एक्सप्लोरर

Dry Lips: फटे होंठ करने लगे हैं परेशान, तो सर्दियों भर इन घरेलू उपायों को जरूर अपनाएं

Lips Care Remedies: ठंड में लोग सबसे ज्यादा फटे होंठों से परेशान हैं. कितनी भी लिप बाम या वैसलीन लगा लें फिर भी होंठ फटने लगते हैं. पिंक और सॉफ्ट लिप्स पाने के लिए इन घरेलू उपायों को जरूर अपनाएं.

Home Remedy For Dry Lips: सर्दियां आते ही बच्चे और बड़े सभी फटे होंठों से परेशान रहते हैं. ऐसे में मौसम के बदलते ही हमें अपना स्किन केयर रुटीन भी बदल लेना चाहिए. ठंड का असर फेस और लिप्स पर सबसे ज्यादा दिखता है. ड्राई लिप्स चेहरे की रंगत को तो फीकी बनाते ही हैं साथ ही दर्द भी देते हैं. फटे होंठ खूबसूरती में किसी दाग से कम नहीं लगते. कई होंठ इतने ज्यादा ड्राई हो जाते हैं कि आस-पास की त्वचा भी फट जाती है. इससे स्किन खिचने लगती है. रुखे-सूखे होंठों को मुलायम बनाने के लिए आप ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं. 

ठंड आते ही क्यों फटने लगते हैं होंठ

ठंड में होंठ फटने की कई वजहें हैं. सबसे अहम वजह है शरीर में नमी कम होना. सर्दियों में ज्यादा देर तक धूप में रहने से भी लिप्स फटने लगते हैं. वहीं बार-बार चेहरे को साबुन से धोने और होंठों पर बार-बार जीभ लगाने से भी होंठ फटते हैं. कुछ लोग केमिकल वाले उत्पादों का उपयोग करते हैं जिससे लिप्स ड्राई होने लगते हैं. वहीं होंठों पर एलर्जी या जलन होन से भी ड्राईनेस बढ़ जाती है. कम पानी पीने और ठंड ज्यादा पड़ने से भी स्किन ड्राई होने लगती है. 

फटे होंठों को ठीक करने के लिए घरेलू उपाय

  1. बादाम का तेल लगाएं- अगर आप सर्दियों में फटे होंठों से परेशान रहते हैं तो इसके लिए रोज सोने से पहले होंठो पर बादाम का तेल लगाएं. अपने लिप्स की 5 मिनट तक हल्की मसाज करें. इससे पूरी सर्दी आपके लिप्स गुलाबी और एकदम सॉफ्ट बने रहेंगे. 
  2. नारियल का तेल लगाएं- फटे होठों को ठीक करने का अच्छा नुस्खा है नारियल का तेल. जो लोग नारियल का तेल लिप्स और स्किन पर लगाते हैं उन्हें ड्राई लिप्स की समस्या नहीं होती है. दिन में 2-3 बार नारियल का होंठों पर लगाएं. इससे लिप्स में होने वाले दर्द में भी आराम मिलेगा.
  3. होठों पर मलाई लगाएं- दादी-नानी का नुस्खा है कि फटे होंठों पर मलाई लगाने से होंठ मलाई जैसे मुलायम हो जाते हैं. रोज सोने से पहले लिप्स पर मलाई लगाकर मसाज करें. इससे 2-3 दिन में ही आराम मिल जाएगा. आपके फंटे हुए होंठ एकदम मुलायम हो जाएंगे.
  4. लिप्स पर शहद लगाएं- जिन लोगों को फटे होंठ की समस्या ज्यादा रहती है वो होंठों पर शहद का इस्तेमाल करें. इससे होंठ मुलायम बनेंगे और दरारें भी कम हो जाएंगी. इससे लिप्स में होने वाला दर्द भी कम हो जाएगा. 

लिप्स को फटने से बचाने के लिए ख्याल रखें-  

  • सर्दियों में बार-बार चेहरे को बहुत ठंडे या गर्म पानी से न धोएं. ज्यादा कलर, स्मैल या अल्कोहल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें. 
  • होंठों के आसपास की त्वचा की सफाई रखें
  • लिप्स और त्वचा को सही तरीके से मॉइस्चराइज करें.
  • रात में सोने से पहले लिप बाम का इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें: Harmful Food For Heart: त्योहार पर दिल की दुश्मन बन सकती हैं ये चीजें, खाएं लेकिन सोच-समझकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 August Kids Outfit: 15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026:15 अगस्त पर हर भारतीय को करने चाहिए ये 15 संकल्प, पढ़ें पूरी लिस्ट
15 अगस्त पर हर भारतीय को करने चाहिए ये 15 संकल्प, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget