एक्सप्लोरर

Home Tips: जले हुए बर्तन को साफ करने में छूट रहे हैं पसीने, तो इस ट्रिक से करें 5 मिनट में बर्तनों को साफ

Home Tips: रसोई में खाना बनाते समय कभी-कभी बर्तन जल जाते हैं, जिससे उन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आप जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए ये टिप्स अपना सकते हैं.

फैमिली बड़ी हो या छोटी रोजाना खाना बनाते वक्त कुछ ना कुछ बर्तन जल ही जाते हैं, जिससे रसोई में काम करने वाली अधिकतर महिलाएं काफी परेशान रहती है. क्योंकि जले हुए बर्तनों को साफ करना एक कठिन काम हो सकता है. अगर आप भी इससे परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप जले हुए बर्तन को आसानी से कुछ मिनट में साफ कर सकती हैं.

जले हुए बर्तन को आसानी से करें साफ

रसोई में खाना बनाते समय कभी-कभी बर्तन जल जाते हैं, जिससे उन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आप जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए आपको जले हुए बर्तन को पहले पानी से भरकर रख देना होगा और फिर इसमें एक कप बेकिंग सोडा डाल दें. अब इस मिश्रण को कुछ घंटे के लिए साइड में रख दें, अब एक कड़क ब्रश की मदद से जले हुए हिस्से को रगड़ने से आप बड़ी आसानी से जले हुए बर्तन को साफ कर सकती हैं.

सिरके का करें इस्तेमाल

इसके अलावा आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले आपको जले हुए बर्तन में बराबर मात्रा में सिरका और पानी डालना होगा अब कुछ देर के लिए आप इसे गैस पर मध्यम आंच पर उबलने के लिए रख दें. जब यह ठंडा हो जाएं, तब आप इस बर्तन को रगड़ कर अच्छी तरह धो लें. इससे आपका बर्तन आसानी से साफ हो जाएगा.

टमाटर का पेस्ट

यही नहीं आप टमाटर के पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको टमाटर के पेस्ट को जले हुए हिस्से पर लगाना होगा, थोड़ी देर तक इसे लगा रहने दे उसके बाद साफ पानी से धो लें. ऐसा करने पर जला हुआ बर्तन साफ हो जाएगा.

सोडे का इस्तेमाल

इसके अलावा आप सोडे का इस्तेमाल कर सकते हैं. सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना ले, फिर ऐसे जले हुए हिस्से पर लगाएं. कुछ देर बाद बर्तन धो दें. अब आप नींबू को आधा काट लें और उसमें नमक लगाकर जले हुए हिस्से पर रगड़ें. कुछ देर बाद आप इसे धो लें.

इन चीजों का रखें ध्यान

इसके अलावा कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे जले हुए बर्तन को तुरंत ना धोएं. इसके अलावा ज्यादा कठोर ब्रश का इस्तेमाल न करें. इससे बर्तन खराब हो सकते हैं. इन सभी टिप्स को अपनाकर आप आसानी से जले हुए बर्तन को धो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Home Tips: घर के शीशों को बार-बार साफ करने के बाद भी दिखाई दे रहे हैं दाग-धब्बे, तो फॉलो करें ये टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diwali Cleaning Tips: दीवाली पर मकड़ी के जाले हटाते वक्त जरूर करें ये काम, दोबारा नहीं होगी परेशानी
दीवाली पर मकड़ी के जाले हटाते वक्त जरूर करें ये काम, दोबारा नहीं होगी परेशानी
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद गंदा दिखता है फर्श? नोट करें 4 आसान हैक्स
पोछा लगाने के बाद गंदा दिखता है फर्श? नोट करें 4 आसान हैक्स
जल्दी खराब हो जाता है केला, इस ट्रिक से लंबे समय तक रहेगा ताजा
जल्दी खराब हो जाता है केला, इस ट्रिक से लंबे समय तक रहेगा ताजा
How Long To Soak Clothes: कपड़े धोने से पहले कितनी देर भिगोएं? रातभर छोड़ने की न करें भूल
कपड़े धोने से पहले कितनी देर भिगोएं? रातभर छोड़ने की न करें भूल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget