम से पता चलता है, नॉन-स्टिक पैन को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि डिश कुकवेयर से ना चिपकने पाए इसके लिए इन पर टेफ्लॉन कोटिंग होती है, खाने को पकने में मदद करती है. 

नॉन स्टिक पैन की सफाई कैसे करें?

लेकिन नॉन स्टिक पैन की साफ-सफाई को लेकर कई तरह की धारणाएं मौजूद हैं. क्योंकि इसे लेकर तरह-तरह की बातें कही-सुनी जाती हैं. ऐसे में कन्फ्यूज होना स्वभाविक सी बात है कि पैन को रोज साफ करें या नहीं और करें भी तो किससे? सामान्य डिशबॉश बार से या कोई स्पेशल ट्रीटमेंट इसके लिए आजमाया जाए. क्योंकि कुछ लोग कहते हैं कि पैन को ज्यादा साफ करने से उसके ऊपर की कोटिंग लेयर हट जाती है. और ऐसा होने पर वह किसी काम का नहीं रहता.  

कई बड़े शेफ बताते हैं कि आप अपने नॉन-स्टिक पैन को साफ करने के लिए गर्म पानी के बाद प्लास्टिक स्क्रब और लिक्विड साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही इसे धोने के बाद इस पर 2 बूंद तेल की फैलाकर अच्छे से पोंछ लें. और ऐसे ही रख दें. इस तरह आप अपने कुकवेयर को लॉन्ग लाइफ चलने के लिए तैयार कर सकते हैं. 

इस बात का खास ख्याल रखें कि 2015 तक नॉन-स्टिक टेफ्लॉन पैन की परत चढ़ाने के लिए पेरफ्लूरूक्टैनोइक एसिड (पीएफओए) नाम के रसायन का उपयोग किया जाता था, जो कई तरह की गंभीर बीमारियों की वजह बनता था. हालांकि बाद में बड़े स्तर पर इसका उपयोग बंद कर दिया गया. लेकिन फिर भी कई सस्ते नॉन-स्टिक पैन्स पर यह कोटिंग इस्तेमाल की जा सकती है. जिससे लिवर ट्यूमर, ब्रेस्ट कैंसर, प्रजनन क्षमता में कमी, थायरॉइड और किडनी की बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आप अच्छी गुणवत्ता वाले कुकवेयर ही खरीदें और यदि आपके कुक वेयर की कोटिंग टूट या उखड़ रही है, तो आप जल्द से जल्द उसे बदल दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
पानी की बोतल से आ रही अजीब गंध, बिना मेहनत ऐसे होगी साफ
पानी की बोतल से आ रही अजीब गंध, बिना मेहनत ऐसे होगी साफ
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget