एक्सप्लोरर

How to clean ink: कपड़ों में लगी इंक छुड़ाने में छूट रहे पसीने, इन तरीकों से कर सकती हैं छुट्टी

Home Tips: बच्चों की ड्रेस हो या आपके कपड़े. रोजाना कामकाज के दौरान कपड़ों पर कभी न कभी इंक लग जाती है. इससे निपटने का तरीका आइए जानते हैं.

कभी बच्चों की स्कूल ड्रेस पर तो कभी पति के कपड़ों पर आपने इंक के निशान तो देखे ही होंगे. अगर कपड़े हल्के रंग के हो तो उनका खराब होना तय है. इंक के इन निशानों को साफ करने में इतनी मशक्कत करनी पड़ती है कि कपड़े फटने को तैयार हो जाते हैं, लेकिन इंक के निशान नहीं जाते. आज हम आपको ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से इंक के निशान चुटकियों में साफ हो जाएंगे.

भूलकर भी न करें यह गलती

कपड़ों पर इंक लगने से उनकी खूबसूरती खत्म हो जाती है. अगर आपके भी किसी कपड़े पर इंक लग गई है तो आपको भूलकर भी इन गलतियों को नहीं करना चाहिए. दरअसल, इंक लगने के बाद महिलाएं अक्सर कपड़े को रगड़कर साफ करने की कोशिश करती हैं या फिर बार-बार साफ करने की कोशिश करती हैं. इससे कपड़ों के फटने का खतरा रहता है. कई बार इंक तो साफ हो जाती है, लेकिन कपड़ा उस जगह से फेड हो जाता है.

टूथपेस्ट की मदद से साफ कर सकती हैं कपड़ा

अगर आपके किसी कपड़े पर इंक लग गई है तो टूथपेस्ट की मदद से उसे साफ कर सकती हैं. गौर करने वाली बात यह है कि इस काम के लिए जेल टूथपेस्ट कभी भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. दाग को साफ करने के लिए उस जगह पर थोड़ा-सा टूथपेस्ट लगा दीजिए. अब कपड़े को साइड में रखकर टूथपेस्ट सूखने का इंतजार कीजिए. जब टूथपेस्ट पूरी तरह सूख जाए तो कपड़े को डिटर्जेंट से धो दीजिए. यह प्रोसेस दो-तीन बार करने से कपड़ा पूरी तरह साफ हो जाएगा. 

दूध से भी साफ कर सकती हैं दाग

एनर्जी की जरूरत होती है तो हर कोई दूध पीने की सलाह देता है, लेकिन इंक के दाग भी दूध की मदद से साफ किए जा सकते हैं. आपको बस दाग लगे हिस्से को रातभर के लिए दूध में डुबोकर रखना होगा. इसके बाद कपड़ा धो लीजिए. आप देखेंगी कि इंक का निशान हल्का पड़ जाएगा. यह प्रक्रिया दो-तीन बार अपनाने पर इंक पूरी तरह खत्म हो जाएगी.

अल्कोहल भी उड़ा सकता है इंक के होश

अल्कोहल का नाम लिया जाए तो हर कोई जाम के दरवाजे तक पहुंच जाता है, लेकिन यही अल्कोहल आपके कपड़ों पर लगे इंक के होश उड़ा सकता है. इसके लिए आप एक कॉटन को अल्कोहल में डुबो लीजिए और उसे इंक के दाग पर धीरे-धीरे रगड़ दीजिए. इससे दाग साफ हो जाता है. अगर दाग ज्यादा बड़ा है तो इंक लगे हिस्से को करीब 15 मिनट के लिए अल्कोहल में डुबो दीजिए. इस प्रोसेस से भी दाग एकदम हल्का पड़ जाएगा.

यह भी पढ़ें: वीकएंड की पार्टी में हर बार हो जाता है किचन का सत्यानाश? सफाई में बेहद काम आएंगे ये हैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget